Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

कई दिनों बाद कोरोना मरीज मिला, डेंगू के 300 से ज्यादा रोगी, विभाग अलर्ट

कई दिनों बाद कोरोना मरीज मिला, डेंगू के 300 से ज्यादा रोगी, विभाग अलर्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। श्रीगंगानगर में शुक्रवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई। कोरोना की नई चेतावनी को देखते हुए श्रीगंगानगर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं जिले में डेंगू का फैलाव जारी हैै। सरकारी आंकड़ों में डेंगू के मरीज 300 के पार हो गए है, कोरोना से आने की आंशका को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए है। इसको लेकर शुक्रवार को पीएमओ कार्यालय में पीएमओ डॉ. बलदेव सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में शुक्रवार को करीब 3 सौ डेंगू के मरीज हो गए है, जबकि इस संख्या से अधिक डेंगू के मरीज प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर आॅकड़े छुपाने के आरोन लगने शुरू हो गए है। जिला अस्पताल में भी आधा दर्जन से अधिक भर्ती मरीजों का इलाज चल रहें है।पीएमओ डॉ. बलदेवसिंह ने बताया कि डेंगू के मरीजों के...
पंचायत समिति सदस्यों के लिए कई नेताओं के परिवारवाले मैदान में उतरे

पंचायत समिति सदस्यों के लिए कई नेताओं के परिवारवाले मैदान में उतरे

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सूरतगढ़ (सीमा संदेश)। पंचायत समिति डायरेक्टर चुनाव में कांग्रेस व भाजपा ने ऐन वक्त पत्ते खोलते हुए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर निर्वाचन अधिकारी को सौंपी। कुल 23 जोन में कांग्रेस व भाजपा ने 22 जोन में उम्मीदवार उतारे हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सिंगरासर व मोकलसर के जोन नं. 11 में निर्दलीय प्रत्याशी परतूराम का एकमात्र नामांकन जमा होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।...
हाईवे पर मृत गाय के कारण दो ट्रकों में भिड़ंत होते ही आग लगी, दोनों चालक  जिंदा जल मरे

हाईवे पर मृत गाय के कारण दो ट्रकों में भिड़ंत होते ही आग लगी, दोनों चालक जिंदा जल मरे

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर । श्रीगंगानगर-बीकानेर नेशनल हाईवे 62 पर राजियासर थाना क्षेत्र में राजियासर गांव के बस अड्डे पर आज सुबह एक मृत गाय की वजह से आमने-सामने से दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत होते ही दोनों ट्रकों में आग लग गई। दोनों चालक जिंदा जल गए। एक ट्रक को खलासी चला रहा था,जो हादसा होते ही बाहर कूद गया।उसके मामूली चोट आई। दूसरे ट्रक में भी एक खलासी बताया जा रहा है लेकिन वह घटनास्थल पर नहीं मिला।इस भीषण दुर्घटना से राजियासर गांव में हड़कंप मच गया। काफी संख्या में लोग बचाने के लिए दौड़े,लेकिन ट्रकों में लगी भीषण आग की वजह से तत्काल राहत और बचाव कार्य नहीं किया जा सका। बाद में सूरतगढ़ थर्मल पावर प्लांट और सूरतगढ़ नगरपालिका के फायर टेंडर लेकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। लगभग दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने बताया कि दोनों चालकों की लाशें बुरी तरह से जली हालत में बरामद हुईं।...
बेघरों को आसरे का और प्रशासन को तेज ठण्ड का इंतजार

बेघरों को आसरे का और प्रशासन को तेज ठण्ड का इंतजार

श्री गंगानगर
सर्दी शुरू लेकिन रैन बसेरों पर लटक रहे ताले, दावा यह भी कि आते है लोगश्रीगंगानगर। सर्दी का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग की माने तो दिसम्बर माह के पहले ही सप्ताह में पारे में दो डिग्री से तीन डिग्री की गिरावट होना तय है। परन्तु रात को लगातार तापमान में हो रही गिरावट के चलते ठिठरन शुरू हो गई है और रात का तापमान करीब 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। सरकार की तरफ से बेघरों को रात को ठंड से बचाने के लिए रैन बसेरा के इंतजाम करने के आदेश हैं लेकिन इस बार प्रशासन को शायद कड़ाके ठंड का इंतजार है। क्योंकि सर्दी शुरू होने के बावजूद सरकारी रैन बसेरे के संचालक तैयारियां करना ही भूल गए है। जिला मुख्यालय पर ही बेघरों के रात ठहरने के लिए व्यवस्था नहीं की गई है। रैन बसेरा की व्यवस्था को लेकर पड़ताल की तो कहीं रैन बसेरा में निर्माण कार्य जारी मिला तो कहीं व्यवस्थाएं पूरी नहीं मिली। इधर बेघर लोग सड़क पर ठिठुर...
एलएनटी पर चार दिन में कार्यवाही नहीं हुई तो आमरण अनशन की चेतावनी: सुदेश बिश्नोई

एलएनटी पर चार दिन में कार्यवाही नहीं हुई तो आमरण अनशन की चेतावनी: सुदेश बिश्नोई

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर में सीवरेज प्रोजेक्ट पर काम कर रही एलएनटी कंपनी पर गलत कार्य और घोटाले करने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से जांच की मांग की गई है। प्रदर्शन करने वालों ने चेतावनी दी है कि 4 दिन में कार्यवाही नहीं की गई तो जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा । अनेक युवाओं ने छात्र नेता सुदेश बिश्नोई के नेतृत्व मेंआज जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एसडीएम को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया।उन्होंने अपने मांग पत्र में दी गई एक-एक बात को साबित करने की बात कही।सुदेश बिश्नोई ने कहा कि अगर 4 दिन में जिला कलेक्टर जांच कर एलएनटी पर कोई कार्यवाही नहीं की तो वे जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने अनिश्चितकालीन पड़ाव डालेंगे। भूख हड़ताल और आमरण अनशन की शुरुआत करेंगे।बिश्नोई ने कहा कि अगर इससे भी बात नहीं बनती है तो वे हाई कोर्ट जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा तो व...
पार्टी जिसको टिकट दे, उसके साथ एकजुटता से लगें : गुरमीत कुन्नर

पार्टी जिसको टिकट दे, उसके साथ एकजुटता से लगें : गुरमीत कुन्नर

श्री गंगानगर
श्रीकरणपुर (सीमा सन्देश न्यूज)। पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव के दृष्टिगत कांग्रेस कार्यालय में प्रत्याशियों के चयन एवं चुनावी आंकलन हेतु बैठक का आयोजन किया गया।प्रभारी कृष्ण नेहरा, विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर, रूबी कुन्नर, जसवंत सिंह गोरखा, सरपंच यूनियन के प्रधान अजायब सिंह धनूर सहित अनेक ग्रामीण जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कांग्रेस चुनाव प्रभारी कृष्ण नेहरा ने कहा कि विधायक कुन्नर के नेतृत्व में निकाय चुनावों में विधानसभा क्षेत्र की चारों नगरपालिकाओं में स्पष्ट बहुमत मिला था। इसके चलते कांग्रेस का बोर्ड बना। अब पंचायत चुनाव में भी एकजुटता का परिचय देते हुए पंचायत समिति प्रधान व जिला प्रमुख कांग्रेस के बनाने हैं। मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ हर वर्ग को दिया जा रहा है। गुरमीत सिंह कुन्नर ने कहा कि जिस प्रकार मकान बनाने के लिए सबसे पहले हम नींव पूरी तरह मजबूत बनाते हैं, उसी प्रकार प...
मदनलाल जोशी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

मदनलाल जोशी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। मदनलाल जोशी को गौतम आश्रम समिति का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। चुनाव अधिकारी सोहनलाल जोशी व डॉ. सुभाष उपाध्याय की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्हें निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया तथा शपथ ग्रहण करवाई गई। समिति के निवर्तमान अध्यक्ष विजय पंचारिया सहित श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के गणमान्य नागरिकों ने मदनलाल जोशी का फूलमालाएं व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष विजय पंचारिया को उनके शानदार व सराहनीय कार्यकाल के लिए माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। मदनलाल जोशी ने निर्विरोध निर्वाचन के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया और गौतम आश्रम भवन को भव्य रूप देने तथा समाज को प्रगति पथ पर ले जाने एवं सबको साथ लेकर संगठन व समाज हित में कार्य करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर रविन्द्र उपाध्याय, लक्ष्मीनारायण उपाध्याय, ...
फहराएगा कांग्रेस का परचम : चांडक

फहराएगा कांग्रेस का परचम : चांडक

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे अशोक चांडक ने कहा है कि पंचायत समिति व जिला परिषद के चुनाव में कांग्रेस का ही परचम फहराएगा, क्योंकि भाजपा का दोहरा चरित्र देश के लोगों के पूरी तरह से सामने आ गया है। जनता अब कांग्रेस में ही अपना विश्वास व्यक्त कर रही है। यह बात उन्होंने जवाहर नगर स्थित निजी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस बैठक में श्रीगंगानगर पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंच, पंच, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। चांडक ने इस अवसर पर पूर्व सभापति जगदीश जांदू का स्मरण करते हुए उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने स्पष्ट किया और कहा कि संकल्प लें कि टिकट किसी भी कार्यकर्ता को मिले, हम सभी को एकजुट होकर और आपसी मतभेदों को नजरअंदाज कर पार्...
महाप्रबंधक के समक्ष रखे कई प्रस्ताव

महाप्रबंधक के समक्ष रखे कई प्रस्ताव

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। अंम्बाला और फिरोजपुर मण्डल के क्षेत्राधिकार में आने वाले निर्वाचन क्षेत्रों के सांसदों/ मंत्रियों व प्रतिनिधियों के साथ उत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक आशुतोष गंगल ने चंडीगढ़ के होटल ताज में बुधवार को बैठक की। इसमें श्रीगंगानगर क्षेत्र से जेडआरयूसीसी सदस्य भीम शर्मा ने भाग लिया।...
शर्मनाक… गुमशुदा की तलाश के लिए धूड़ में लठ मार रही पुलिस

शर्मनाक… गुमशुदा की तलाश के लिए धूड़ में लठ मार रही पुलिस

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। गुमशुदा लोगों में खासकर बच्चों की तलाश के लिए पुलिस धूड़ में लठ मार रही है। यह बहुश शर्मनाक है स्थिति है जब अपहरण जैसे मामलों में पुलिस की तरफ से लापरवाही बरती जा रही है और गुम होए लोगों का कुछ पता ही नहीं चल सका। पुलिस अफसरों की मानें तो 30 लोगों को अब तलाश नहीं किया जा सका है। श्रीगंगानगर एसपी आनंद शर्मा ने हाल में कुछ दिनों पहले जिले के पुलिस अफसरों को लापता की तलाश के निर्देश दिए है। एसपी आनंद शर्मा के अनुसार एक नवंबर 2021 से 30 नवंबर 2021 तक गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तालश के लिए विशेष अभियान ‘मिलाप’ चलाया है। इसकी गुरुवार तक प्रगति रिपोर्ट नहीं मिल पाई। अफसरों की मानें तो गुमशुदा में ऐसे लोग है जिन्हें गुम हुए दस साल से ज्यादा का समय गुजर चुका है। अब तक तो उनका हुलिया ही बदल गया होगा।...