Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

गत चैंपियन नाओमी ओसाका हुईं उलटफेर का शिकार, तीसरे दौर में 60वीं रैंक वाली खिलाड़ी से हारीं

गत चैंपियन नाओमी ओसाका हुईं उलटफेर का शिकार, तीसरे दौर में 60वीं रैंक वाली खिलाड़ी से हारीं

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली  ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2022 में शुक्रवार को गत विजेता नाओमी ओसाका को उलटफेर का शिकार होना पड़ा। महिलाओं के एकल स्पर्धा के इस मुकाबले में जापान की स्टार खिलाड़ी को तीसरे दौर के मुकाबले में अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा के हाथों 4-6, 6-3, 7-6 (10-5) से हार का सामना करना पड़ा। चार बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन ओसाका की शुरुआत अच्छी रही और उन्होंने पहला सेट अपने नाम किया लेकिन उसके बाद दुनिया की 60वीं रैंक वाली अनिसिमोवा ने जोरदार वापसी की और लगातार दो सेट जीतकर टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर किया।  महिला वर्ग के अन्य मुकाबले में शीर्ष वरीय एश्ले बार्टी ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए चौथे दौर में प्रवेश किया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने तीसरे दौर में इटली की कैमिला जियोर्जिया को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया। बार्टी ने इस सत्र में अभी तक एक भी सेट नहीं गंवाया है। बार्टी का अब अगला म...
भारत ने ईरान से ड्रॉ खेला, चीन ने ताइपे को 4-0 से हराया

भारत ने ईरान से ड्रॉ खेला, चीन ने ताइपे को 4-0 से हराया

स्पोर्ट्स
नवी मुंबई भारतीय महिला फुटबॉल टीम को यहां एएफसी महिला एशियाई कप में यहां ईरान के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में कई मौके गंवाने के कारण गोलरहित ड्रॉ खेलना पड़ा। अन्य मैच में  आठ बार की चैंपियन चीन ने शुरुआती मुकाबले में चीनी ताइपे पर 4-0 की जीत से अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की। भारतीय टीम ने पहले हाफ में देरी से दबदबा बनाया लेकिन मौके नहीं भुना सकी। ईरान ने दो अच्छी हलचलें बनाई। एक मर्तबा तो गेंद गोलपोस्ट से टकराकर रह गई। भारत के लिए 76वें मिनट में डेंगमी ग्रेस ने हेडर के जरिए प्रयास किया लेकिन गोलकीपर ने बचा लिया।  भारत का रविवार को चीनी ताइपे से मुकाबला होगा। चीन के लिए वांग शुआंग ने दो गोल (तीसरे मिनट और 68वें मिनट) दागे। अन्य दो गोल वांग शानशान (नौंवे मिनट) और झांग जिन (54वें मिनट) ने किए। जुलाई 2020 के बाद से पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रही चीन की ट...
आईसीसी की टेस्ट टीम में रोहित, अश्विन और पंत शामिल

आईसीसी की टेस्ट टीम में रोहित, अश्विन और पंत शामिल

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई वनडे और टी-20 के बाद आईसीसी ने साल 2021 की टेस्ट टीम का भी एलान कर दिया है। टेस्ट टीम में भारत के तीन खिलाड़ियों को जगह दी गई है। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, विकेटकीपर ऋषभ पंत और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन आईसीसी की टेस्ट टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इस टीम में सबसे ज्यादा तीन-तीन खिलाड़ी भारत और पाकिस्तान के हैं। वहीं न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को टीम की कमान सौंपी गई है।  आईसीसी की वनडे और टी-20 टीम में भारत के किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया था, लेकिन टेस्ट टीम में तीन खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। भारतीय टीम ने 2021 में बहुत कम वनडे मैच खेले थे और टी-20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था। इसी वजह से इन दोनों टीम में भारत का कोई खिलाड़ी जगह नहीं बना पाया। हालांकि टेस्ट टीम में रोहित, अश्विन और पंत को शामिल किया गया है। ...
सिर्फ कोलकाता और अहमदाबाद में हो सकते हैं भारत-वेस्टइंडीज के मैच, बीसीसीआई करेगी अंतिम फैसला

सिर्फ कोलकाता और अहमदाबाद में हो सकते हैं भारत-वेस्टइंडीज के मैच, बीसीसीआई करेगी अंतिम फैसला

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली  वेस्टइंडीज के साथ होने वाले तीन वन डे और तीन टी-20 मुकाबलों की मेजबानी कोलकाता के इडेन गार्डन और अहमदाबाद के नवनिर्मित नरेंद्र मोदी स्टेडियम को सौंपे जाने की तैयारी कर ली गई है। कोरोना के चलते छह से 20 फरवरी से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे को कई आयोजन स्थलों की बजाय दो स्थानों पर समेटने का फैसला लिया गया है।  इस संबंध में बीसीसीआई की टूर व फिक्सचर कमेटी की बैठक बुधवार को हुई जिसमें कोलकाता और अहमदाबाद को सभी छह मुकाबलों की मेजबानी देने की सिफारिश की गई है। अंतिम फैसला बीसीसीआई को लेना है। बोर्ड एक से दो दिन में दौरे के आयोजन स्थलों की आधिकारिक घोषणा कर देगा। बोर्ड की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार छह, नौ और 12 फरवरी को वेस्टइंडीज के साथ वन डे मुकाबले अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता में जबकि टी-20 मुकाबले 15, 18 और 20 फरवरी को कटक, विशाखापत्तनम और त्रिवेंद्रम में खेले जाने...
भारत को मिला नया हार्दिक, 17 गेंदों में जड़ दिए पांच छक्के

भारत को मिला नया हार्दिक, 17 गेंदों में जड़ दिए पांच छक्के

स्पोर्ट्स
त्रिनिदाद वेस्टइंडीज में खेले जा रहे अंडर-19 विश्वकप में कई खिलाड़ी कमाल कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड जैसी टीमों के युवा खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा की झलकी दिखाई है। किसी के अंदर एबी डिविलियर्स की झलक दिखती है तो कोई केविन पीटरसन से बेहतर स्विच हिट खेल रहा है। भारत के राजवर्धन हंगरगेकर भी इनमें से एक हैं, जिनके अंदर हार्दिक पांड्या की झलक दिखाई देती है।  हंगरगेकर की गेंदबाजी हार्दिक से कहीं बेहतर नजर आती है और वो अंडर-19 वर्ल्डकप में भारत के लिए पहला ओवर भी करते हैं। वहीं हार्दिक का इस्तेमाल पांचवें गेंदबाज के रूप में होता है। ...
कोरोना की दवा बनाने वाली कंपनी के 80 फीसदी शेयर जोकोविच के पास, सीईओ ने किया खुलासा

कोरोना की दवा बनाने वाली कंपनी के 80 फीसदी शेयर जोकोविच के पास, सीईओ ने किया खुलासा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली कोरोना वैक्सीन न लगवाने वाले नोवाक जोकोविच को लेकर नया खुलासा हुआ है। जोकोविच एक मेडिकल कंपनी के सह संस्थापक हैं और उनके पास इस कंपनी के 80 फीसदी शेयर हैं। यह कंपनी कोरोना की दवा बना रही है। कंपनी के सीईओ ने बताया है कि जोकोविच और उनकी कंपनी में शेयरधारक हैं। यह दवा कंपनी ऐसी तकनीक पर काम कर रही है, जिसके जरिए वायरस और बैक्टीरिया से होने वाली बिमारियों का इलाज किया जा सकेगा। इस साल गर्मी के मौसम में इंग्लैंड के लोगों पर इस तकनीक का ट्रायल हो सकता है।  डेनमार्क की कंपनी क्वानटबायरेस के सीईओ इवान लॉनकार्विक ने बुधवार को बताया कि जोकोविच इस कंपनी के सह संस्थापकों में से एक हैं। इस कंपनी की संस्थापना 2020 में की गई थी। वहीं जोकोविच और उनकी पत्नी जेलेना के पास इंस कंपनी के लगभग 80 फीसदी शेयर हैं। यह कंपनी डेनमार्क के अलावा, सॉल्वेनिया, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में काम करती है...
अश्विन और चहल पहली बार साथ में खेले, कप्तान राहुल का पहला लिस्ट-ए मैच, अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में बने ये रिकॉर्ड

अश्विन और चहल पहली बार साथ में खेले, कप्तान राहुल का पहला लिस्ट-ए मैच, अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में बने ये रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स
पार्ल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम जैसे ही मैदान में उतरी वैसे ही कई रिकॉर्ड बन चुके थे। हालांकि इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के लिए यह मैच खास रहा। ओपनर शिखर धवन ने इस मैच में वापसी की और बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। वहीं विराट कोहली ने भी अच्छा अर्धशतक लगाया।  कप्तान राहुल और अश्विन जैसे खिलाड़ियों के लिए भी यह मैच खास रहा। यहां हम बता रहे हैं कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में कौन से रिकॉर्ड बने।  राहुल ने पहली बार लिस्ट-ए मैच में कप्तानी कीइस सीरीज में टीम इंडिया की कमान लोकेश राहुल के हाथों में है। उन्होंने पहले वनडे में जब भारत की कप्तानी की तो यह पहला लिस्ट-ए मैच था, जिसमें वो बतौर कप्तान खेले थे। इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच मे...
पीवी सिंधू ने क्वार्टर फाइनल में पहुंची, अंतिम आठ में सुपनिदा से होगी भिड़ंत

पीवी सिंधू ने क्वार्टर फाइनल में पहुंची, अंतिम आठ में सुपनिदा से होगी भिड़ंत

स्पोर्ट्स
लखनऊ भारतीय बैडमिंटन स्टार दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने सैयद मौदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने महिला एकल के दूसरे राउंड में अमेरिका की लौरेन लाम को सीधे सेटों में हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई है। इस टूर्नामेंट में सिंधू को शीर्ष वरीयता दी गई है और उन्होंने इसी अंदाज में इस प्रतियोगिता की शुरुआत की है। पहले राउंड में बेहतरीन जीत दर्ज करने के बाद सिंधू ने दूसरा राउंड भी आसानी से अपने नाम किया।  अमेरिकी प्रतिद्वंदी के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी ने सिर्फ 33 मिनट में जीत दर्ज की। उन्होंने लौरेन लाम को सीधे सेटों में 21-16,21-13 से पराजित किया। इस प्रतियोगिता के पहले मैच में उन्होंने तान्या हेमंत को 21-9, 21-9 से हराया था।...
ड्रॉ से विदित ने कायम रखी बढ़त, प्रज्ञानानंदा ने दर्ज की पहली जीत

ड्रॉ से विदित ने कायम रखी बढ़त, प्रज्ञानानंदा ने दर्ज की पहली जीत

स्पोर्ट्स
विज्क आन जी भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने चौथे दौर में रूस के आंद्रे एसिपेंको से बाजी ड्रॉ खेलकर टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में तीन अंकाें के साथ अपनी बढ़त बरकरार रखी। इस बीच ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने तीसरे दौर में मिली हार से वापसी करके स्वीडन के निल्स ग्रैंडलियस को हराकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत से उनके दो अंक हो गए हैं।  अजरबैजान के ग्रैंडमास्टर शखरियार मामेदयारोव ने भी पोलैंड के यान क्रिस्टोफ डुडा को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। चौथे दौर में बाकी अन्य बाजियां ड्रॉ छूटी। विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन ने जोर्डन वान फोरीस्ट के साथ 54 चाल तक चली बाजी में अंक बांटे। गुजराती ने कार्लसन सहित पांच खिलाड़ियों पर आधे अंक की बढ़त बना रखी है।  इस प्रतियोगिता के साथ ही चल रहे चैलेंजर टूर्नामेंट में भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन इरिगासी चौथे...
सबसे ऊंचाई पर आइस हॉकी प्रतियोगिता करवाने का रिकॉर्ड काजा के नाम

सबसे ऊंचाई पर आइस हॉकी प्रतियोगिता करवाने का रिकॉर्ड काजा के नाम

देश-विदेश, स्पोर्ट्स
केलांग (लाहौल-स्पीति) देश के सबसे ऊंचे आइस हॉकी रिंक काजा में खिलाड़ी जीत के लिए पसीना बहाने के साथ ऑक्सीजन के लिए भी जद्दोजहद कर रहे हैं। देश में सबसे ऊंचाई पर नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप करवाने पर हिमाचल के नाम एक नया कीर्तिमान जुड़ गया है। समुद्रतल से 12467 फीट की ऊंचाई पर लाहौल स्पीति में काजा के रिंक में राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है।  इससे पहले यह रिकॉर्ड लेह के नाम था। लेह समुद्रतल से 11482 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। जहां पर इससे पहले नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप हुई थी। बर्फ से लकदक वादियों के बीच माइनस 15 डिग्री तापमान में महिला खिलाड़ी जीत के लिए दमखम दिखा रही हैं। मैदानी इलाकों के खिलाड़ियों के लिए ऑक्सीजन की कमी एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है। अत्यधिक ऊंचाई पर होने के कारण काजा में ऑक्सीजन की कमी है। आइस रिंक में लगातार डटे रहना आसा...