Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

पुरुष हॉकी टीम के 17 सदस्यों समेत 34 संक्रमित, 128 सदस्यों के टेस्ट कराए गए

पुरुष हॉकी टीम के 17 सदस्यों समेत 34 संक्रमित, 128 सदस्यों के टेस्ट कराए गए

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली एफआईएच प्रो हॉकी लीग की तैयारियों में जुटी भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कोरोना संक्रमण ने बुरी तरह घेर लिया है। साई सेंटर बंगलूरू में तैयारी कर रही पुरुष हॉकी टीम के 16 सदस्य और एक कोच संक्रमित पाए गए हैं। यही नहीं इसी सेंटर में जूनियर विश्व कप की तैयारियों में जुटी जूनियर महिला हॉकी टीम की 15 सदस्य संक्रमित पाई गई हैं। वहीं सीनियर महिला हॉकी टीम की दो सदस्य संक्रमित हैं। साई की ओर से बंगलूरू के हॉकी सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में 128 सदस्यों के टेस्ट कराए गए, जिसमें कुल 34 खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ संक्रमित निकले हैं। पुरुष हॉकी टीम के संक्रमित निकले सक्षी 17 सदस्यों किसी तरह लक्षण नहीं है।  वहीं अप्रैल में होने वाले जूनियर विश्व कप की तैयारियां कर रहीं 15 महिलाओं में 12 को लक्षण हैं जबकि तीन को कोई लक्षण नहीं है। सीनियर महिला हॉकी टीम की एक सदस्य और एक मैस्यूजी को लक्षण हैं। स...
पीकेएल में आज पुणेरी पलटन के सामने बेंगलुरू और मुंबई के सामने होगी तेलगू टाइटंस

पीकेएल में आज पुणेरी पलटन के सामने बेंगलुरू और मुंबई के सामने होगी तेलगू टाइटंस

स्पोर्ट्स
बेंगलुरू प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच पुणेरी पलटन और बेंगलुरू बुल्स के बीच होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला यू मुंबा और तेलगू टाइटंस के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरू और पुणे दोनों टीमें अपना पिछला मैच हारी हैं, लेकिन11वें स्थान पर काबिज पुणेरी पलटन के लिए जीत ज्यादा जरूरी है। यह टीम पीकेएल सीजन आठ में अब तक अपने 11 मैचों में सिर्फ 22 अंक हासिल कर पाई है और टॉप छह टीमों में जगह बनाने के लिए उन्हें हर हाल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।  बेंगलुरु बुल्स के पास 40 अंक हैं और यह टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। अगर शनिवार को यह टीम जीतती है तो अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी। तेलुगु टाइटंस ने अपना पिछला मैच जीता था और इस मैच में अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। यू मुंबा पिछले चार मैचों में कोई जीत नहीं हासिल कर पाई है। इस मैच में यह टीम जीत क...
इंडोनेशिया को दो ओलंपिक पदक दिलाने के बाद दक्षिण अफ्रीकी अविनाश लाए गए भारत, ढूंढ़ेंगे दूसरी मीराबाई चानू

इंडोनेशिया को दो ओलंपिक पदक दिलाने के बाद दक्षिण अफ्रीकी अविनाश लाए गए भारत, ढूंढ़ेंगे दूसरी मीराबाई चानू

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली देश के लिए दूसरी मीराबाई चानू तलाशने का जिम्मा भारतीय मूल के जाने-माने दक्षिण अफ्रीकी प्रशिक्षक अविनाश पांडू को सौंपा गया है। भारतीय भारोत्तोलन संघ और साई ने मारीशस में पैदा हुए पांडू को साढ़े तीन लाख रुपये प्रति माह के वेतन पर 2024 के पेरिस ओलंपिक तक बतौर हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर अनुबंधित किया है।  पांडू जल्द ही भारतीय वेटलिफ्टिंग से जुडने वाले हैं। उनका काम पेरिस और लॉस एंजेल्स (2028) ओलंपिक के लिए उभरते लिफ्टरों को तराशना और भारतीय प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करने का रहेगा। मीरा में दूसरे ओलंपिक पदक जीतने की कूवत2016 के रियो ओलंपिक में इंडोनेशिया को दो ओलंपिक पदक दिलाने वाले पांडू भारतीय वेटलिफ्टिंग से जुड़ने पर बेहद उत्साहित हैं। हालांकि उनका भारत से सीधा कोई नाता नहीं है। मारीशस में वह पैदा हुए हैं और दक्षिण अफ्रीका में उनकी पढ़ाई हुई है।  पांडू को विश्वास...
मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ी नामित

मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ी नामित

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 20 जनवरी को बंद हुआ और अब तक 19 देशों के 1,214 खिलाड़ी नामित हो चुके हैं। इसमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, यह मेगा ऑक्शन की अंतिम सूची नहीं है। अभी इनमें से खिलाड़ियों की छटनी होगी और अंतिम लिस्ट में चुनिंदा खिलाड़ियों को ही शामिल किया जाएगा। इस बार मेगा ऑक्शन में 10 टीमें शामिल होंगी। लखनऊ और अहमदाबाद दो नई टीमें हैं, जो इस सीजन से आईपीएल में जुड़ रही हैं।  मेगा ऑक्शन की पहली सूची में जो 1,214 खिलाड़ी शामिल हैं, उनमें 270 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अपने देश के लिए कम से कम एक मैच खेल चुके हैं। वहीं 903 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए कोई मैच नहीं खेला है। इसमें 41 खिलाड़ी ऐसे देशों से भी हैं, जहां की टीम को टेस्ट क्रिकेट खेलने की अ...
श्रेयस अय्यर से लेकर डेविड वॉर्नर तक, इन 20 खिलाड़ियों पर लग सकती है सात करोड़ से ज्यादा की बोली

श्रेयस अय्यर से लेकर डेविड वॉर्नर तक, इन 20 खिलाड़ियों पर लग सकती है सात करोड़ से ज्यादा की बोली

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए होनी वाली नीलामी के लिए दुनिया भर के 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 350-400 खिलाड़ी नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। पहली बार भूटान के किसी खिलाड़ी ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं, अमेरिका के 14 खिलाड़ियों ने नीलामी में शामिल होने के लिए अपना नाम दिया है। हम आपको यहां बता रहे हैं कि कौन-से 10 भारतीय और 10 विदेशी क्रिकेटरों पर सात या उससे ज्यादा करोड़ की बोली लग सकती है।  इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर और डेविड वॉर्नर का नाम शीर्ष पर है। दोनों खिलाड़ियों पर ज्यादातर टीमों की नजर है, क्योंकि ये कप्तानी भी कर सकते हैं।  आईपीएल ने शनिवार (22 जनवरी) को जारी बयान में कहा, ‘‘कुल 1214 खिलाड़ियों (896 भारतीय और 318 विदेशी) ने आईपीएल 2022 की नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।’’ मीडिया रिपोर्ट की मुताबिक, ...
अहमदाबाद और लखनऊ फ्रेंचाइजी 24 घंटे में कर सकती है तीन बड़ी घोषणाएं

अहमदाबाद और लखनऊ फ्रेंचाइजी 24 घंटे में कर सकती है तीन बड़ी घोषणाएं

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 12 और 13 फरवरी को लखनऊ में होनी है। उससे पहले दो नई  टीमों अहमदाबाद और लखनऊ को ड्राफ्ट द्वारा चुने गए अपने तीन-तीन खिलाड़ियों की सूची जारी करनी है। इसके लिए बीसीसीआई ने उन्हें शनिवार (22 जनवरी) तक का समय दिया है। ऐसे में शनिवार का दिन आईपीएल के प्रशंसकों के लिए बड़ा होने वाला है। दोनों टीमों द्वारा कुछ बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। कप्तानों की आधिकारिक घोषणा: लखनऊ और अहमदाबाद की टीमें आधिकारिक तौर पर अपने कप्तानों की घोषणा कर सकती हैं। हालांकि, बीसीसीआई द्वारा 22 जनवरी की समय सीमा तक टीम के कप्तानों की घोषणा करना अनिवार्य नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों टीमें शनिवार को आधिकारिक तौर पर अपने कप्तानों की घोषणा करेंगी। माना जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को अहमदाबाद टीम का कप्तान बनाया जाएगा औ...
क्या बीसीसीआई विराट कोहली को टेस्ट की कप्तानी से करने वाला था बर्खास्त?

क्या बीसीसीआई विराट कोहली को टेस्ट की कप्तानी से करने वाला था बर्खास्त?

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली  भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। अब यह बात सामने आ रही है कि अगर कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद कप्तानी नहीं छोड़ते तो उन्हें बर्खास्त किया जाता। विराट ने पिछले साल टी20 टीम की कप्तानी से हटने का फैसला किया था। उसके बाद उन्हें वनडे में कप्तान पद से हटाया गया था। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले प्रेस कांफ्रेंस में अप्रत्यक्ष रूप से बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और बोर्ड के अन्य सदस्यों पर झूठ बोलने आरोप लगाए थे। विराट ने कहा था कि टी20 कप्तानी छोड़ने के बाद उनसे किसी ने बात नहीं की थी। इसके अलावा वनडे में कप्तान पद से हटाए जाने से एक-डेढ़ घंटे पहले उनसे संपर्क किया गया था। इन्हीं कारणों से बोर्ड कोहली के खिलाफ कठोर कदम ...
ऋषभ पंत ने खेली तूफानी पारी, बनाया अपना सर्वोच्च वनडे स्कोर, द्रविड़ और धोनी को पछाड़ा

ऋषभ पंत ने खेली तूफानी पारी, बनाया अपना सर्वोच्च वनडे स्कोर, द्रविड़ और धोनी को पछाड़ा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली  भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने पार्ल के बोलैंड पार्क में तूफानी अर्धशतक जमाया और 71 गेंदों में 85 रन बनाए। यह उनके एकदिवसीय करियर का चौथा अर्धशतक रहा जो उनका सर्वोच्च स्कोर भी बना। पंत ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और दो छक्का लगाया। उन्होंने कप्तान केएल राहुल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी भी की।  पंत ने अपनी आतिशी पारी के साथ ही दिग्गज राहुल द्रविड़ और महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। वह अब दक्षिण अफ्रीका में वनडे मैच में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले द्रविड़ ने 2001 में डरबन में 77 रन जबकि धोनी ने 2013 में जोहान्सबर्ग में 65 रन बनाए थे।   ...
अक्षर पटेल ने 28वें जन्मदिन पर की सगाई

अक्षर पटेल ने 28वें जन्मदिन पर की सगाई

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली  भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी सगाई कर चुके हैं और इसी साल वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने अपने 28वें जन्मदिन पर सगाई की है। उन्होंने डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट मेहा के साथ सगाई की है। अक्षर और मेहा लंबे समय से रिलेशन में थे और इन दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। सगाई के बाद अक्षर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर सबको इसकी जानकारी दी। इसके बाद ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स की टीम सहित क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। ...
बुमराह से लेकर बिन्नी तक इन 7 खिलाड़ियों ने टीवी एंकर से शादी रचाई

बुमराह से लेकर बिन्नी तक इन 7 खिलाड़ियों ने टीवी एंकर से शादी रचाई

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली  भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने बुधवार को अपनी गर्लफ्रेंड मेहा से सगाई कर ली है। मेहा पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रिशिनिस्ट हैं। इन दोनों कपल्स की नजदीकी का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि मेहा ने अपने हाथ पर अक्षर के नाम का टैटू बनवा रखा है। उनके हाथ पर लिखा हुआ है 'अक्ष'। पिछले साल भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी टीवी एंकर संजना गणेशन से शादी की थी। बुमराह ऐसे पहले क्रिकेटर नहीं हैं जिसने टीवी एंकर से शादी की हो। स्टुअर्ट बिन्नी, शेन वॉटसन और मार्टिन गुप्टिल जैसे क्रिकेटर्स भी ऐसा कर चुके हैं। अब ये खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।...