Wednesday, June 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

सेंट एटिन्ने-पीएसजी मैच के दौरान नेमार के टखने में लगी भयंकर चोट

सेंट एटिन्ने-पीएसजी मैच के दौरान नेमार के टखने में लगी भयंकर चोट

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली रविवार को फ्रेंच लीग वन में सेंट एटिन्ने और पेरिस सेंट जर्मेन के बीच खेले गए मैच के दौरान ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार चोटिल हो गए। गेंद पर नियंत्रण करने के प्रयास में वह एटिन्ने के खिलाड़ी से खतरनाक ढंग से टकरा गए जिसके चलते उनके पैर का टखना मुड़ गया। चोट इतनी भयंकर थी कि वह खड़े भी नहीं हो पाए और दर्द के मारे मैदान पर कराहने लगे बाद में उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान के बाहर से बाहर ले जाएगा।  चोट कितनी गंभीर अभी स्पष्ट नहीं नेमार के यह चोट मैच के अतिम मिनटों में लगी जब उनका घुटना विपक्षी टीम खिलाड़ी के पैर के नीचे आ गया। नेमार को लगी यह चोट कितनी खतरनाक है, वह कितने आगामी मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे फिलहाल पेरिस सेंट जर्मेन की तरफ से इसके बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है।...
शार्दुल ठाकुर ने अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर से की सगाई, अगले साल होगी शादी

शार्दुल ठाकुर ने अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर से की सगाई, अगले साल होगी शादी

स्पोर्ट्स
मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अपनी प्रेमिका मिताली पारुलकर से सगाई कर ली है। इस खबर की जानकारी रखने वाले सूत्र ने कहा कि शार्दुल और पारुलकर की सगाई के कार्यक्रम का आयोजन मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन में किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक शार्दुल और मिताली अगले साल शादी करेंगे। यह दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। टी-20 विश्व कप के बाद होगी शादी सूत्र ने आगे कहा कि शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर की सगाई में 75 लोगों को आमंत्रित किया गया था जिनमें उनके करीबी मित्र और दोनों परिवार के लोग शामिल थे। ऐसा कहा जा कि शार्दुल और मिताली की शादी अगले साल टी-20 विश्व कप के बाद होगी।...
इंडोनेशिया ओपन: विक्टर एक्सेलसन ने जीता खिताब, फाइनल में सिंगापुर के लो कीन को हराया

इंडोनेशिया ओपन: विक्टर एक्सेलसन ने जीता खिताब, फाइनल में सिंगापुर के लो कीन को हराया

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने इंडोनेशिया ओपन पुरुष एकल खिताब जीत लिया। फाइनल में उन्होंने सिंगापुर के लोग कीन यू को 2-1 से शिकस्त दी। रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में 27 वर्षीय विक्टर ने लो कीन के खिलाफ 21-13, 9-21, 21-13 से जीत दर्ज की। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 59 मिनट तक चला।  ऐसा रहा फाइनल मुकाबला दोनों खिलाड़ियों के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में पहले गेम में विक्टर एक्सेलसन सिंगापुर के खिलाड़ी पर भारी पड़े। इस दौरान लो कीन ने उन्हें जोरदार टक्कर दी लेकिन डेनिस खिलाड़ी 21-13 से पहला गेम अपने नाम करने में सफल रहे। इसके बाद दूसरे गेम में लो की ने जबरदस्त वापसी और ओलंपिक चैंपियन के पछाड़ते हुए दूसरा गेम 21-9 से अपने नाम किया। उनके जोरदार खेल को देखने के बाद लगा कि वह शायद आज उलटफेर करेंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। तीसरे गेम मे...
निशानेबाजी : पंजाब के राजवीर सिंह गिल ने राष्ट्रीय स्कीट स्पर्धा में लगाई गोल्डन हैट्रिक

निशानेबाजी : पंजाब के राजवीर सिंह गिल ने राष्ट्रीय स्कीट स्पर्धा में लगाई गोल्डन हैट्रिक

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पंजाब के निशानेबाज राजवीर सिंह गिल ने राष्ट्रीय स्कीट स्पर्धा में गोल्डन हैट्रिक लगाई। राजवीर ने सीनियर के बाद जूनियर वर्ग में व्यक्गित और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते। सीनियर वर्ग में राजवीर (56) ने राजस्थान के अनंतजीत सिंह (52) को पछाड़कर खिताब जीता। दो बार के ओलंपियन मेराज अहमद खान (45) को कांस्य से संतोष करना पड़ा। उधर, भोपाल में नौ सेना के किरन अंकुश जाधव (455.7) देश के नंबर एक निशानेबाज एेश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को हराकर 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन में चैंपियन बने। सेना के उनके साथी नीरज कुमार (455.3) ने रजत और एेश्वर्य (444.4) ने कांस्य पदक जीता। ...
दक्षिण अफ्रीकी कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण ICC ने रद्द किया महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर

दक्षिण अफ्रीकी कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण ICC ने रद्द किया महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के तेजी से प्रसार के कारण ICC ने पड़ोसी देश जिम्‍बाब्‍वे में चल रहे महिला क्रिकेट वर्ल्‍ड कप के क्‍वालीफायर को रद्द कर दिया है। ICC ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। हरारे में खेले जा रहे क्वालिफायर में बांग्लादेश, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को ICC रैकिंग में टॉप टीम होने के कारण वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई घोषित कर दिया गया है।...
दूसरे दिन का खेल खत्म

दूसरे दिन का खेल खत्म

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कानपुर पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है। श्रेयस अय्यर के 105 रन की मदद से भारतीय टीम ने पहली पारी में 345 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 129 रन बना लिए हैं। भारत के पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम अभी भी 216 रन से पीछे है। न्यूजीलैंड की तरफ से विल यंग (75) और टॉम लाथम (50) रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।...
कोहली की मस्ती: युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने विराट को सिखाया डांस

कोहली की मस्ती: युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने विराट को सिखाया डांस

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियो अक्सर फैंस के बीच साझा करती रहती हैं। उनकी इन फोटो और वीडियोज को फैंस बहुत पसंद करते हैं। अब धनश्री वर्मा का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा। इस वीडियो में धनश्री टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को डांस स्टेप सिखाती नजर आ रही हैं।  आरसीबी ने शेयर किया बिहाइंड द सीन वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोशल साइट पर बिहाइंड दा सीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली को हुक स्टेप सिखा रही हैं। वीडियो में विराट और धनश्री के अलावा आरसीबी के युजवेंद्र चहल, एबी डीविलियर्स, देवदत्त पडीक्कल, मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल भी दि...
बयान: भारत-पाकिस्तान टी-20 विश्व कप मैच पर बोले इंजमाम, कहा- मुकाबला शुरू होने से पहले डर गए थे भारतीय खिलाड़ी

बयान: भारत-पाकिस्तान टी-20 विश्व कप मैच पर बोले इंजमाम, कहा- मुकाबला शुरू होने से पहले डर गए थे भारतीय खिलाड़ी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने टी-20 कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। यह क्रिकेट विेश्व कप के किसी भी फॉर्मेट में भारत की पहली हार थी। क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान तीन दशक में भारत से पहली जीता था। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पारी का आगाज करते हुए नाबाद अर्धशतक लगाए थे। दोनों बल्लेबाजों कि इन पारियों के चलते पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए 152 रनों के लक्ष्य का पीछा आसानी से कर लिया।...
भारत ने दूसरे मैच में कनाडा को 13-1 से हराया, टूर्नामेंट में दर्ज की पहली जीत

भारत ने दूसरे मैच में कनाडा को 13-1 से हराया, टूर्नामेंट में दर्ज की पहली जीत

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली गत विजेता भारतीय हॉकी टीम ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में जोरदार वापसी की है। टीम इंडिया ने गुरुवार को अपने से कमजोर रैंकिंग वाली कनाडा को एकतरफा मुकाबला में 13-1 के बड़े अंतर से हराया। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेजबान भारत ने संजय और अरायजीत सिंह हुंदल की हैट्रिक के दम पर कनाडा को घुटने टेके पर मजबूर कर दिया।  मैच की बात करें तो भारत पूरे समय कनाडा और हावी रहा। टीम को 11 पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिसमें उसने छह को गोल में तब्दील किया।...
मुश्किल में भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा, कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई परेशानी

मुश्किल में भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा, कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई परेशानी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली अफ्रीकी देशों में कोरोना वायरस के मिल रहे नए वैरिएंट ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। दक्षिण अफ्रीका में 30 से अधिक नए मामले मिले हैं, जो नए वेरिएंट के हैं। इस वैरिएंट को बी.1.1.529 नाम दिया गया है। इससे भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच प्रायोजित सीरीज पर भी असर पड़ सकता है। भारत को अगले महीने अफ्रीका का दौरा करना है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी-20 मैच खेले जाएंगे। 17 दिसंबर से शुरू होगी सीरीजदक्षिण अफ्रीकी दौरे पर भारतीय टीम 17 दिसंबर से 26 जनवरी तक जोहानिसबर्ग, सेंचूरियन, पार्ल और केप टाउन में मैच खेलेगी। हालांकि, कोरोना के नए वैरिएंट के मिलने के बाद इस सीरीज पर खतरा मंडरा रहा है। बताया जा रहा है कि बी.1.1.529 वैरिएंट डेल्टा और डेल्टा प्लस से भी ज्यादा खतरनाक है। कई स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसियों ने भी कहा है कि इस वैरिएंट के लिए अधिक जांच और सावधानी बर...