Wednesday, June 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी को हराया

पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी को हराया

स्पोर्ट्स
बाली भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का शानदार फॉर्म बरकरार है। वह इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्होंने दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी सिम यूजीन को 14-21, 21-19, 21-14 से हराया।  तीसरी वरीय सिंधु की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और उन्हें पहले सेट में 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी की और एक घंटे छह मिनट तक चले मुकाबले में आखिरी के दोनों सेट अपने नाम किए और जीत हासिल की।...
राष्ट्रीय निशानेबाजी: सौरभ को 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण

राष्ट्रीय निशानेबाजी: सौरभ को 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पहली बार 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भाग ले रहे ओलंपियन सौरभ चौधरी ने 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी में 564 का स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता। एशियाई खेलों के  चैंपियन सौरभ का पदक छह दिसंबर तक चलने वाली चैंपियनशिप में दिन का दूसरा पदक था। पूर्व नंबर एक निशानेबाज का सामना फ्री पिस्टल में 287 प्रतियोगियों से था। सेना के रविंदर सिंह ने रजत और प्रदीप कुमार ने कांस्य पदक जीता। भारतीय रिकॉर्डधारी जीतू राय 13वें स्थान पर रहे।...
रविंद्र जडेजा अर्धशतक के करीब, श्रेयस अय्यर के साथ शतकीय साझेदारी

रविंद्र जडेजा अर्धशतक के करीब, श्रेयस अय्यर के साथ शतकीय साझेदारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कानपुर भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। शुभमन गिल ने खेली 52 रन की पारी।
मेगा ऑक्शन में ड्वेन ब्रावो पर रहेंगी निगाहें, ये तीन फ्रेंचाइजी अपनी टीम में कर सकती हैं शामिल

मेगा ऑक्शन में ड्वेन ब्रावो पर रहेंगी निगाहें, ये तीन फ्रेंचाइजी अपनी टीम में कर सकती हैं शामिल

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग का अगला संस्करण आईपीएल 2022 में दो नई फ्रेंचाइजी के जुड़ने के साथ ज्यादा मनोरंजक होने की उम्मीद है। 10 टीमों के आईपीएल में इस साल भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को नीलामी भी होगी। वेस्टइंडीज के पूर्व धुआंधार ऑलराउंडर और कई साल तक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले ड्वेन ब्रावो मेगा ऑक्शन में शामिल हो सकते हैं। मौजूदा समय में ब्रावो सीएसके का हिस्सा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2022 में एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा और रुतुराज गायकवाड़ को रिटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐसे में ब्रावो का रिलीज होना तय है। अगर चेन्नई की टीम ब्रावो को रिलीज करते है तो मेगा ऑक्शन में उननपर कई टीमें दांव लगा सकती हैं। आइए आपको उन तीन फ्रेंचाइजी के बारे में बताते हैं जो ब्रावो को सबसे पहले अपने दल में शामिल करना चाहेंगी।...
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली बांग्लांदेश के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। दोनों टीमों के बीच पहला से टेस्ट मैच 26 नवंबर से चटगांव के जहूर अहमद स्टेडियम में खेला जाएगा। बाबर आजम को टीम का कप्तान बनाया गया है। जबकि, उपकप्तान की जिम्मेदारी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को दी गई है। पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज 3-0 से हारने के बाद बांग्लादेश का इरादा टेस्ट मैच जीतने का होगा।  शाकिब अल हसन पहले टेस्ट मैच से बाहर चटगांव में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश को जबरदस्त झटका लगा है। स्टार खिलाड़ी और धांसू ऑलराउंर शाकिब अल हसन पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले गए टी-20 विश्व कप के दौरान शाकिब को हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी। जिसके चलते वह अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर...
ऑस्ट्रेलियन ओपन के निदेशक क्रेग टिली को उम्मीद, टूर्नामेंट मिस नहीं करेंगे जोकोविच

ऑस्ट्रेलियन ओपन के निदेशक क्रेग टिली को उम्मीद, टूर्नामेंट मिस नहीं करेंगे जोकोविच

स्पोर्ट्स
सिडनी दुनिया के नंबर वन पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को लेकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के निदेशक क्रेग टिली ने बयान दिया है। उनका कहना है कि नौ बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन जोकोविच रिकॉर्ड 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से चूकने का जोखिम नहीं उठाएंगे। उन्होंने यह बयान गुरुवार को दिया। जनवरी में खेले जाने वाले ऑस्ट्रेलिया ओपन में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को कोरोना वैक्सीन लगवानी आवश्यक है। ऐसे में शंका की जा रही है कि इस टूर्नामेंट में सर्बियाई खिलाड़ी भाग नहीं लेंगे। जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन के डिफेंडिंग चैंपियन हैं और उन्हें अपने खिताब की रक्षा करनी है।   जोकेविच ने वैक्सीन संबंधी जानकारी देने से किया इनकार विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने हाल ही में कहा था कि वह कोरोना वैक्सीन लेने की जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं करेंगे। रेडियो सेन से बात करते ह...
टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में श्रीलंका टॉप पर, पहले मैच में वेस्टइंडीज को 187 रनों से हराया

टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में श्रीलंका टॉप पर, पहले मैच में वेस्टइंडीज को 187 रनों से हराया

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पहला मैच श्रीलंका ने 187 रनों से जीत लिया है। गॉल के मैदान पर इस जीत के साथ ही श्रीलंका दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। इस सीरीज का दूसरा मैच 29 नवंबर से इसी मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए और दूसरी पारी में आठ कैरिबियाई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। श्रीलंका के लिए रमेश मेंडिस ने मैच में सबसे ज्यादा सात विकेट लिए। वहीं  लसिथ इंबुलडेनिया को छह और जयविक्रमा को पांच विकेट मिले।  इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 में विजयी आगाज किया है। यह टीम अंकतालिका में टॉप पर पहुंच चुकी है। श्रीलंका ने अपना एकमात्र मैच जीता है और उसका जीत प्रतिशत 100 का है, जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद भारत ने चार में से दो मैच जीते हैं। ...
पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंची, प्री-क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की वियोन ली को हराया

पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंची, प्री-क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की वियोन ली को हराया

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय बैडमिंटन स्टार पिवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन के के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने जर्मनी की वियोन ली को सीधे सेटों में 21-12, 21-18 से हराया। वियोन सिंधू के सामने 37 मिनट तक ही टिक सकी और पूरे मैच में कभी भी लय नहीं पकड़ पाईं। सिंधु हमेशा ही विपक्षी खिलाड़ी के खिलाफ हावी रहीं और आसानी से यह मैच अपने नाम किया। यह पहला मौका था, जब ये दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ खेलीं थी। पहले ही भिडंत में सिंधु ने जर्मन खिलाड़ी के ऊपर दबदबा बना लिया है।  इस मैच के पहले सेट में सिंधु ने लगातार सात प्वाइंट लिए 21-12 से आसान जीत दर्ज की। दूसरे गेम में भी उन्होंने आत्मविश्वास के साथ बेहतर खेल दिखाया और शुरुआत में ही 7-4 की बढ़त ले ली। इसके बाद जर्मनी की खिलाड़ी वापसी नहीं कर पाई और सिंधु ने यह मैच 21-18 से अपने नाम किया। इंडोनेशिया ओपन सुपर 1...
साथियान विश्व टेबल टेनिस के दूसरे दौर में मनिका और शरत हारे

साथियान विश्व टेबल टेनिस के दूसरे दौर में मनिका और शरत हारे

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली मनिका बत्रा और शरत कमल विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के पहले ही दौर में बाहर हो गए। जी साथियान और अयहिका मुखर्जी ने दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। मनिका को ब्राजील की ब्रूना ताकाहाशी से 3-4 से, सुतिर्था को दक्षिण कोरिया की चोई हयोजू 1-4 से मधुरिका को जापान की साकी शिबाता से 0-4 से शिकस्त मिली। अहयिका मुखर्जी ने मिस्र की फराह को 4-2 मात दी। साथियान ने यूक्रेन के यारोस्लाव जमुडेंको को 4-0 से मात दी। शरत को बेल्जियम के सेड्रिक से 1-4 से, हरमीत को जर्मनी के बेनेडिक्ट से 0-4 और अमलराज को नाईजीरिया के बोडे अबियोडुन से 3-4 हार मिली।...
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू करेंगे श्रेयस अय्यर, रहाणे ने मैच से एक दिन पहले की पुष्टि

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू करेंगे श्रेयस अय्यर, रहाणे ने मैच से एक दिन पहले की पुष्टि

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार यानी 25 नवंबर से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच में टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी जबकि श्रेयस अय्यर अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे। पहले टेस्ट के लिए कप्तान बनाए गए रहाणे ने मैच से एक दिन पहले इस बात की पुष्टि की कि श्रेयस प्लेइंग XI का हिस्सा बनेंगे।  मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बात करते हुए रहाणे ने कहा, 'श्रेयस अय्यर डेब्यू करने जा रहे हैं।' अय्यर के अलावा भी कोई डेब्यूटेंट होगा, इस बात पर अभी कोई विचार नहीं किया गया है और यह भी अभी तय नहीं है कि सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में कितने बल्लेबाज खिलाए जाएंगे।' गौरतलब है कि केएल मैच से पहले चोटिल होकर बाहर हो गए और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को बतौर रिप्लेसमेंट स्क्वॉड में जगह मिली। लेकिन अय्यर ...