Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

2023 में पाकिस्तान करेगा एशिया कप की मेजबानी, ACC के फैसले को जय शाह का भी समर्थन

2023 में पाकिस्तान करेगा एशिया कप की मेजबानी, ACC के फैसले को जय शाह का भी समर्थन

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
पाकिस्तान 2023 में होने वाले क्रिकेट एशिया कप की मेजबानी करेगा। दुबई में हुई एक बैठक में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने यह फैसला लिया है। ACC के अध्यक्ष और BCCI के सचिव जय शाह ने भी इस फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में होगा। इसके अलावा यह भी फैसला लिया गया है कि 2024 के एशिया कप को श्रीलंका होस्ट करेगा और उसे टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। जय शाह ने कहा कि किसी दूसरे देश की जगह एशिया कप पाकिस्तान में ही होना चाहिए। खबरों के मुताबिक तो PCB और BCCI ने भी इस फैसले की पुष्टि कर दी है।...
राहुल द्रविड़ के कोच बनने की खबर पर दिग्गजों ने दी प्रतिक्रिया

राहुल द्रविड़ के कोच बनने की खबर पर दिग्गजों ने दी प्रतिक्रिया

स्पोर्ट्स
पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का भारतीय टीम का कोच बनना तय हो चुका है। शनिवार को आई कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय टीम की दीवार कहे जाने वाले दिग्गज द्रविड़ आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम का कोच पद संभाल लेंगे। हालांकि इसे लेकर बीसीसीआई की तरफ से सिर्फ आधिकारिक घोषणा आना बाकी है। लेकिन उससे पहले दुनियाभर के कई क्रिकेटरों ने अपनी-अपनी राय जाहिर की और इस पर प्रतिक्रियाएं दी।...
आईपीएल 2021: फाइनल जीतने के बाद धोनी ने खुद से पहले कोलकाता के बारे में बात की

आईपीएल 2021: फाइनल जीतने के बाद धोनी ने खुद से पहले कोलकाता के बारे में बात की

स्पोर्ट्स
आईपीएल 2021 खत्म हो चुका है और चेन्नई ने फाइनल मैच में कोलकाता को हराने के बाद चौथी बार यह खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में जीत के बाद चेन्नई के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी टीम के बारे में बात करने से पहले विपक्षी टीम कोलकाता की तारीफ की। इस सीजन के पहले फेज में सात में दो मैच जीतने वाली कोलकाता ने यूएई में 10 में से सात मैच जीते हैं। धोनी भी कोलकाता की इसी वापसी से प्रभावित थे और उन्होंने इस टीम की काफी तारीफ की। कोलकाता के कोच ब्रेंडन मैक्कुलम ने बताया है कि कैसे इस टीम ने दूसरे फेज में शानदार वापसी की और भारत के युवा खिलाड़ियों ने इसमें अहम योगदान दिया।...
नहीं रहे सौराष्ट्र के प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रवि बरोट, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

नहीं रहे सौराष्ट्र के प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रवि बरोट, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

स्पोर्ट्स
भारत के युवा क्रिकेटर अवि बरोट का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह महज 29 वर्ष के थे। अवि बरोट सौराष्ट्र के लिए क्रिकेट खेलते थे। उनके निधन की जानकारी खुद सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने दी। भारत के पूर्व अंडर-19 कप्तान रहे बरोट साल 2019-20 में रणजी ट्रॉफी का फाइनल जीतने वाली सौराष्ट्र क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा उन्होंने इसी वर्ष जनवरी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था। उनके आकस्मिक निधन पर सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने गहरा दुख जताया है।...
IPL 2012 और IPL 2021 के बीच गजब संयोग, 2012 के प्लेऑफ से ठीक उल्टा 2021 में हुआ

IPL 2012 और IPL 2021 के बीच गजब संयोग, 2012 के प्लेऑफ से ठीक उल्टा 2021 में हुआ

स्पोर्ट्स
आईपीएल 2021 और 2012 के फाइनल मुकाबले के बीच गजब संयोग देखने को मिला। दोनों ही सालों में फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर के बीच देखने को मिला।
मोईन अली आईपीएल फाइनल जीतने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी

मोईन अली आईपीएल फाइनल जीतने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी

स्पोर्ट्स
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराया। इस जीत के साथ सीएसके चौथी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने में सफल रहा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए तीन विकेट पर 192 रनों का स्कोर बनाया। बाद में जीत के लिए 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बना पाई। यह मैच सीएसके के ऑलराउंडर मोईन अली के लिए खास रहा। आईपीएल इतिहास में वह खिताब जीतने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए। ...
टी-20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 300 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने धोनी

टी-20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 300 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने धोनी

स्पोर्ट्स
धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने इसके साथ ही एक रिकॉर्ड भी बनाया। धोनी टी 20 मैचों में बतौर कप्तान 300 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
चेन्नई ने चौथी बार जीता खिताब

चेन्नई ने चौथी बार जीता खिताब

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई। चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2021 का खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल में केकेआर को 27 रन से हराया। चेन्नई ने चौथी बार आईपीएल का खिताब जीता और सभी एमएस धोनी की कप्तानी में। इसके साथ टीम ने 2012 के आईपीएल फाइनल में केकेआर से मिली हार का बदला भी ले लिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 192 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में कोलकाता की टीम 165 रन ही बना सकी। चेन्नई के ओपनर बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी ने 86 रन की शानदार पारी खेली। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)...
आईपीएल फाइनल से पहले गंभीर ने बताई वजह

आईपीएल फाइनल से पहले गंभीर ने बताई वजह

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
आईपीएल के 14वें सत्र का फाइनल मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के दरम्यान यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्ट़ेडियम में होगा। एमएस धोनी की अगुवाई वाली सीएसके की टीम तीन बार पहले ही खिताब जीत चुकी है। वहीं, गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में दो बार कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था। लेकिन इस बार केकेआर की कमान इयोन मॉर्गन के हाथ है जबकि, चेन्नई के कप्तान हमेशा की तरह एमएस धोनी हैं। इन दोनों कप्तान की बात की जाए तो धोनी ने क्वालीफायर मैच में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई वहीं, मोगर्न दिल्ली के खिलाफ खाता नहीं खोल सके। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने उन कारणों के बारे में बताया है जिनके चलते धोनी मॉर्गन पर भारी हैं। ...