Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

मुंबई के खिलाफ मोहम्मद नबी का खास रिकॉर्ड

मुंबई के खिलाफ मोहम्मद नबी का खास रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स
आईपीएल 2021 का 55वां मुकाबला शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और सनराइर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में सनराइजर्स के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने व्यक्तिगत तौर पर खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने आईपीएल के एक मैच में किसी भी फिल्डर द्वारा सबसे अधिक कैच लपकने का कीर्तिमान बनाया। नबी ने मुंबई के खिलाफ मैच में पांच कैच लपके। नबी ने इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव, जिमी नीशम, क्रुणाल पांड्या और नाथन कुल्टर नाइल के कैच पकड़े। नबी आईपीएल के एक मैच में बतौर क्षेत्ररक्षक पांच कैच पकड़ने वाले वह दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं। ...
आईपीएल 2021 में चौथी बार खिताब जीतने के करीब पहुंची चेन्नई सुपरकिंग्स

आईपीएल 2021 में चौथी बार खिताब जीतने के करीब पहुंची चेन्नई सुपरकिंग्स

स्पोर्ट्स
आईपीएल के लीग मैचों के समाप्त होने के बाद काफी हद तक तस्वीर साफ हो चुकी है। पिछले साल की विजेता टीम मुंबई इंडियंस जहां इस बार प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई वहीं सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा। प्लेऑफ के लिए टॉप-4 टीमों का नाम फाइनल हो चुका है और आईपीएल 2021 के खिताब की असली दौड़ कल यानि रविवार 10 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी...
रोहित ने हार्दिक की फिटनेस को लेकर दिया अपडेट

रोहित ने हार्दिक की फिटनेस को लेकर दिया अपडेट

स्पोर्ट्स
आईपीएल से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के वरिष्ठ चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा था कि हार्दिक पांड्या आईपीएल में गेंदबाजी करेंगे। लेकिन टीम इंडिया के उपकप्तान और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को उम्मीद है कि हार्दिक अगले सप्ताह से गेंदबाजी शुरू कर सकते हैं। हार्दिक ने चोट की वजह के आईपीएल के इस सीजन में गेंदबाजी नहीं की। ...
कुल्लू में मुक्के बरसाएंगे भारत और अफगानिस्तान के बॉक्सर

कुल्लू में मुक्के बरसाएंगे भारत और अफगानिस्तान के बॉक्सर

स्पोर्ट्स
अंतरराष्ट्रीय दशहरा में अंतरराष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत और अफगानिस्तान के मुक्केबाज दमखम दिखाएंगे। जिला मुख्यालय कुल्लू में 18 और 19 अक्तूबर को यह प्रतियोगिता होगी।  हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन जिला कुल्लू के अध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में अफगानिस्तान के पांच मुक्केबाज, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल सहित कुल 16 बॉक्सर प्रतियोगिता में हिस्सा होंगे। प्रो-बॉक्सिंग प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ छात्र माध्यमिक विद्यालय ढालपुर में होगी। ...
ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप: भारतीय निशानेबाजों ने जीते 13 गोल्ड और 11 सिल्वर, 30 पदकों के साथ शीर्ष पर भारत

ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप: भारतीय निशानेबाजों ने जीते 13 गोल्ड और 11 सिल्वर, 30 पदकों के साथ शीर्ष पर भारत

स्पोर्ट्स
पेरू की राजधानी लीमा में चल रही आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के निशानेबाज अनीस भानवाला, आदर्श सिंह और विजयवीर सिद्धू ने पुरुषों की टीम इवेंट में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारत ने इस जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 30 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल करते हुए अपने अभियान को समाप्त किया। ...
जीतकर भी हार गई मुंबई

जीतकर भी हार गई मुंबई

स्पोर्ट्स
अबुधाबी। आईपीएल 2021 के अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 43 रन से हरा दिया। मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुने गए दो सितारों ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने धुआंधार बल्लेबाजी की। ईशान ने 32 गेंदों पर 84 रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार ने 40 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली।...
आखिरी गेंद पर छक्का लगा भरत ने दिलाई बैंगलुरु को शानदार जीत

आखिरी गेंद पर छक्का लगा भरत ने दिलाई बैंगलुरु को शानदार जीत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई। शुक्रवार को लीग का आखिरी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। जहां बैंगलुरु ने बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को आखिरी गेंद पर 7 विकेट से हरा दिया।
दीपक चाहर के प्यार के इजहार के बाद टीम के साथियों ने कपल को केक से नहलाया

दीपक चाहर के प्यार के इजहार के बाद टीम के साथियों ने कपल को केक से नहलाया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
IPL 2021 में पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में चेन्नई को तो हार मिली, लेकिन चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने मैच के बाद अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को सबके सामने प्रपोज करके इस दिन को सेलिब्रेशन का मोमेंट बना दिया। हलांकि दीपक प्ले ऑफ मैच के बाद जया को प्रपोज करना चाहते थे, मगर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कहने पर उन्होंने लीग मैच में ही अपनी प्रेमिका को प्रपोज कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।...
हर्षल बना सकते हैं रिकॉर्ड

हर्षल बना सकते हैं रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार गेंदबाज हर्षल पटेल के पास इतिहास रचने का मौका है। वह IPLमें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं। पटेल 13 मैचों में अब तक 29 विकेट ले चुके हैं। अभी RCB को कम से कम दो मैच और खेलने हैं। RCB को लीग में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ भिड़ना है। इसके अलावा वह प्ले ऑफ में पहुंच चुकी है। IPLमें सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में फिलहाल हर्षल से आगे ड्वेन ब्रावो और कगिसो राबाडा हैं।...
SRH Vs MI में ईशान किशन दिला सकते हैं पॉइंट्स; बेंगलुरु-दिल्ली के मैच में मैक्सवेल पर रहेगी नजर

SRH Vs MI में ईशान किशन दिला सकते हैं पॉइंट्स; बेंगलुरु-दिल्ली के मैच में मैक्सवेल पर रहेगी नजर

स्पोर्ट्स
IPL 2021 फेज-2 में आज डबल हेडर का दिन है। दिन का पहला मुकाबला हैदराबाद और मुंबई के बीच अबुधाबी में खेला जाएगा, वहीं दूसरे मैच में दुबई के मैदान पर बेंगलुरु के सामने दिल्ली की चुनौती होगी। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इन दोनों मैचों के लिए फैंटेसी-11 के लिहाज से कौन-कौन से खिलाड़ी अहम हो सकते हैं।