Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

राहुल त्रिपाठी ने छक्का लगाकर दिलाई KKR को रोमांचक जीत, तीसरी बार फाइनल में पहुंची कोलकाता

राहुल त्रिपाठी ने छक्का लगाकर दिलाई KKR को रोमांचक जीत, तीसरी बार फाइनल में पहुंची कोलकाता

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
शारजाह कोलकाता नाइटराइडर्स ने दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट ये हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में KKR ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बैटिंग के लिए बुलाया था लेकिन टीम सिर्फ 135/5 का स्कोर ही बना सकी। 136 रनों का टारगेट को कोलकाता ने 19.5 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
विजेताओं पर होगी धनवर्षा

विजेताओं पर होगी धनवर्षा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन का समय बाकी है। यूएई और ओमान में होने वाले आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीमों ने यहां पहुंचना शुरू कर दिया है। आईसीसी भी अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ने रविवार को टूर्नामेंट के लिए इनामी राशि का एलान कर दिया। पांच साल बाद खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में इस बार विजेताओं पर जमकर धनवर्षा होगी।...
युवराज सिंह के छह छक्कों से लेकर उमर गुल के पांच विकटों तक

युवराज सिंह के छह छक्कों से लेकर उमर गुल के पांच विकटों तक

स्पोर्ट्स
टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत 17 अक्तूबर से हो रही है और इस टूर्नामेंट में शामिल सभी देशों ने अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। सभी टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो अकेले अपने दम पर मैच का नतीजा बदल सकते हैं। टी-20 वर्ल्डकप में कई खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं। इनमें युवराज सिंह और ऊमर गुल जैसे खिलाड़ियों का नाम सबसे ऊपर है। हालांकि कई बार खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन के  बावजूद अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन उन्होंने अपने खेल से सभी का दिल जीता है। यहां हम ऐसे ही खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, जिन्होंने अपने खेल से इस टूर्नामेंट की लोकप्रियता बढ़ाई है और उनके शानदार प्रदर्शन को फैंस अभी भी याद करते हैं। ...
चेन्नई-दिल्ली क्वालीफायर मुकाबले पर बोले गावस्कर

चेन्नई-दिल्ली क्वालीफायर मुकाबले पर बोले गावस्कर

स्पोर्ट्स
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में आज पहला क्वालीफायर मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। अंकतालिका में शीर्ष पर कौन होगा जिसको लेकर दिल्ली और चेन्नई के बीच काफी संघर्ष हुआ। अंत में बाजी दिल्ली कैपिटल्स ने मारी। यह वजह है आज अंकतालिका में पहले स्थान पर मौजूदा दिल्ली और दूसरे स्थान पर काबिज सीएसके की टीमों के बीच पहला क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा। लीग मैचों के दौरान लगातार तीन मुकाबले गंवाने वाली चेन्नई की टीम इस मैच अपने हार के क्रम को तोड़ने की उम्मीद कर रही होगी। ...
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की एक और उपलब्धि

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की एक और उपलब्धि

स्पोर्ट्स
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कतर के खिलाफ दोस्ताना मैच में उतरने के साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया। उन्होंने यूरोपीय देश से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह उनका 181वां मुकाबला था और उन्होंने इस मामले में रियल मेड्रिड के अपने पुराने साथी स्पेन के सर्जिओ रामोस (180) को पीछे छोड़ दिया।  ...
पहली बार टी-20 विश्व कप में होगा डीआरएस का इस्तेमाल

पहली बार टी-20 विश्व कप में होगा डीआरएस का इस्तेमाल

स्पोर्ट्स
आईसीसी पुरुषों के टी-20 टूर्नामेंट में पहली बार निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का इस्तेमाल किया जाएगा। आईसीसी ने घोषणा की है कि यह प्रणाली इस महीने के अंत में शुरू होने वाले टी-20 क्रिकेट विश्व कप मैचों में उपलब्ध होगी। इस सप्ताह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा जारी खेल शर्तों के मुताबिक, 17 अक्तूबर से संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में प्रत्येक टीम को प्रति पारी के आधार पर दो डीआरएस मिलेंगे। बीते साल जून में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी ने जून में सभी प्रारूपों में एक मैच की प्रत्येक पारी में प्रत्येक टीम के लिए एक अतिरिक्त डीआरएस लेने की पुष्टि की थी, यह ध्यान में रखते हुए की कई बार मैच के दौरान कम अनुभवी अंपायर हो सकते हैं। आईसीसी ने यह फैसला कोविड महामारी के चलते किया था। उसके बाद से क्रिकेट के सीमित पारूप में दो, और टेस्ट में डीआरएस की संख्या ती...
भारत को स्पेन के खिलाफ मिली 3-2 से जीत

भारत को स्पेन के खिलाफ मिली 3-2 से जीत

स्पोर्ट्स
डेनमार्क में खेले जा रहे थॉमस उबेर कप में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। रविवार को भारत और स्पेन के बीच मुकाबला हुआ, भारत की तरफ से शीर्ष खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अगुवाई की, हालंकि साइना को स्पेन की क्लारा अजुरमेंडी के खिलाफ मैच में चोट की वजह से रिटायर होना पड़ा। पहले मैच में साइना को पहले सेट में 20-22 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद वह दूसरे सेट में नहीं उतर पाईं और रिटायर हो गईं। ...
खेल मंत्री बोले- हॉकी इंडिया एकतरफा फैसला करके राष्ट्रमंडल खेलों से नहीं हट सकता

खेल मंत्री बोले- हॉकी इंडिया एकतरफा फैसला करके राष्ट्रमंडल खेलों से नहीं हट सकता

स्पोर्ट्स
हॉकी इंडिया ने अगले साल बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से हटने का फैसला किया है। हॉकी इंडिया ने बीते मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेलों से यह कहते हुए हटने का फैसला किया था कि बर्मिंघम में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों और हांगजोऊ में होने वाले एशियाई खेलों के बीच सिर्फ 32 दिन का समय होगा। हॉकी इंडिया ने अपने बयान में कहा वह ब्रिटेन में अपने खिलाड़ियों को भेजकर जोखिम नहीं उठना चाहता जो कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से बुरी तरह प्रभावित है। हॉकी इंडिया के इस फैसले पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कड़ी आपत्ति जताई है।...
सीएसके-दिल्ली के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला कल

सीएसके-दिल्ली के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला कल

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में 10 अक्तूबर को पहला क्वालीफायर मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि इस प्ले ऑफ मुकाबले में सुरेश रैना की जगह रॉबिन उथप्पा को मौका दिया जाना चाहिए। उथप्पा ने सीएसके के लिए इस सत्र में सिर्फ दो मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 21 रन बनाए। इसके बावजूद गंभीर का मानना है कि सीएसके को उथप्पा के साथ प्ले ऑफ मैच में जाना चाहिए। आईपीएल 2020 में प्ले ऑफ में पहुंचने में नाकाम रही सीएसके की टीम ने इस सत्र में सबसे पहले अंतिम चार में पहुंची थी। ...
आईपीएल 2021: इस सीजन में फ्लॉप रहे हैं धोनी और मॉर्गन जैसे दिग्गज खिलाड़ी

आईपीएल 2021: इस सीजन में फ्लॉप रहे हैं धोनी और मॉर्गन जैसे दिग्गज खिलाड़ी

स्पोर्ट्स
आईपीएल 2021 में कुछ युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करके नई उम्मीद जगाई है। वहीं कुछ दिग्गज खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस सीजन में कुछ खास नहीं रहा है। क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन कप्तानों में शामिल धोनी और मॉर्गन जैसे खिलाड़ी इस सीजन में रनों के लिए जूझते दिखे हैं। वहीं डेविड वार्नर और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन सभी के लिए चिंता का विषय रहा है। अगर ये दिग्गज खिलाड़ी अगले सीजन में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं और इन्हें टीम से बाहर भी किया जा सकता है। वार्नर के साथ पहले ही ऐसा हो चुका है। आने वाले समय में मॉर्गन के साथ भी कुछ ऐसा ही हो सकता है। यहां हम इस सीजन में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। ...