Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

चेन्नई-बेंगलुरु मैच से पहले आई रेत की आंधी, फिर मेंटर धोनी ने पढ़ाया कप्तान विराट को क्रिकेट का पाठ

चेन्नई-बेंगलुरु मैच से पहले आई रेत की आंधी, फिर मेंटर धोनी ने पढ़ाया कप्तान विराट को क्रिकेट का पाठ

स्पोर्ट्स
शारजाह IPL-2021 में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मैच का टॉस रेत की आंधी के कारण समय पर नहीं हुआ। RCB के कप्तान विराट कोहली ने इस देरी का बखूबी फायदा उठाया। उन्होंने CSK के कप्तान और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के मेंटर बनाए गए महेंद्र सिंह धोनी से लंबी बात की। विराट को समझाते हुए नजर आए धोनीविराट और धोनी के ऊपर रेतीली आंधी का कोई खास फर्क पड़ता नहीं दिखा। मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने दोनों कप्तानों से कहा कि टॉस में देरी होगी। इसके बाद धोनी लंबे समय तक विराट को कुछ समझाते हुए दिखे। धोनी की कप्तानी में निखरे थे कोहलीविराट और धोनी के बीच के अच्छे रिश्ते पहले भी सुर्खियों में आते रहे हैं। धोनी की कप्तानी में विराट कोहली ने 210 इंटरनेशनल मैच खेले और 49.10 की औसत से 9280 रन बनाए। विराट के 25 अंतरराष्ट्रीय शतक धोनी की कप्तानी में ही बने।...
IPL के नए स्टार वेंकटेश के कोच का इंटरव्यू:इंदौर के दिनेश शर्मा बोले- अय्यर विकेटकीपर थे फिर ऑलराउंडर बने, ओपनिंग का मौका मिला तो मुड़कर नहीं देखा

IPL के नए स्टार वेंकटेश के कोच का इंटरव्यू:इंदौर के दिनेश शर्मा बोले- अय्यर विकेटकीपर थे फिर ऑलराउंडर बने, ओपनिंग का मौका मिला तो मुड़कर नहीं देखा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
इंदौर KKR के ओपनर वेंकटेश अय्यर ने गुरुवार को अपने दूसरे मैच में ही IPL की पहली हाफ सेंचुरी महज 25 गेंदों में लगाई। उन्होंने 30 गेंदों में 53 रनों की आतिशी पारी खेली। इस दौरान अय्यर ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। अय्यर के प्रदर्शन पर हमने उनकी एकेडमी के कोच दिनेश शर्मा से बात की। शर्मा कहते हैं कि वेंकटेश ने अपना करियर विकेट कीपर के रूप में शुरू किया था। बाद में ऑलराउंडर बन गए। शर्मा कहते हैं कि जब वेंकटेश मेरे पास आए थे, तब वे कीपिंग भी करते थे, पर इनकी हाइट ज्यादा होने की वजह से कीपिंग में दिक्कत होती थी। वो धीरे-धीरे नेट्स पर बॉलिंग करने लगे और बाद में टीम की जरूरत के हिसाब से गेंदबाजी करने लगे। इंदौर में जोन टूर्नामेंट में ओपनिंग की, बाद में MP के ओपनर बनेदिनेश शर्मा ने बताया कि गेंदबाजी की वजह से उन्हें टीम में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जाता था। मध्यप्रदेश से अंड...
IPL में आज धोनी Vs विराट:चेन्नई की नजरें नंबर-1 पोजिशन पर, विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने से 66 रन दूर

IPL में आज धोनी Vs विराट:चेन्नई की नजरें नंबर-1 पोजिशन पर, विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने से 66 रन दूर

स्पोर्ट्स
शारजाह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2021) के फेज-2 में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। चेन्नई अभी 8 मैचों से 12 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। इस मैच में जीत उसे फिर से नंबर-1 पर पहुंचा देगी।https://www.bhaskar.com/__widgets__/iframe/poll/3voXig7jvEP1 वहीं, बेंगलुरु की टीम पिछले मुकाबले में कोलकाता के खिलाफ मिली हार को भूलकर फिर से ट्रैक पर लौटने के इरादे से उतरेगी। RCB के कप्तान विराट कोहली इस मैच में टी-20 क्रिकेट में अपने 10 हजार रन भी पूरे कर सकते हैं। RCB की बैटिंग तिकड़ी पिछले मैच में फ्लॉप रही थीIPL-2021 के फेज-1 में ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स ने अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन कोलकाता के खिलाफ फेज-2 के मुकाबले में ये दोनों फ्लॉप रहे। साथ ही कप्तान विराट कोहली भी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे। अगर इन फॉर्म चे...
KKR के कोच की क्लास का VIDEO:मैच से पहले मैकुलम ने स्नूकर खेलकर बताया गेम प्लान, कहा- एक भी गलती की तो मैच पलट जाएगा

KKR के कोच की क्लास का VIDEO:मैच से पहले मैकुलम ने स्नूकर खेलकर बताया गेम प्लान, कहा- एक भी गलती की तो मैच पलट जाएगा

स्पोर्ट्स
IPL 2021 फेज-2 में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना सकी। टारगेट का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 गेंद शेष रहते सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। मैच से एक रात पहले KKR के कोच मैकुलम ने स्नूकर बोर्ड पर खिलाड़ियों को 6 मिनट का गुरुमंत्र दिया था। उन्होंने स्नूकर के खेल के माध्यम से खिलाड़ियों को गेम प्लान बताया। मैकुलम बोले- फील्ड पर गलती न करेंमैकुलम ने खिलाड़ियों से कहा- फील्ड पर गलती न करें, एक गलती मैच को पलट सकती है और अपोजिशन इसका फायदा उठा सकता है। जिस तरह से बिलियर्ड में खिलाड़ी की कोशिश होती है कि वह गलती न करें, कोई ऐसा मौका न दें कि विपक्षी खिलाड़ी को फायदा पहुंचे। उसी तरह क्रिकेट में भी खिलाड़ियों की एक गलती मैच को पल...
IPL में रोहित शर्मा ने बनाए रिकॉर्ड:रोहित शर्मा ने IPL में किसी भी एक टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने; 100 चौके लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज भी

IPL में रोहित शर्मा ने बनाए रिकॉर्ड:रोहित शर्मा ने IPL में किसी भी एक टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने; 100 चौके लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज भी

स्पोर्ट्स
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा IPL में किसी भी एक टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। गुरुवार को अबू धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। 18 रन बनाने के साथ ही रोहित शर्मा ने KKR के खिलाफ अपने 1 हजार IPL रन पूरे किए। IPL में सबसे ज्यादा रन के मामले में रैना को पीछे छोड़ाइसके साथ ही रोहित ने IPL में अपने 5500 रन भी पूरे किए और वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी तीसरे स्थान पर भी पहुंच गए हैं। उन्होंने सुरेश रैना (5495) को पीछे छोड़ा। IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली सबसे आगे हैं। उनके 200 मैचों में 6081 रन हैं। वह IPL में 6000 रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। वहीं शिखर धवन 5619 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। IPLमें 100 चौके पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज भी बनेरोहित शर्मा ने KKR के ...
नटराजन का रिप्लेसमेंट:SRH ने कोरोना संक्रमित हुए टी नटराजन की जगह पर नेट बॉलर उमरान मलिक को टीम में किया शामिल

नटराजन का रिप्लेसमेंट:SRH ने कोरोना संक्रमित हुए टी नटराजन की जगह पर नेट बॉलर उमरान मलिक को टीम में किया शामिल

स्पोर्ट्स
यूएई सनराइजर्स हैदराबाद ने कोरोना संक्रमित हुए टी नटराजन की जगह पर नेट बॉलर उमरान मलिक को टीम में जगह दी है। जम्मू कश्मीर के फास्ट बॉलर मलिक एक फर्स्ट क्लास और एक टी20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने टी 20 में 3 और फर्स्ट क्लास में 1 विकेट ले चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के साथ मैच पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिवसनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के गेंदबाज टी. नटराजन का कोरोना रिपोर्ट बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ मैच से कुछ घंटे पहले पॉजिटिव आया था। हालांकि मैच को रद्द नहीं किया गया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा था। नटराजन सहित पांच लोग आइसोलेटनटराजन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए चार कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों को आइसोलेट कर दिया गया। जिसमें विजय शंकर (प्लेयर), विजय कुमार (टीम मैनेजर), श्याम सुंदर (फीजियो), अंजना वन्नन (डॉक्टर), तुषार खेडकर (लॉजिस्टिक मै...
बेंगलुरु Vs चेन्नई फैंटेसी-11 गाइड:शारजाह में बल्लेबाजों का बोलबाला, डिविलियर्स-मैक्सवेल और ऋतुराज हो सकते हैं की-प्लेयर्स, पिछले मैच में भी सही हुई थी प्रिडिक्शन

बेंगलुरु Vs चेन्नई फैंटेसी-11 गाइड:शारजाह में बल्लेबाजों का बोलबाला, डिविलियर्स-मैक्सवेल और ऋतुराज हो सकते हैं की-प्लेयर्स, पिछले मैच में भी सही हुई थी प्रिडिक्शन

स्पोर्ट्स
IPL 2021 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। CSK पिछले मैच में मिली जीत के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं, RCB की नजरें फेज-2 में पहली जीत पर रहेंगी। कोहली और धोनी की टीमों के बीच ये मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। शारजाह में होगी चौके-छक्कों की बरसातये मैच शारजाह में खेला जाएगा और इस मैदान का विकेट बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। शारजाह का मैदान काफी छोटा है और इसी बात की पूरी गारंटी है कि यहां चौके-छक्कों की जमकर बारिश देखने को मिलेगी। ज्यादातर मैचों में यहां 200+ का स्कोर देखने को मिला है और मैदान छोटा होने के चलते टीमें स्पिनर्स की जगह फॉस्ट बॉलर्स को खिलाना पसंद करती हैं, क्योंकि उनको यहां उछाल मिलता है। बल्लेबाजों के लिए मनमुताबिक पिच होने के चलते फैटेंसी-11 में बैटर्स को रखना फायदेमंद होगा। इनमें...
पाकिस्तान का किया समर्थन:ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने कहा- पैसा बोलता है, भारत का दौरा कोई रद्द नहीं करता

पाकिस्तान का किया समर्थन:ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने कहा- पैसा बोलता है, भारत का दौरा कोई रद्द नहीं करता

स्पोर्ट्स
पाकिस्तान के खिलाफ पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ऐन मौके पर सीरीज रद्द कर दी। उसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भी पुरुष और महिला टीम के पाक दौरे को रद्द कर दिया था। पुरुष टीम को 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्डकप से पहले पाकिस्तान में दो टी20 मैच खेलने थे, जबकि महिला टीम को टी20 के साथ वनडे और टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी थी।ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने पाकिस्तान का समर्थन करते हुए कहा है कि पाकिस्तान को सीरीज के लिए ना कहना आसान है। पर भारत के लिए ऐसा कोई नहीं कहेगा, क्योंकि क्रिकेट में वहां ज्यादा पैसा है। पाकिस्तान सुरक्षितख्वाजा ने कहा कि पाकिस्तान ने कई टूर्नामेंट का सफल आयोजन कर साबित कर चुका है कि वहां पर कोई खतरा नहीं है। पाकिस्तान सुरक्षित है। मुझे नहीं लगाता है की वहां पर न खेलने की कोई वजह है। उस्मान ख्वाजा पाकिस्त...
क्या टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होगा अफगानिस्तान:टीम तालिबान के झंडे तले खेली तो ICC लगा सकती है बैन, सदस्य देशों की लिस्ट से भी बाहर हो सकती है

क्या टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होगा अफगानिस्तान:टीम तालिबान के झंडे तले खेली तो ICC लगा सकती है बैन, सदस्य देशों की लिस्ट से भी बाहर हो सकती है

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खेलने को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार है। अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा हो चुका है। तालिबानी कब्जे के बाद अफगानिस्तान में क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया है और महिलाओं के क्रिकेट खेलने पर रोक लगा दी गई है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कार्यकारी निदेशक हामिद शिनवानी की जगह नसीबुल्लाह हक्कानी ने ली है। ऐसे में अगर अफगानिस्तान टीम तालिबान के झंडे तले खेलती है, तो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) उस पर बैन लगा सकती है। ICC के एक अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि अफगानिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अफगानिस्तान के हालातों पर नजर रखी जा रही है। सामान्य तौर पर अगर ICC अगर किसी क्रिकेट बोर्ड को प्रतिबंधित करता देता है तो वह सुनिश्चित करता है कि खिलाड़ियों पर इसका असर नह...
IPL फेज टू के सबसे तेज गेंदबाज:दिल्ली के नोर्त्या ने 152 की रफ्तार से गेंद फेंकी, कमेंट्रेटर बोले- ओवरस्पीडिंग के लिए चालान काटो

IPL फेज टू के सबसे तेज गेंदबाज:दिल्ली के नोर्त्या ने 152 की रफ्तार से गेंद फेंकी, कमेंट्रेटर बोले- ओवरस्पीडिंग के लिए चालान काटो

स्पोर्ट्स
दिल्ली कैपिटल्स के एनरिक नोर्त्या IPL फेज टू के सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं। नोर्त्या ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार को हुए मैच में 152 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। उन्होंने 4 ओवर में केवल 12 रन दिए और 2 अहम विकेट लिए। इस परफॉर्मेंस के लिए नोर्त्या को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया। दिल्ली कैपिटल्स ने नोर्त्या की क्रिमिनल जैसी फोटो पोस्ट कीदिल्ली कैपिटल्स ने नोर्त्या का क्रिमिनल के तौर पर एक कैरिकेचर पोस्ट किया है। ये कैरिकेचर किसी चैनल की ब्रेकिंग न्यूज की तरह दिख रहा है। इसमें न्यूज दिखाई जा रही है कि नोर्त्या को पुलिस ने ओवर स्पीडिंग के आरोप में पकड़ लिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने लिखा- लगातार बहुत ज्यादा रफ्तार की वजह से नोर्त्या आज रात मुश्किल में पड़ गए। हम आपको इसके बारे में अपडेट देते रहेंगे। नोर्त्या की इस रफ्तार को लेकर उनकी टीम और फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर तारी...