भारत V/S श्रीलंका पहला टी-20 आज:वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका का एसिड टेस्ट; टीम इंडिया में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को मिल सकता है मौका
कोलंबो
भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज का आज से आगाज हो रहा है। पहला टी-20 आज रात 8 बजे से कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंकाई टीम टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई है। ऐसे में भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज उसके लिए क्वालिफिकेशन राउंड से पहले एसिड टेस्ट जैसी है। श्रीलंका की टीम पिछले 20 में से 14 मैच हार चुकी है। 5 में उसे जीत मिली और 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
दूसरी ओर टीम इंडिया के पास अक्टूबर में शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अपने व्हाइट बॉल स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को आजमाने का मौका होगा। टीम इंडिया पहले ही सुपर-12 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट फाइनल स्क्वॉड चुने जाने से पहले युवा खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा एक्सपीरियंस देना चाहेगा। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती आज के टी-20 मैच से इंटरनेशनल क्र...








