IPL 2021: कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अंजिक्य रहाणे, 30 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर किए डोनेट
भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अंजिक्य रहाणे कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोविड 19 की मार झेल रहे रोगियों के लिए 30 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर डोनेट किए।उन्होंने मिशन वायु को ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए। भारत इस समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर से गुजर रहा है। महाराष्ट्र के चैंबर ऑफ कॉमर्स ने रहाणे को इस डोनेशन के लिए धन्यवाद दिया।
महाराष्ट्र के चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि वो इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को महाराष्ट्र के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित जगहों पर भेंजेगे। महाराष्ट्र के चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ट्वीट कर लिखा कि मिशन वायु के अंतर्गचत 30 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद। हम इन्हें महाराष्ट्र के सबसे प्रभावित जिलों में भेजेंगे। इस पर रिप्लाई करते हुए अंजिक्य रहाणे ने लिखा कि मैं अपनी तरफ जो भी मदद कर सकता हूं, वो मदद करने पर ...








