Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

प्रणॉय ने लक्ष्य सेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

प्रणॉय ने लक्ष्य सेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल लाने वाले लक्ष्य सेन को हार का सामना करना पड़ा है। भारत के स्टार खिलाड़ी एचएस प्रणॉय ने उन्हें हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। दोनों के बीच मैच बहुत ही टक्कर का रहा था। प्रणॉय ने तीन गेम तक चला ये मुकाबला अपने नाम किया।दोनों के बीच ये मुकाबला 75 मिनट तक चला था। अंत मे प्रणॉय ने अपने अनुभव का इस्तेमाल कर बाजी मार दी। लक्ष्य सेन ने अपने पहले मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। कॉमनवेल्थ गेम्स में जिस तरह उनका प्रदर्शन रहा था उसे देखकर लगा था कि यहां भी वो कमाल दिखाएंगे लेकिन उनका सफर अब खत्म हो गया है। इस हार से लक्ष्य सेन बहुत निराश भी नजर आए।दोनों के बीच हुई जबरदस्त टक्करप्रणॉय ने लक्ष्य सेन को 17-21, 21-16, 21-17 से हराया। पहला गेम प्रणॉय हार गए थे। इसके बाद लक्ष्य सेन के पास उन्हें पीछे करना का अच्छा मौका था ले...

प्रोटियाज ने बनाई 161 की बढ़त

स्पोर्ट्स
लंदन (वार्ता). दक्षिण अफ्रीका ने सरेल एरवी (73) और मारको जैनसेन (48) की जिम्मेदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शुक्रवार को 161 रन की बढ़त बना ली।मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पारी को 189/7 से आगे बढ़ाते हुए अंतिम तीन विकेट के लिये 37 रन जोड़े। जैनसेन अपने पहले टेस्ट अर्द्धशतक से चूक गये और 79 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाकर आउट हो गये। आनरिक नॉखेर्या ने नाबाद 28 रन की पारी खेली, जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड और मैथ्यू पॉट्स ने अंतिम तीन विकेट लेकर प्रोटियाज की पारी को 326 रन पर समाप्त किया।दक्षिण अफ्रीका की ओर से एरवी ने 146 गेंदों पर सर्वाधिक 73 रन बनाये। इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रॉड ने तीन-तीन विकेट लिये जबकि पॉट्स ने दो विकेट झटके। जैक लीच और जेम्स एंडरसन को एक-एक विकेट हासिल हुआ।...
प्रिया ने रजत, प्रियांशी प्रजापत ने जीता कांस्य

प्रिया ने रजत, प्रियांशी प्रजापत ने जीता कांस्य

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
सोफिया (वार्ता). भारत की युवा पहलवान प्रिया मलिक ने विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक हासिल किया, जबकि उनकी हमवतन प्रियांशी प्रजापत ने कांसे का तमगा जीता है।प्रिया मलिक ने 76 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में जापान की अयानो मोरो के हाथों 1-3 से हारने के बाद रजत पदक से संतोष किया। इससे पहले प्रिया मलिक ने शीर्ष-16 में कजाकस्तान की अलिना यरतोस्तिक को चित्त करके मात दी थी, जबकि क्वार्टरफाइनल में उन्होंने तुर्की की मेलिसा सारिटाक को 6-4 से हराया था।विश्व कैडेट चैंपियन प्रिया मलिक ने सेमीफाइनल में अंडर-20 यूरोपीय चैंपियन हंगरी की वेरोनिका न्यिकोस को करीबी मुकाबले में 6-5 से मात देकर फाइनल में कदम रखा था।इसी बीच, प्रियांशी प्रजापत ने 50 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता, जो विश्व स्तर पर उनका पहला पदक है।प्रियांशी प्रजापत ने शीर्ष-16 राउंड में अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता ...
न्यूजीलैंड पर जीत के साथ विंडीज ने खत्म किया हार का सिलसिला

न्यूजीलैंड पर जीत के साथ विंडीज ने खत्म किया हार का सिलसिला

स्पोर्ट्स
बारबाडोस (वार्ता). वेस्ट इंडीज ने अल्जारी जोसेफ (तीन विकेट) और अकील हुसैन (तीन विकेट) की कसी हुई गेंदबाजी के बाद शमारह ब्रूक्स (79 रन) के अर्द्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड को पहले एकदिवसीय मैच में पांच विकेट से मात देकर वनडे क्रिकेट में हार का सिलसिला समाप्त किया।न्यूजीलैंड बुधवार को 45.2 ओवर में आॅल-आउट होने के बाद विंडीज को 191 रन का लक्ष्य ही दे पायी, जिसे उन्होंने 39 ओवर में हासिल कर लिया।टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए विंडीज ने नियमित अंतराल पर कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया। मार्टिन गप्टिल (24), फिन ऐलेन (25) और कप्तान केन विलियमसन (34) अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में बदलने में असफल रहे। इसके अलावा माइकल ब्रेसवेल ने 31(33) और मिचेल सैंटनर ने 25(38) रन बनाये।कैरिबियाई गेंदबाज पूरी तरह कीवी बल्लेबाजी पर हावी रहे। अकील हुसैन ने 10 ओवर में तीन विकेट के बदले मात्र 28 रन दिये, जबकि अलजारी जो...
निर्णायक मैच के साथ आयरलैंड ने जीती शृंखला

निर्णायक मैच के साथ आयरलैंड ने जीती शृंखला

स्पोर्ट्स
बेल्फास्ट (वार्ता). आयरलैंड ने मार्क अडेयर (तीन विकेट) और जोशुआ लिटल (दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान को पांचवें और निर्णायक टी20 मैच में मात देकर शृंखला 3-2 से अपने नाम की।आयरलैंड ने बुधवार को वषार्बाधित मैच में पहले अफगानिस्तान को 15 ओवर में 95 रन पर रोक दिया। ओवर कम होने के बाद आयरलैंड को सात ओवर में 56 रन की जरूरत थी, जिसे उन्होंने दो गेंदे रहते हासिल कर लिया।चार मैचों के बाद दोनों टीमें सीरीज में 2-2 की बराबरी पर थीं और पांचवें मैच से विजेता सुनिश्चित होना था। आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और निरंतर अंतराल पर अफगान बल्लेबाजों के विकेट निकाले। अफगानिस्तान की ओर से उस्मान गनी ने सर्वाधिक 44(40) रन बनाये और टीम को 15 ओवर में 95 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।आयरलैंड की ओर से लिटल ने तीन ओवर में सिर्फ 14 रन देते हुए दो विकेट निकाले, जबकि अडेयर ने दो ओवर में ...
निशानेबाजी विश्व कप में भारत की सोना-चांदी

निशानेबाजी विश्व कप में भारत की सोना-चांदी

स्पोर्ट्स
चांगवोंग (वार्ता). भारत के राहुल जाखड़ ने अपनी स्वर्णिम फॉर्म को बरकरार रखते हुए चांगवोंग 2022 निशानेबाजी विश्व कप में गुरुवार को स्वर्ण पदक जीता, जबकि अवनि लेखरा ने रजत और पूजा अग्रवाल ने कांस्य पदक हासिल किया।राहुल ने चांगवोंग 2022 के पहले दिन पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल एसएच1 श्रेणी में सोने का तमगा अपने नाम किया, जबकि पूजा ने इसी श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया।दूसरी ओर, दो बार की पैरालंपिक मेडलिस्ट अवनि ने आर2 महिला 10 मीटर एयर राइफल एसएच वन प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। 20 वर्षीय अवनि ने क्वालीफाइंग राउंड में 626.1 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया था, जबकि फाइनल में उन्होंने 247.8 के स्कोर के साथ चांदी जीती।अवनि ने जीत की खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया, ह्लचांगवोंग 2022 निशानेबाजी विश्व कप के एसएच1 10 मीटर एयर राइफल आयोजन में रजत पदक हासिल करके बेहद खुश हूं। क्वालीफाइंग राउ...
अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, जीते सात पदक

अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, जीते सात पदक

स्पोर्ट्स
सोफिया (बुल्गारिया) (वार्ता). भारतीय फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक रजत और छह कांस्य सहित सात पदक हासिल किये।भारत 112 अंकों के साथ फ्रीस्टाइल टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर रहा, जबकि ईरान (159) और अमेरिका (132) ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह जूनियर चैंपियनशिप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 2021 में भारत 101 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर रहा था।भारत का एकलौता रजत पदक महेंद्र गायकवाड ने जीता। महेंद्र शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंचे, जहां ईरान के आमिरेजा फरदीन मासूमी ने उन्हें तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 13-2 से मात दी।जूनियर एशियाई चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट गायकवाड ने क्वार्टरफाइनल में तुर्की के आदिल मिसिरसी को 6-4 से मात दी थी, जबकि सेमीफाइनल में उन्होंने उज्बेकिस्तान के नामोज अद्बुराशिदोव को 6...
2023-27 के दौरान इंग्लैंड, आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट शृंखलाएं खेलेगा भारत

2023-27 के दौरान इंग्लैंड, आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट शृंखलाएं खेलेगा भारत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंंबई (वार्ता). अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को 2023-27 की अवधि के लिये पुरुषों के भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) की घोषणा की जिसके तहत भारत आगामी चार सालों में इंग्लैंड और आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ दो-दो टेस्ट शृंखलाएं खेलेगा।आईसीसी द्वारा जारी होने वाला एफटीपी एक निश्चित समयावधि के दौरान होने वाले तीनों प्रारूपों के मुकाबलों की पुष्टि करता है, जबकि टीमें अपनी सहूलत के अनुसार इन मुकाबलों की तिथियां सुनिश्चित कर सकती हैं।भारत अगले चक्र में अपने अभियान की शुरूआत जुलाई 2023 में वेस्ट इंडीज दौरे से करेगा। सीमित ओवर शृंखला में आॅस्ट्रेलिया की मेजबानी करने के बाद भारतीय टीम दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका जाएगी।आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2019-21 में दूसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम इस चक्र में अपनी पहली पांच टेस्ट मैचों की शृंखला इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी 2024 में खेलेगी।इसके ...
90 रन की विशाल जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज कब्जा की

90 रन की विशाल जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज कब्जा की

स्पोर्ट्स
जमैका (वार्ता). न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स (76) और डेरिल मिशेल (48) की तूफानी पारियों की बदौलत वेस्ट इंडीज को दूसरे टी20 मैच में 90 रन से हराकर शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।ब्लैक कैप्स ने शनिवार को खेले गये मैच में वेस्ट इंडीज को 216 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में विंडीज 20 ओवर में 125 रन ही बना सकी।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को मार्टिन गप्टिल और डेवन कॉन्वे ने अच्छी शुरूआत दिलायी। गप्टिल ने 11 गेंदों पर तीन चौके लगाकर 20 रन बनाये जबकि कॉन्वे ने 34 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के लगाकर 42 रन की पारी खेली। कप्तान केन विलियमसन (4) के जल्दी आउट होने के बाद फिलिप्स और मिशेल ने मोर्चा संभालते हुए कैरिबियाई गेंदबाजों को नाकों चने चबवाये। दोनों के बीच 34 गेंदों में 83 रन की साझेदारी हुई।फिलिप्स ने जहां 41 गेंदों पर चार चौके और छह छक्के जड़कर 76 रन बनाये, वहीं मिशे...
22 रन की जीत के साथ अफगानिस्तान ने शृंखला जिन्दा रखी

22 रन की जीत के साथ अफगानिस्तान ने शृंखला जिन्दा रखी

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
बेल्फास्ट (वार्ता). अफगानिस्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज (53) और नजीबुल्लाह जादरान (42) की पारियों की बदौलत आयरलैंड को तीसरे टी20 मैच में 22 रन से शिकस्त दी।अफगानिस्तान ने शुक्रवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 189 रन बनाये और दूसरी पारी में आयरलैंड को 167 रन पर रोक दिया।पांच मैचों की शृंखला के शुरूआती दो मैच हारने के बाद अफगानिस्तान बैकफुट पर थी, लेकिन सलामी बल्लेबाजों ने टीम को स्थिर शुरूआत दिलायी। हजरतुल्लाह जाजाई ने जहां 39 रन का योगदान दिया, वहीं गुरबाज ने 53 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद इब्राहिम जादरान और नजीबुल्लाह ने विस्फोटक पारियों की बदौलत टीम को 189 रन के स्कोर तक पहुंचाया। इब्राहीम ने 22 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाकर 36 रन बनाये, जबकि नजीबुल्लाह ने 18 गेंदों पर पांच छक्के लगाकर 42 रन की विस्फोटक पारी खेली।190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड ने सलामी...