Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

हार के बाद भी गौतम गंभीर से मिलकर खुश हुए नीतिश राणा

हार के बाद भी गौतम गंभीर से मिलकर खुश हुए नीतिश राणा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल का 15वां सीजन बेहद खराब रहा है। टीम को लगातार पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स पर 75 रन की बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने लखनऊ की धारदार गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए। कोलकाता के तीन बल्लेबाज सिर्फ दहाई का आंकड़ा छू सके।  राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में मैच जिताऊ पारी खेलने वाले नीतिश राणा इस मैच में ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके और 11 गेंद में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 37 गेंद में 48 रन बनाए थे। राणा के लिए ये सीजन मिला जुला रहा है। उन्होंने 11 मैचों में 25 की औसत से 250 रन बनाए हैं। इस सीजन उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं।  कोलकाता नाइट राइडर्स को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ भले ही करारी हार मिली हो लेकिन मैच ...
आरसीबी के लिए एक सीजन में तीन बार ‘गोल्डन’ डक पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली

आरसीबी के लिए एक सीजन में तीन बार ‘गोल्डन’ डक पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 का 54वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। बैंगलोर की शुरुआत एक बार फिर निराशाजनक रही। इस सीजन खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली पारी की पहली ही गेंद पर आउट हुए। कोहली का यह इस सीजन का तीसरा और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगातार दूसरा गोलडन डक है। इसी के साथ विराट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक सीजन में तीन बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले कोई भी आरसीबी का खिलाड़ी एक सीजन में तीन बार पहली गेंद पर आउट नहीं हुआ। विराट कोहली के आईपीएल गोल्डन डक की बात करें तो इस सीजन से पहले वह मात्र तीन बार ही पारी की पहली गेंद पर आउट हुए थे। आशीष नेहरा ने 2008 में उन्हें पहली बार गोल्डन डक पर आउट किया था। इसके बाद ...
राजस्थान रॉयल्स के लिए अगले कुछ मैचों में नहीं खेलेगा ये खिलाड़ी

राजस्थान रॉयल्स के लिए अगले कुछ मैचों में नहीं खेलेगा ये खिलाड़ी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन कर रही राजस्थान रॉयल्स से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम को एक बड़ा झटका वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर के रूप में लगा है। शिमरोन हेटमायर अगले कुछ मैचों में राजस्थान रॉयल्स के लिए नहीं खेल पाएंगे। इस तरह राजस्थान को ये झटका लगा है, लेकिन इसे झटका कहना पूरी तरह सही नहीं होगा, क्योंकि अपनी जिम्मेदारियों की वजह से हेटमायर को घर जाना पड़ रहा है। दरअसल, शिमरोन हेटमायर को लेकर राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने पुष्टि की है कि ये कैरेबियाई खिलाड़ी अपने घर गयाना लौट रहा है, क्योंकि उनकी पत्नी पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। शिमरोन हेटमायर इस खूबसूरत पल में अपनी वाइफ और बच्चे के साथ रहना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने घर जाने का फैसला किया है। यही वजह है कि ये धाकड़ बल्लेबाज अगले कुछ मैचों में राजस्थान र...
हरभजन सिंह हुए चयनकर्ताओं से नाराज- आपको WC के लिए KULCHA को वापस लाना होगा

हरभजन सिंह हुए चयनकर्ताओं से नाराज- आपको WC के लिए KULCHA को वापस लाना होगा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली रवि अश्विन ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड के जरिए व्हाइट बॉल फॉर्मेट में वापसी की थी। वरुण चक्रवर्ती और राहुल चाहर को भी मौका मिला था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्डकप के लिए एक बार पुराने स्पिनरों ने दावेदारी पेश की है।  युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन सुनहरे सपने जैसा रहा है। चहल पर्पल कैप की रेस में 22 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। जबकि कुलदीप 18 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जारी सीजन में चहल और कुलदीप ने कई शानदार स्पैल डाले हैं। चहल ने एक मैच में हैट्रिक के साथ पांच विकेट हॉल लिया, जबकि कुलदीप ने अपनी नई फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के लिए चार प्लेयऱ ऑफ द मैच जीतकर सुर्खियां बटोरी।  भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने टी20 विश्व कप 2022 के लिए 'कुल-चा' की वापसी का समर्थन किया और कहा कि चयनकर्ताओं को स्पिन साझेदारी को अलग नहीं करना...
कोरोना की मार झेल रही दिल्ली कैपिटल्स के सामने चेन्नई की चुनौती

कोरोना की मार झेल रही दिल्ली कैपिटल्स के सामने चेन्नई की चुनौती

स्पोर्ट्स
मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में आज शाम को चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। लीग में बने रहने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए चेन्नई को इस मैच को हर हाल में जीतना होगा। टीम अगर आज हारती है तो फिर वह मुंबई इंडियंस के बाद IPL 2022 से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स अगर आज का मैच हारती है तो उसे अपने अगले तीनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। दिल्ली कैपिटल्स 10 में से 5 जीत और 5 हार के साथ 5वें नंबर पर मौजूद है। इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह पहला मुकाबला होगा। दिल्ली की परेशानी यह है कि टीम लगातार कोरोना संक्रमित मामलों से जूझ रही है। चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले भी टीम का एक नेट गे...
ऋषभ पंत या ईशान किशन ने नहीं, बल्कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने वीरेंद्र सहवाग को किया है इम्प्रेस

ऋषभ पंत या ईशान किशन ने नहीं, बल्कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने वीरेंद्र सहवाग को किया है इम्प्रेस

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2022 के सीजन में कुछ ही ऐसे युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सुर्खियां बटोरने का काम किया है। युवा खिलाड़ियों ने एक बार फिर से दिखाया है कि आईपीएल का मंच भले ही बड़ा हो, लेकिन इस बात का उन्हें कोई डर नहीं है और वे कठिन परिस्थितियों में भी प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा, जिनकी तारीफ भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने की है। सहवाग ने उन्हें ऋषभ पंत या ईशान किशन से भी ज्यादा प्रभावशाली बताया है।  वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, "उन्होंने काफी प्रभावित किया है तो क्या हमें उन्हें टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहिए? मैं सिर्फ इसलिए पूछ रहा हूं, क्योंकि जो भी रन बनाता है, हम उन्हें विश्व कप के लिए संभावित खिलाड़ियों की श्रेणी में रखते हैं, लेकिन इसमें कोई शक नहीं ...
मोहम्मद आमिर ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर दिया बयान

मोहम्मद आमिर ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर दिया बयान

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लंदन मोहम्मद आमिर फिर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल रहे हैं। अपने टेस्ट करियर की समाप्ति की घोषणा के ढाई साल बाद, बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ सफेद रंग के कपड़ों और लाल गेंद के साथ फिर से मैदान पर वापस आ गए हैं। आमिर ने नसीम शाह के स्थान पर इंग्लैंड में ग्लॉस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ करार किया और गुरुवार को इस सत्र का अपना पहला विकेट लिया। आमिर अभी केवल 30 साल के हैं। हालिया समय में आमिर के करियर के बारे में दुनिया भर में यह सवाल लगभग अपरिहार्य बन गया था कि क्या वह रिटायरमेंट से बाहर आने पर विचार करेंगे? ...
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होगी भिड़ंत

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होगी भिड़ंत

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टेबल-टॉपर गुजरात टाइटंस शुक्रवार को टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत की राह पर लौटते हुए प्ले-ऑफ में जगह बनाने की कोशिश करेगा। गुजरात की टीम 10 मैचों में आठ जीत और 16 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है, जबकि मुंबई नौ मैचों में एक जीत के साथ 10 टीमों में आखिरी स्थान पर है। गुजरात पिछला मैच हारकर और मुम्बई पिछला मैच जीतकर इस मुकाबले में उतरने जा रही हैं ...
कप्तान राहुल द्रविड़ ने जब सचिन तेंदुलकर को नहीं पूरा करने दिया था दोहरा शतक

कप्तान राहुल द्रविड़ ने जब सचिन तेंदुलकर को नहीं पूरा करने दिया था दोहरा शतक

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली 29 मार्च 2004 का दिन भारतीय क्रिकेट फैन्स शायद ही कभी भूल पाएंगे, टेस्ट क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे और सचिन तेंदुलकर 194 रन बनाकर नॉटआउट लौटे थे, क्योंकि राहुल द्रविड़ ने भारतीय पारी घोषित कर दी थी। उस टेस्ट मैच में भारत की ओर से युवराज सिंह ने पारी का आगाज किया था। युवराज सिंह उस मैच का हिस्सा थे और पूरे 18 साल बाद इस पूरे किस्से को उन्होंने बयां किया है। युवी ने बताया कि क्या सचिन तेंदुलकर को डबल सेंचुरी से रोकना राहुल द्रविड़ का सही फैसला था?...
डेविड वॉर्नर ने धोनी को छोड़ा पीछे

डेविड वॉर्नर ने धोनी को छोड़ा पीछे

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है। एबीडी ने 184 आईपीएल मैचों में 25 बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड खिताब अपने नाम किया है। आईपीएल 2022 में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में डेविड वॉर्नर ने मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता। सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में वॉर्नर अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी को इस लिस्ट में पीछे ढकेल दिया है।...