Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

क्या अंबाति रायुडू सच में आईपीएल से ले रहे हैं संन्यास? 

क्या अंबाति रायुडू सच में आईपीएल से ले रहे हैं संन्यास? 

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली | चेन्नई सुपर किंग्स के मध्यक्रम बल्लेबाज अंबाति रायुडू (Ambati Rayudu) ने शनिवार को उस सयम क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी जब उन्होंने ट्विटर पर आईपीएल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। हालांकि रायुडू ने अपनी रिटायरमेंट के कुछ देर बाद ही संन्यास वाला अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। रायुडू के इस पोस्ट के बाद क्रिकेट के गलियारों में बातें होने लगी है कि क्या सीएसके के कैंप में सबकुछ ठीक है तो? आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। मौजूदा चैंपियन सीएसके 8 मैच हारकर प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है ऐसे में खिलाड़ियों द्वारा ये संकेत अच्छे नहीं माने जा रहे हैं। हालांकि क्या रायुडू सच में आईपीएल से संन्यास लेने वाले हैं, इसे लेकर सीएसके के सीईओ ने अपनी सफाई दी है।...
गेंद के स्टंप्स पर टकराने के बाद बल्लेबाज को आउट दिया जाए या नॉटआउट? 

गेंद के स्टंप्स पर टकराने के बाद बल्लेबाज को आउट दिया जाए या नॉटआउट? 

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली | लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पूर्व क्रिकेटर और अब कमेंटेटर बन चुके संजय मांजरेकर की इस दलील से पूरी तरह से सहमति जताई हैं कि अगर गेंद स्टंप्स से टकराती है और गिल्लियों की बत्ती जलती है लेकिन वह गिरती नहीं हैं तब भी बल्लेबाज को आउट दिया जाना चाहिए। ऐसी स्थिति दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले राजस्थान रॉयल्स के पिछले मुक़ाबले में आई थी, जब चहल के पहले ओवर की अंतिम गेंद पर डेविड वॉर्नर लेग ब्रेक से गच्चा खा गए थे और गेंद सीधे स्टंप्स से जा टकराई थी। हालांकि गिल्लियां नहीं गिरी और वॉर्नर ने 52 रनों की पारी खेली। जिस वक्त यह घटनाक्रम हुआ उस समय वॉर्नर 22 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे थे।  चहल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से इस मसले पर चर्चा करते हुए कहा, 'चूंकि मेरे साथ ऐसा पहली बार हुआ था इसलिए मैं भी यह देखकर दंग था कि गेंद के स्टंप्स से टकराने के बावजूद गिल्लियां नहीं गिरी। अगर मैच के नाज...
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स मैच में आई काली बिल्ली तो ट्रोल हो गए विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स मैच में आई काली बिल्ली तो ट्रोल हो गए विराट कोहली

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 का 60वां मैच शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। बैंगलोर को इस मुकाबले में पंजाब के खिलाफ 54 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में विराट कोहली एक बार फिर से कुछ खास नहीं कर सके और अच्छी शुरुआत के बाद 20 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में एक मजेदार वाकया देखने को मिला। पजांब ने पहला ही ओवर स्पिनर हरप्रीत बरार (Harpreet Brar) को थमा दी। हरप्रीत के ओवर की तीसरी गेंद के दौरान दूसरे छोर पर मौजूद RCB के कप्तान फाफ डुप्लेसी (Faf du Plessis) ने रनअप पर आ चुके बरार को हाथ देकर रोक दिया। कुछ देर के लिए किसी को समझ नहीं आया कि आखिर डु प्लेसी ने ऐसा क्यों किया, तभी टेलीविजन स्क्रीन पर काली बिल्ली दिखी। हालांकि कुछ देर के बाद बिल्ली वहां से टहलते हुए चली गई। ये सब देखकर डु प्लेसी भी खुद की हंसी नहीं रो...
लियाम लिविंगस्टोन से बेहतर फिनिशर हैं दिनेश कार्तिक

लियाम लिविंगस्टोन से बेहतर फिनिशर हैं दिनेश कार्तिक

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिनेश कार्तिक और पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टोन जारी सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अहम मौकों पर टीम के लिए रन बनाए हैं। लेकिन इन टीमों के बीच कल हुए मुकाबले में लिविंगस्टोन ने बाजी मारी। दरअसल उन्होंने मैच के दौरान 42 गेंदों में 70 रन की दमदार पारी खेल पंजाब किंग्स को 209 के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। बैंगलोर की टीम 9 विकेट पर 155 रन ही बना सकी। इस हार के साथ बैंगलोर के लिए प्लेऑफ की राहें मुश्किल हो चली हैं। क्योंकि टीम को लीग स्टेज में सिर्फ एक मैच खेलना है, वह भी टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली गुजरात टाइटंस से। ऐसे में टीम अगर ये मैच जीतती है तो भी उसके 16 अंक होंगे और खराब नेट रन रेट (-0.323) के कारण दूसरी टीमें उससे आगे निकल सकती हैं। ...
एक जीत दर्ज करते ही लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेऑफ में जगह पक्की, हार से राजस्थान रॉयल्स की राह होगी मुश्किल

एक जीत दर्ज करते ही लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेऑफ में जगह पक्की, हार से राजस्थान रॉयल्स की राह होगी मुश्किल

स्पोर्ट्स
मुंबई आईपीएल 2022 में पहली बार खेल रही और शानदार फॉर्म में चल रही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) पिछले मैच में मिली हार से उबरकर रविवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी। लगातार चार जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही लोकेश राहुल की अगुआई वाली सुपर जायंट्स की टीम ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के साथ अपना नंबर एक स्थान इस टीम को गंवा दिया था। सुपर जायंट्स की टीम 16 अंक के साथ दूसरे स्थान पर चल रही है और प्लेऑफ शुरुआत से पहले एक और मैच गंवाना नहीं चाहेंगी। रॉयल्स की टीम भी पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठ विकेट की करारी हार के बाद वापसी करके प्लेऑफ की में जगह बनाने का अपना दावा मजबूत करने की कोशिश करेगी। सुपर जायंट्स की टीम अगर राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज करती है तो उसकी प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी। वहीं, राजस्थान ...
कैफ ने बताया SRH की टीम के पीछे रहने का कारण, कहा- डग आउट में चिल्लाने या गुस्सा दिखाने से माहौल खराब हुआ

कैफ ने बताया SRH की टीम के पीछे रहने का कारण, कहा- डग आउट में चिल्लाने या गुस्सा दिखाने से माहौल खराब हुआ

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली | सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने लगातार 4 मैच हारने के सिलसिले को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में तोड़ने उतरेगी। ये मैच में टॉप 4 में जगह बनाने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हैदराबाद की टीम ने अपने शुरुआती दो मैच हारने के बाद शानदार तरीके से वापसी करते हुए लगातार पांच मैच जीते थे। लेकिन उसके बाद टीम को चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जिसके कारण टीम सातवें स्थान पर पहुंच गई है। कोलकाता की टीम भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। लेकिन उसे दूसरे टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। SRH का सामना शनिवार को एक अहम मैच में आठवें स्थान पर काबिज कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। मैच से पहले, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने अपना टेक दिया जहां SRH लड़खड़ा गया। कैफ ने एक इंटरव्यू में कहा, ''मुझे नहीं लगता कि वे अब मजबूत टीम हैं जो SRH कभी तेज गें...
IPL मैच फिक्सिंग मामले में CBI ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, सट्टेबाजों के तार पाकिस्तान से जुड़े

IPL मैच फिक्सिंग मामले में CBI ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, सट्टेबाजों के तार पाकिस्तान से जुड़े

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली | सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) मैचों में फिक्सिंग और सट्टेबाजी से जुड़े मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दिल्ली से एक और हैदराबाद से दो लोग शामिल है। गिरफ्तार किए गए लोगों के तार पाकिस्तान से भी जुड़े हो सकते है और इसको लेकर मिली सूचना के आधार पर ही CBI ने जांच शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी, PTI ने CBI सूत्रों के हवाले से बताया कि 2019 में हुए आईपीएल में सट्टेबाजी के तार पाकिस्तान तक थे, पाकिस्तान से मिले इनपुट्स के आधार पर मुकाबलों को प्रभावित किया गया था। सीबीआई ने इस मामले में केस भी दर्ज किया है और फिर उसके बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया है। आईपीएल 2019 फाइनल में मुंबई इंडियंस ने रोमांचक अंदाज में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर खिताब जीता था। जाचं एजेंसी ने आगे बताया क...
अल्कारेज़ ने मैड्रिड ओपन जीतकर रचा इतिहास

अल्कारेज़ ने मैड्रिड ओपन जीतकर रचा इतिहास

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मैड्रिड (वार्ता). स्पेन के 19 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज़ ने रविवार को इतिहास रचते हुए डिफेंडिंग चैम्पियन एलेक्जेंडर ज़्वेरेव को हराकर मैड्रिड ओपन का ख़िताब अपने नाम किया।अपने पिछले दो मैचों में राफ़ेल नडाल और नोवाक जोकोविच को हराकर फ़ाइनल में पहुंचे अल्कारेज़ ने दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी ज़्वेरेव को 6-3, 6-1 से हराकर ख़िताब अपने नाम किया।अल्कारेज़ ने इस सीज़न में दो और साल में चार एटीपी मास्टर्स 1000 ख़िताब जीते हैं।मार्च में मियामी में जीत के बाद, 19 वर्षीय अल्कारेज़ दो मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। इससे पहले राफ़ेल नडाल ने 18 साल की उम्र में 2005 में मोंटे कार्लो और रोम में जीतकर यह रिकॉर्ड बनाया था।इसी के साथ अल्कारेज़ एक ही क्ले-कोर्ट प्रतियोगिता में नडाल और जोकोविच को हराने वाले पहले खिलाड़ी बन गये।अल्कारेज़ ने ख़िताब जीतकर कहा “इन खिलाड़ियों को हराकर ...
थॉमस : भारत ने जर्मनी को 5-0 से किया क्लीन स्वीप

थॉमस : भारत ने जर्मनी को 5-0 से किया क्लीन स्वीप

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
बैंकॉक (वार्ता). भारत ने रविवार को द्वीवार्षिक अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप थॉमस कप के अपने पहले मुकाबले में जर्मनी के खिलाफ़ 5-0 की दमदार जीत हासिल की।भारत के लिए लक्ष्य सेन ने यहां इम्पैक्ट एरिना में ग्रूप-सी का पहला मैच जीतकर जर्मनी के ख़िलाफ़ 1-0 की बढ़त हासिल की। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने करीबी युगल मैच जीतकर बढ़त को 2-0 पर पहुंचा दिया।इसके बाद, शीर्ष शटलर किदांबी श्रीकांत ने तीन गेम खेलकर भारत को 3-0 तक पहुंचाया, जिसके बाद एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला की युगल टीम, और एचएस प्रणय ने सीधे सेटों में अपनी जीत के साथ भारत को विजय दिलाई।विश्व कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने शुरुआती मैच में मैक्स वीसकिर्चेन पर 21-16, 21-13 से आसान जीत दर्ज की। सात्विक और चिराग ने जोंस राल्फ्टी जेनसेन और मार्विन सीडेल को 21-15, 10-21, 21-13 से हराया।तीसरे मैच के पहले गेम में...
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 90 के पार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 90 के पार

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2022 का 54वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, विराट कोहली पहली गेंद पर आउट हो गए। तीसरी बार इस सीजन में विराट बिना खाता खोले आउट हुए हैं। 10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट पर 93 रन है। फाफ डुप्लेसी और रजत पाटीदार क्रीज पर हैं। आरसीबी ने कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि दो बदलाव हैदराबाद की टीम में हुए हैं। हैदराबाद ने सीन एबॉट और श्रेयस गोपाल को बाहर किया है, जबकि फजलहक फारुकी और जगदीश सुचित को मौका दिया गया है। प्लेऑफ की रेस को देखते हुए ये मुकाबला दिलचस्प होगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मैच में आरसीबी की निगाहें 14 अंक हासिल करने पर होंगी, जबकि एसआरएच चाहेगी कि जीत की पटरी पर ल...