Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का झांसा देने वाला ठग गिरफ्तार

बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का झांसा देने वाला ठग गिरफ्तार

हनुमानगढ़
15 लाख रुपए से अधिक की ठगी से जुड़ा है मामला, आरोपी पीसी रिमांड परहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पशुपालन विभाग में पशुधन सहायक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर नौ जनों से 15 लाख रुपए से अधिक की ठगी करने के मामले में जंक्शन पुलिस ने एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दितिन शर्मा (40) पुत्र देशराज शर्मा निवासी वार्ड 60, सुरेशिया के रूप में हुई। वह पूर्व में होमगार्ड में नौकरी करता था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड मंजूर करवाया। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से ठगी गई रकम की बरामदगी के प्रयास करेगी। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल जसवंत सिंह ने बताया कि 17 सितम्बर को रज्जब खान (26) पुत्र सलीम निवासी वार्ड 11, भट्ठा कॉलोनी, जंक्शन ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि वह शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति है। दितिन शर्मा उसका जानकार है। म...
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
गांवों में पहुंची भाजपा की जनआक्रोश यात्राहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ शुरू की गई जनआक्रोश यात्रा का रथ सोमवार को मक्कासर सहित कई गांवों में पहुंचा। इन गांवों में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। नुक्कड़ सभा को पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, जगजीत सिंह जग्गी, सोहनसिंह सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए राजस्थान की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। गांव मक्कासर में हुई नुक्कड़ सभा में भाजपा नेताओं ने कहा कि चार साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने कोई नया विकास कार्य नहीं करवाया। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार या केन्द्र सरकार की ओर से शुरू किए गए कार्य ही हुए हैं। प्रदेश में जंगलराज है। कानून नाम की कोई चीज नहीं। आए दिन लूट, डकैती, हत्या, दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। गुंडागर्दी इतनी बढ़ चुकी है कि सरेआम बदमा...
कार्य बहिष्कार 13वें दिन जारी, जल्द आंदोलन समाप्त होने की संभावना

कार्य बहिष्कार 13वें दिन जारी, जल्द आंदोलन समाप्त होने की संभावना

हनुमानगढ़
जयपुर में चल रहा वार्ताओं का दौर, आंदोलन से बदली जा रही प्रकरणों की तारीखेंहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जयपुर में न्यायिक कर्मचारी सुभाष मेहरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर स्थित जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में न्यायिक कर्मचारियों की ओर से दिया जा रहा धरना सोमवार को 13वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर मौजूद न्यायिक कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। उधर, संभावना जताई जा रही है कि वार्ता का दौर जारी रहने से जल्द आंदोलन समाप्त हो सकता है। साथ ही राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारियों की ओर से किसी प्रकार की सहमति न बनने तक यह आंदोलन इसी तरह जारी रखने के लिए निर्देशित किया गया है। न्यायिक कर्मचारियों के लगातार कार्य बहिष्कार पर रहने से जिले के सभी न्यायालयों में कामकाज ठप पड़ा है। अब तक रोजाना कई प्रकरणों में तारीखें बदली जा...
पांचवें दिन जिंदगी की जंग हारी अलका, ग्रामीणों ने सात घंटे तक जाम रखा श्रीगंगानगर मार्ग

पांचवें दिन जिंदगी की जंग हारी अलका, ग्रामीणों ने सात घंटे तक जाम रखा श्रीगंगानगर मार्ग

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
परिवार को आर्थिक मदद व लोक परिवहन बस का परमिट निरस्त करने सहित कई मांगों पर बनी सहमतिहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव बनवाला के बस स्टैंड पर पांच दिसम्बर को लोक परिवहन बस की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हुई गांव पक्कासारणा निवासी युवती अलका कटारिया (20) पुत्री भंवरलाल आखिर जिंदगी की जंग हार गई। बिन मां-बाप की बेटी अलका का श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में पांच दिसम्बर से इलाज चल रहा था। शनिवार शाम को करीब चार बजे अलका ने दम तोड़ दिया। उधर, युवती की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार सुबह करीब नौ बजे गांव पक्कासारणा के बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। पुरुषों के साथ काफी संख्या में महिलाएं मृतका के परिवार को आर्थिक मदद देने व लोक परिवहन बस का परमिट निरस्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बीच सड़क बैठ गर्इं और चक्काजाम शुरू कर दिया। तब तक मृतका के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। जाम लगने श...
26 दिसम्बर को मनाया जाएगा चारों साहिबजादों का शहीदी दिहाड़ा

26 दिसम्बर को मनाया जाएगा चारों साहिबजादों का शहीदी दिहाड़ा

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। धर्म प्रचार कमेटी, सर्व समाज, सभी गुरुद्वारों की प्रबंध कमेटी व समूह साध-संगत की बैठक रविवार को गुरुद्वारा गुरू नानकसर प्रेम नगर में धर्मप्रचार कमेटी के सभापति राजेन्द्र सिंह खालसा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी समाज, सभी गुरुद्वारों की प्रबंध कमेटी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर गुरुद्वारा गुरू नानकसर प्रेमनगर के प्रधान बलकरण सिंह ने कहा कि आने वाली 26 दिसम्बर को चार साहिबजादों का शहीदी दिवस को समर्पित दिहाड़ा सभी साथ संगत के सहयोग से टाउन की नई धान मंडी, बैंक आॅफ बड़ौदा के पास डी ब्लाक शैड में बड़ी ही धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया जाना है। जिसके लिए आज बैठक बुलाई गई है इसमें सभी ने अपने विचार व सुझाव रखे। जिस पर नई धान मंडी को खाली करवाने के लिये कृ.उ.म. समिति के सचिव को मिलकर शैड खाली करवाने के लिए भगवान सिंह खुड़ी को जिम्मेदारी दी है, शैड व आस पास...
भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन तय

भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन तय

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
6 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक रहेगा प्रभावीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया है। यह वरीयताक्रम 6 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मोरजण्डा (एमजेडी) नहर में 263 क्यूसेक, रतनपुरा (आरटीपी) में 275, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 306, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 481, हरिपुरा (एचआरपी) में 494, दीनगढ़ (डीएनजी) में 507, सूरतपुरा (एसटीपी) में 576, मोडिया (एमओडी) में 721, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 866, पीलीबंगा (पीबीएन) 1081, अमरपुरा (एएमपी) में 1176, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 1189, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 1200, संगरिया (एसएनजी) में 1206, भगतपुरा (बीजीपी) में 1244, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 1364, नगराना (एनजीडी) में 1372, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 1612, भाखरांवाली...
शहरी क्षेत्र में पहुंची जनआक्रोश यात्रा, बताई राज्य सरकार की नाकामियां

शहरी क्षेत्र में पहुंची जनआक्रोश यात्रा, बताई राज्य सरकार की नाकामियां

हनुमानगढ़
बैजनाथ सागरमल बिहाणी मार्केट की दुकानों का भी मुद्दा उठाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जनता के बीच सरकार की विफलताओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का रथ मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जंक्शन स्थित शहीद भगतसिंह चौक पर पहुंचा। यहां रेलवे स्टेशन रोड पर विधानसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्र की पहली नुक्कड़ सभा की गई। सभा में वक्ताओं ने राजस्थान सरकार की नाकामियों के बारे में बताया और कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने की बात कही। पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने कहा कि जनता में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश और गुस्सा है वह बेवजह नहीं है। उसका इजहार करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। हर पेपर लीक हो रहा है। बच्चों की मिट्टी मेहनत में मिल रही है। उन्होंने रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित बैजनाथ सागरमल बिहाणी मार्केट की दुकानों का भी मुद्दा उठाते हुए...
जमीन विवाद में चली गोली, युवक गंभीर घायल

जमीन विवाद में चली गोली, युवक गंभीर घायल

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
घायल के पर्चा बयान पर 2 नामजद व 3-4 अन्य के खिलाफ हत्या प्रयास का मुकदमा दर्जहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन थाना क्षेत्र के गांव 21 एनडीआर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। माथे पर गोली लगने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। टाउन पुलिस थाना में घायल के पर्चा बयान के आधार पर दो नामजद व तीन-चार अन्य के खिलाफ हत्या प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह झगड़ा चाचा-ताऊ के भाइयों में जमीन विवाद को लेकर होना बताया जा रहा है। टाउन पुलिस के अनुसार रोही चौहिलांवाली स्थित चक 21 एनडीआर में खेत में ढाणी बनाकर रहने वाले सूरजभान (38) पुत्र रजीराम जाट का जमीन को लेकर अपने ताऊ के भाइयों के साथ विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर शनिवा...
कैंडल जलाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

कैंडल जलाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

हनुमानगढ़
लालगढ़ की घटना के दोषी को सख्त सजा देने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ में मासूम बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या करने की घटना के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के कार्यकर्ताओं ने जंक्शन स्थित शहीद भगतसिंह चौक पर कैंडल जलाकर बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दोषी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। इस मौके पर माकपा नेता रामेश्वर वर्मा ने कहा कि कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही। चाहे हनुमानगढ़ जिला हो या श्रीगंगानगर। दोनों जिलों के युवा नशे की गर्त में धंसते जा रहे हैं। सरेआम चोरियां हो रही हैं। पुलिस से बेखौफ बदमाश प्रवृत्ति के लोग हत्या की वारदातों को आसानी से अंजाम दे रहे हैं। महिलाओं पर अपराध बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि कानून नाम की कोई चीज है ही नहीं। उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर के लालगढ़ में मासूम बालिका के ...
कर्मचारी बोले, मामले की हो उच्च स्तरीय जांच, संदिग्ध थी मौत

कर्मचारी बोले, मामले की हो उच्च स्तरीय जांच, संदिग्ध थी मौत

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे न्यायिक कर्मचारीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सहायक न्यायिक कर्मचारी सुभाष मेहरा की एनडीपीएस न्यायाधीश जयपुर महानगर के आवास पर 10 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के घटनाक्रम को लेकर राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेश आह्वान पर गुरुवार को दूसरे दिन भी न्यायालयों में कार्यरत न्यायिक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सहायक न्यायिक कर्मचारी की हत्या की एफआईआर दर्ज कर सीबीआई से जांच करवाने की मांग कर रहे न्यायिक कर्मचारी बुधवार से सामूहिक अवकाश लेकर बेमियादी हड़ताल पर हैं। जिला न्यायालय परिसर के बाहर एकत्रित न्यायिक कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए मृतक सुभाष मेहरा को न्याय नहीं मिलने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही। सबने कहा कि मौत संदिग्ध थी। इसलिए मामले की उच्च स्तर पर जांच हो ताकि मौत का खुलासा हो सके। उन्होंने कहा कि सुभाष मेहरा की मौत का रहस्य स्पष्ट नहीं हो सका...