Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा जमा फीस का पुर्नभरण

राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा जमा फीस का पुर्नभरण

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
इग्नू के रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में 31 जनवरी तक प्रवेशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से जनवरी 2023 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की जा चुकी है। नैक की ओर से ए++ ग्रेड प्राप्त इग्नू को एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त है। मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के सिरमौर इग्नू की ओर से जनवरी एवं जुलाई सत्र में लगभग 250 कार्यक्रम अलग-अलग स्तर के जैसे सर्टिफिकेट डिप्लोमा, पीजी सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा, स्नातक तथा स्नातकोत्तर उपलब्ध है। हनुमानगढ़ टाउन के राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित इग्नू नियमित अध्ययन केन्द्र 23139 के समन्वयक डॉ. रामपाल अहरोदिया ने बताया कि यूजीसी की ओर से नई नीति-2020 के तहत नियमों में परिवर्तन से अब विभिन्न राजकीय-निजी महाविद्यालयों में नियमित अध्ययनरत छात्र-छात्रा अब तक एक साथ दो विभिन्न पाठ्यक्रम कर ...
नौकरशाहों के चंगुल में फंसी राज्य सरकार

नौकरशाहों के चंगुल में फंसी राज्य सरकार

हनुमानगढ़
राज्यव्यापी आंदोलन के तहत निकाली जा रही संघर्ष चेतना यात्रा पहुंची हनुमानगढ़हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों और संवादहीनता के विरोध में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से शुरू किए गए राज्यव्यापी आंदोलन के तहत निकाली जा रही संघर्ष चेतना यात्रा गुरुवार को हनुमानगढ़ पहुंची। कर्मचारियों ने महासंघ जिलाध्यक्ष चन्द्रभान ज्याणी के नेतृत्व में संघर्ष चेतना यात्रा का स्वागत किया और आंदोलन की रणनीति तैयार की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चन्द्रभान ज्याणी ने कहा कि राज्य सरकार लगातार कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है और लिखित समझौतों से मुकर रही है। इससे प्रदेश के लाखों कर्मचारी स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। सरकार ने चार साल में महासंघ से एक बार भी संवाद नहीं किया जो कि लोकतांत्रिक परम्पराओं के विपरीत है। प्रदेशाध्यक्ष महावीर सिहाग ने कहा क...
निर्माणाधीन पुलिया से आए दिन हो रहे हादसे

निर्माणाधीन पुलिया से आए दिन हो रहे हादसे

हनुमानगढ़
घने कोहरे में खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रोले में टकराया पीछे से आया एक अन्य ट्रोलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सूरतगढ़ फोरलेन पर गांव मक्कासर से निकलते ही डबलीराठान की तरफ सड़क पर पिछले करीब छह माह से चल रहा पुलिया का निर्माण कार्य हादसों का कारण बनता जा रहा है। पुलिया निर्माण कार्य के कारण सड़क को वनवे किया गया है। लेकिन इन दिनों क्षेत्र में छा रहे घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को निर्माण कार्य जारी होने का पता नहीं चल रहा। इस कारण रोजाना छुटपुट हादसे हो रहे हैं। निर्माण कार्य स्थल से कुछ पहले निर्माण कार्य चालू होने का संकेतक बोर्ड भी नहीं लगाया गया है ताकि दूर से ही वाहन चालक को पता चल सके कि कार्य चल रहा है और रास्ते को वनवे किया गया है। बुधवार सुबह भी निर्माण कार्यस्थल के पास पहले से खड़े एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रोले में पीछे से आया एक अन्य ट्रोला भीड़ गया। गनिमत रही कि दोनों ट्रोलों में सवार चालक...
सुबह कोहरे के बाद दोपहर को खिली धूप, फिर भी छूटी धूजणी

सुबह कोहरे के बाद दोपहर को खिली धूप, फिर भी छूटी धूजणी

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
दिन में भी पड़ रही रात जैसी सर्दी, 7 जनवरी से राहत मिलने की उम्मीदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नए साल के चौथे दिन भी कड़ाके की सर्दी से सितम ढहाया। सुबह छाए कोहरे ने परेशान किया तो दोपहर को धूप खिलने के बावजूद चली सर्द हवाओं ने कंपकंपी छुड़ाई। सुबह देर तक बुजुर्ग-बच्चे घरों में दुबके रहे। लोगों के हाथ-पांव सुन पड़ गए। चौक-चौराहों पर लोग अलाव तापते नजर आए। कड़ाके की सर्दी से दिनचर्या भी बुरी तरह से प्रभावित हुई। इससे पहले मंगलवार रात्रि को ही क्षेत्र को कोहरे ने अपनी आगोश में ले लिया। बुधवार सुबह भी छाए कोहरे के कारण आमजन का जनजीवन प्रभावित रहा। शहर व कस्बों की तुलना में गांवों में घना कोहरा होने के कारण सबसे अधिक वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही। वाहन चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। वहीं सर्दी का असर बढ़ने से किसानों के चे...
खुले आसमान तले रात गुजारने वालों को मिला आश्रय

खुले आसमान तले रात गुजारने वालों को मिला आश्रय

हनुमानगढ़
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने की टाउन क्षेत्र में गश्तहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 26 दिसम्बर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक खुले आसमान के नीचे रह रहे बेसहारा व्यक्तियों को आश्रय दिलाने के लिए अभियान चलाया गया है। इसके क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) संदीप कौर की ओर से मंगलवार रात्रि को नगर परिषद एवं पुलिस के तत्वावधान से हनुमानगढ़ टाउन बस स्टैंड, ओवर ब्रिज के नीचे, रेलवे स्टेशन, धानमंडी में गश्त की गई। खुले में रह रहे व्यक्तियों को चिन्हित कर सचिव संदीप कौर की ओर से उन्हें रालसा की ओर से संचालित अभियान से अवगत करवाते हुए उनसे समझाइश की गई। उन्हें बस स्टैंड में संचालित नगर परिषद के रैन बसेरे में प्रवेशित करते हुए भविष्य में भी रैन बसेरे में रात गुजारने के लिए प्रेरित किया गया। रेलवे स्टेशन पर गाड़ी का इ...
घने कोहरे में लिपटी नजर आई साल के अंतिम दिन की सुबह

घने कोहरे में लिपटी नजर आई साल के अंतिम दिन की सुबह

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
सर्द हवा से बढ़ा ठंड का असर, दोपहर को निकली धूप से मिला सुकूनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। करीब दस दिनों से मौसम में आया बदलाव शनिवार को इस साल के अंतिम दिन भी नजर आया। साल के अंतिम दिन की सुबह भी घने कोहरे में लिपटी रही। सर्द हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। कोहरे से सड़क मार्ग पर जहां वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हुई, वहीं सर्द हवाओं से पारा गिर गया। इससे ठंड का असर बढ़ गया। कई जगह ग्रामीण क्षेत्र में सुबह घना कोहरा रहा। इससे इन इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रही। सुबह-सुबह ग्रामीण इलाकों में 70-80 मीटर दूरी से व्यक्ति या मकान नजर नहीं आ रहा था। वाहन चालक वाहनों की लाइट जला कर ड्राइविंग करते नजर आए। बढ़ती सर्दी से लोग ग्रामीण अंचल में अलाव तापते भी नजर आए। सुबह करीब 11 बजे बाद धूप निकली तो कड़ाके की सर्दी से कुछ निजात मिली। धूप खिलने पर टाउन के सेंट्रल पार्क में रौनक नजर आई। बच...
बदला मौसम तो बढ़े बुखार, खांसी और जुकाम के मरीज

बदला मौसम तो बढ़े बुखार, खांसी और जुकाम के मरीज

हनुमानगढ़
जिला अस्पताल में चार से पांच गुणा बढ़ी ओपीडी, रोजाना लग रही मरीजों की लंबी कतारेंहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र में पिछले करीब दस दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच दिन और रात के तापमान में आ रही गिरावट के कारण लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। दोपहर को धूप और रात सर्द होने की वजह से लोग वायरल इन्फेक्शन से पीड़ित होने लगे हैं। गले में खराश, बुखार, खांसी और जुकाम आदि से पीड़ित मरीजों का अस्पतालों में तांता लगने लगा है। बदलते मौसम में थोड़ी सी लापरवाही से लोग मुसीबत में पड़ रहे हैं क्योंकि पिछले कुछ दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है और इसके चलते सबसे ज्यादा लोगों में सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायतें मिल रही हैं। डॉक्टरों का मानना है कि दिन में धूप, शाम में सिहरन और रात में ठंड के चलते तापमान में तेजी से आ रहे उतार-चढ़ाव की वजह से ऐसी स्थिति बन रही है। इसके चलते स...
बीस लाख रुपए की लागत से बनेगा सार्वजनिक पार्क

बीस लाख रुपए की लागत से बनेगा सार्वजनिक पार्क

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
नगर परिषद सभापति ने किया शिलान्यासहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में तार घर के पास रविवार को सार्वजनिक पार्क के निर्माण कार्य का शिलान्यास नगरपरिषद सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, पार्षद भगवानी गौरी, हेमसिंह, सिंगाराम गाट, पार्षद प्रतिनिधि रमजान, सिंधी समाज के प्रतिनिधि विजय पेशवानी की ओर से किया गया। इस मौके पर सभापति बंसल ने कहा कि नगर परिषद की ओर से शहर के सभी वार्डांे में बिना किसी भेदभाव के उच्च गुणवत्ता से निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। बकायदा निर्माण कार्यांे की गुणवत्ता जांचने के लिए नगर परिषद की ओर से तकनीकी अधिकारियों की विशेष टीम का गठन किया गया है जो शहर में हो रहे विकास कार्यांे की औचक जांच कर रही है। निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां ने कहा कि जनता से किए गए वादे तकरीबन पूरे हो चुके हैं। शेष कार्य भी जल्द पूर्ण कर दिए जाएंगे। नगर परिषद सभापति ग...
खून-पसीने की गाढ़ी कमाई का पैसा किसानों को मिले वापस

खून-पसीने की गाढ़ी कमाई का पैसा किसानों को मिले वापस

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड कार्यालय के समक्ष पांचवें दिन भी जारी रहा धरनाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों व हाल ही में रतनपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में हुए करोड़ों रुपयों के गबन के मामलों को लेकर हनुमानगढ़ केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के एमडी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर जंक्शन स्थित बैंक कार्यालय के समक्ष बेमियादी धरना रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। रविवार को धरनास्थल पर भाजपा युवा नेता सावन पाइवाल, राजकुमार ओझा, चंचल पारीक सहित अनेकों सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। धरने की अगुवाई करते हुए महावीर गोदारा एवं रवि बिस्सू ने कहा कि जब तक किसानों के खून-पसीने की गाढ़ी कमाई का पूरा पैसा किसानों को वापस नहीं मिलता और रतनपुरा मामले की निष्पक्ष जांच कर बैंक के भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्र...
भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन तय

भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन तय

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
22 दिसम्बर तक रहेगा प्रभावीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया है। यह वरीयताक्रम 14 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार संगरिया (एसएनजी) नहर में 16 क्यूसेक, भगतपुरा (बीजीपी) में 54, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 259, नगराना (एनजीडी) में 267, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 515, भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) में 565, करनीसिंह (केएसडी) में 920, मम्मड़खेड़ा (एमएमके) में 1115, जोड़कियां (जेआरके) में 1200, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 1211, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 1224, अमरपुरा (एएमपी) में 1317, मोरजण्डा (एमजेडी) में 1527, रतनपुरा (आरटीपी) में 1538, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 1566, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 1671, हरिपुरा (एचआरपी) में 1684, दीनगढ़ (डीएनजी) में 1697, सूरतपुरा (एस...