Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही विधवा

मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही विधवा

हनुमानगढ़
आंगनबाड़ी केन्द्र की ओर से रिपोर्ट न करने से अटका कार्यहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला मुख्यालय की निकटवर्ती ग्राम पंचायत दो केएनजे की एक विधवा महिला अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। आंगनबाड़ी केन्द्र की ओर से रिपोर्ट नहीं किए जाने के कारण मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में रूकावट पैदा हो रही है। ग्राम पंचायत दो केएनजे के वार्ड नम्बर 13 के पंच रमनदीप सिंह ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर मदन खान का परिवार वार्ड नम्बर एक में रहता है। परिवार के मुखिया मदन खान का जुलाई में देहांत हो गया था। मदन खान की पत्नी बबलू अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्राम पंचायत दो केएनजे के कार्यालय में गई थी। जानकारी के अभाव में बबलू को दस्तावेजों की कमी बता बार-बार चक्कर कटवाए जा रहे हैं। बबलू ने यह समस्या उन्हें बताई तो उन्होंने ग्राम पंचायत कार्यालय में बात...
पार्षद व नागरिक बोले- पीलीबंगा शहर बना अपराधियों का गढ़

पार्षद व नागरिक बोले- पीलीबंगा शहर बना अपराधियों का गढ़

हनुमानगढ़
कहा, ‘अपराधियों में विश्वास व आमजन में भय’ बन चुकी पीलीबंगा पुलिस थाना की कार्यप्रणालीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पीलीबंगा शहर के वार्ड नम्बर चार के पार्षद लक्ष्मण गोयल के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के सदस्य व शहरवासी बुधवार को जिला कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्षद व शहरवासियों का कहना था कि पीलीबंगा शहर अपराधियों का गढ़ बन गया है। अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं। पिस्तोल की नौक पर एस्सार पेट्रोल पम्प पर लूट, कोको पेट्रोल पम्प के सामने राकेश वर्मा की मोटर साइकिल की दुकान में पिस्तौल की नौक पर लूट-पाट, डकैती व जानलेवा हमला, वार्ड 14 में घर के अन्दर घुसकर मारपीट, बिजली विभाग में कम्प्यूटर चोरी, व्यापार मण्डल कार्यालय में चोरी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। अपराधियों में विश्वास व आमजन में भय, यह स्लोगन पीलीबंगा थाना पर सही सिद्ध हो रहा...
हड्डारोडी स्थल पर गर्माया माहौल, विरोध कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हड्डारोडी स्थल पर गर्माया माहौल, विरोध कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
ग्रामीणों ने लगाया प्रशासन पर हठधर्मिता अपनाने का आरोपहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव कोहला में जिला स्तरीय हड्डारोडी बनाने के विरोध में ग्रामीणों की ओर से करीब चार माह से किए जा रहे आंदोलन का मामला बुधवार सुबह उस समय गर्मा गया जब भारी पुलिस जाप्ते के साथ नगर परिषद का अमला हड्डारोडी स्थल पर पौधरोपण करने सहित अन्य विकास कार्य करवाने पहुंचा। हड्डारोडी स्थल के नजदीक रास्ते पर धरना दे रहे ग्रामीणों ने नगर परिषद व पुलिस के वाहनों को हड्डारोडी स्थल पर नहीं जाने दिया और वे वाहनों के आगे बैठ गए। मौके पर तैनात पुलिस जाप्ते ने भाजपा नेता अमित सहू, पूर्व पार्षद देवेन्द्र पारीक, हड्डारोडी हटाओ संघर्ष समिति के संयोजक लीलाधर शर्मा आदि के नेतृत्व में विरोध दर्ज करवा रहे पुरुषों व महिलाओं को वहां से हटाकर रास्ता खुलवाया। इसके चलते एकबारगी माहौल तनावपूर्ण हो गया। भारी विरोध के बावजूद पुलिस कर्मियों ने व...
स्कॉर्पियो गाड़ी सवार पिता-पुत्र के कब्जे से पोस्त बरामद

स्कॉर्पियो गाड़ी सवार पिता-पुत्र के कब्जे से पोस्त बरामद

हनुमानगढ़
टाउन पुलिस की कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी सवार पिता-पुत्र के कब्जे से 60 किलोग्राम पोस्त बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव किशनपुरा दिखनादा के निवासी हैं। मामले की जांच तलवाड़ा झील पुलिस करेगी। जानकारी के अनुसार टाउन पुलिस थाना की कार्यवाहक प्रभारी एसआई शालू बिश्नोई के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम ने रविवार रात रामसरा नारायण गांव की रोही में रामसरा नारायण से किशनपुरा दिखनादा की तरफ जाने वाले तिराहे पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की जांच शुरू की। तभी गांव किशनपुरा दिखनादा की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी नम्बर एचआर 30 एक्स 4579 को रूकवा कर तलाशी ली तो 60 किलोग्राम पोस्त मिला। पुलिस ने पोस्त बरामद कर मौके से गाड़ी में सवार रामकुमार (42) पुत्र रामेश्वर मेघवाल व उसके पुत्र संदीप उर्फ दीपू (18...
भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक रेगुलेशन जारी

भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक रेगुलेशन जारी

हनुमानगढ़
11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक रहेगा प्रभावीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से सोमवार को भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया। यह वरीयताक्रम 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जोड़कियां (जेआरके) नहर में 180 क्यूसेक, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 300, भगतपुरा (बीजीपी) में 338, संगरिया (एसएनजी) में 344, नगराना (एनजीडी) में 352, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 600, भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) में 650, करनीसिंह (केएसडी) में 1005, मम्मड़खेड़ा (एमएमके) में 1200, पीलीबंगा (पीबीएन) में 1435, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 1550, अमरपुरा (एएमपी) में 1643, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 1656, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 1667, मोरजण्डा (एमजेडी) में 1877, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 1982, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 2010, रतनपुरा...
घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप, किया सांकेतिक चक्काजाम

घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप, किया सांकेतिक चक्काजाम

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
अधिकारियों ने पहुंच की समझाइश, ठेकेदार को किया पाबंद तो माने ग्रामीणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सूरतगढ़ फोरलेन पर चक तीन एसटीजी में पुलिया के निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री निम्न गुणवत्ता की होने का आरोप लगाते हुए गांव मक्कासर के ग्रामीणों व किसानों ने सोमवार सुबह फोरलेन पर सांकेतिक चक्काजाम कर दिया। सरपंच बलदेव सिंह के नेतृत्व में जाम लगाने वाले किसानों ने निर्माण कार्य रूकवा दिया और गुणवत्ता पूर्ण सामग्री प्रयोग करने की मांग की। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर जाम खुलवाया। इस दौरान सरपंच बलदेव सिंह ने बताया कि सूरतगढ़ फोरलेन के हालात ऐसे नहीं कि टोल वसूली की जाए। बावजूद इसके आरएसआरडीसी की ओर से वाहन चालकों से लगातार टोल वसूला जा रहा है। फोरलेन पर चक तीन एसटीजी के पास बनी पुलिया काफी समय पहले क्षतिग्रस्त हो गई। इस बारे में आरएसआरडीसी...
12 दिनों में 10 लाख लोगों ने देखा राजस्थानी गीत बापू थारो लाल

12 दिनों में 10 लाख लोगों ने देखा राजस्थानी गीत बापू थारो लाल

हनुमानगढ़
राजस्थानी भाषा संस्कृति के लिए काम करना मेरे लिए गर्व की बात : कॉमेडियन सीतू वर्माहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थानी का लोक संगीत तो बहुत समृद्ध है परंतु वर्तमान समय में युवाओं को ध्यान में रखकर काम करना होगा। यह बात कही चिमकांडी दादी का रोल निभाने वाले मशहूर कॉमेडियन सीतू वर्मा ने। सीतू वर्मा का गाया राजस्थानी गीत बापू थारो लाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस गीत को यूट्यूब चैनल आॅफिसियल सीतू पर पिछले 12 दिन में 10 लाख लोग देख चुके हैं। सीतू वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर आजकल रील बनाने का बहुत प्रचलन है। राजस्थान के कलाकार रील तो राजस्थानी में बनाते हैं परंतु बैकग्राउंड में हरियाणवी, पंजाबी और हिंदी भाषा के गीत लगाते हैं। वे खुद भी दूसरी भाषाओं के गीत लगाते रहे हैं। इस कमी को दूर करने की पहल इस गीत के माध्यम से की है जो बहुत हद तक सफल रही है। इस गीत में पिता का रोल राजस्थान...
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के प्रांगण में रोपे 21 पौधे

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के प्रांगण में रोपे 21 पौधे

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मानव उत्थान सेवा समिति सदस्यों की ओर से शनिवार को जंक्शन स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इस दौरान समिति सदस्यों ने 21 पौधे लगाकर सार-सम्भाल का संकल्प लिया। सुरेंद्र कुमार स्वामी ने पौधरोपण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कर इनकी सार-सम्भाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धरती को हम मां का दर्जा देते हैं। हमेशा धरती से कुछ न कुछ लेते रहते हैं। पौधरोपण से हमें धरती मां की सेवा करने का मौका मिला है इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। इस दौरान समिति अध्यक्ष लाधुसिंह भाटी, राजेन्द्र सिंह सेंगर, संजय सिंह रावत, गंगाराम स्वामी, अकरम खान आदि मौजूद थे।...
जूडो खिलाड़ी अलीशा राष्ट्रीय खेलों में करेगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

जूडो खिलाड़ी अलीशा राष्ट्रीय खेलों में करेगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

हनुमानगढ़, स्पोर्ट्स
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हनुमानगढ़ की जूडो खिलाड़ी अलीशा चौधरी गुजरात में हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेल-2022 में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। जूडो कोच विनीत बिशनोई ने बताया कि 29 सितम्बर से 12 अक्टूबर तक गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेल में अलीशा प्लस 70 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने बताया कि अलिशा चौधरी जिले की एक मात्र खिलाड़ी है, जिसका चयन राष्ट्रीय खेलों में हुआ है। अलीशा का चयन लखनऊ में आयोजित हुई सीनियर नेशनल नेशनल रैंकिंग चैम्पियनशिप में उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। अलिशा अब तक राष्ट्रीय स्तर पर चार स्वर्ण पदक व राज्य स्तर पर 30 से अधिक स्वर्ण पदक जीत चुकी है। अलीशा के चयन के बाद उनके परिवार, जूड़ो संघ, खिलाड़ियों व हनुमानगढ़ में खुशी की लहर है। अलीशा चौधरी व उनके कोच विनीत बिश्नोई को बधाई देने वालों का तांता लगा है।...
बधाई मांगने के चक्कर में पिट गए नकली किन्नर

बधाई मांगने के चक्कर में पिट गए नकली किन्नर

हनुमानगढ़
असली किन्नरों ने पहले किए हाथ साफ, फिर पुलिस के किया हवालेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन शहर में नकली किन्नर बनकर बधाई मांगना दो जनों को महंगा पड़ गया। सूचना पर पहुंचे असली किन्नरों ने पहले तो थप्पड़-मुक्कों से दोनों की जमकर धुनाई की। फिर दोनों को टाउन थाना ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर नगर परिषद की पूर्व उपसभापति व वर्तमान वार्ड पार्षद नगीना बाई भी टाउन पुलिस थाना पहुंची। पूर्व उपसभापति नगीना बाई ने बताया कि पिछले कई दिनों से कुछ युवक नकली किन्नर बनकर घरों व दुकानों पर पहुंचकर बधाई मांग रहे हैं। बधाई न देने पर लड़ाई-झगड़ा करने पर उतारु हो जाते हैं। बदतमीजी करते हैं। नकली किन्नर बने अधिकतर युवक नशा करने के आदी हैं जो घरों में घुसकर चोरी करने से भी गुरेज नहीं करते। बस स्टैंड व रेलगाड़ियों में भी यात्रियों से बधाई मांगते हैं। जबकि असली किन्नर न तो बस स्टैंड में जाकर और न ही र...