Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

कमल खदरिया बने क्लॉथ मर्चंेटस एसोसिएशन अध्यक्ष

कमल खदरिया बने क्लॉथ मर्चंेटस एसोसिएशन अध्यक्ष

हनुमानगढ़
सर्वसम्मति से हुआ कार्यकारिणी का गठनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के क्लॉथ मर्चंेट एसोसिएशन की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष नरोत्तम जुनेजा एवं सचिव संदीप ग्रोवर ने पिछले वर्ष में किए गए कार्यों एवं आय-व्यय का ब्यौरा सदन के समक्ष रखा। इसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया। इसके बाद बैठक में आगामी वर्ष की कार्यकारिणी के चुनाव पर चर्चा की गई। बैठक में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से कमल खदरिया को अध्यक्ष चुना गया। इसी के साथ नवनियुक्त अध्यक्ष को कार्यकारिणी गठन का अधिकार दिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष कमल खदरिया ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संरक्षक पद पर नरोत्तम जुनेजा, उपाध्यक्ष पद पर गोविंद सोमानी, सचिव पद पर संदीप ग्रोवर, सह सचिव पद पर शेरू बबानी, कोषाध्यक्ष पद पर भारत भूषण नंदवानी को नियुक्त किया। बैठक में एसोसिएशन की ओर से सामाजिक कार्यों की श्रृंखला में गो पंछी गोशाल...
मेहमान पर भारी पड़ी मेजबान टीम

मेहमान पर भारी पड़ी मेजबान टीम

हनुमानगढ़, स्पोर्ट्स
सरस्वती कॉलेज की टीम ने अपने नाम किया बास्केटबॉल प्रतियोगिता का खिताबहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सरस्वती कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (महिला वर्ग) का समापन रविवार को समारोहपूर्वक हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षा समिति सचिव अमरनाथ सिंगला, विशिष्ट अतिथि रयान कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन के निदेशक करणवीर चौधरी व शिक्षाविद् डॉ. संतोष राजपुरोहित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. श्याम सुंदर शर्मा ने की। प्रतियोगिता के फाइनल मैच की शुरुआत अतिथियों की ओर से खिलाड़ियों का परिचय लेकर की गई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला टाउन के व्यापार मंडल कन्या महाविद्यालय एवं मेजबान सरस्वती कन्या पीजी महाविद्यालय के मध्य हुआ। फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें अंतिम क्षण तक खेल का रोमांच बना रहा। फाइनल मैच में मेजबान सरस...

पदभार ग्रहण करने पर अभिनंदन

हनुमानगढ़
टिब्बी (सीमा संदेश न्यूज)। समीपवर्ती सुरेवाला गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को प्रधानाचार्य गुरचरण सिंह ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान छात्रों ने लंबी कतार में पंक्तिबद्ध खड़े होकर प्रधानाचार्य गुरचरण सिंह का स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद लिया। विद्यालय स्टाफ ने प्रधानाचार्य का माला पहनाकर स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रधानाचार्य गुरचरण सिंह ने स्टूडेंट्स और विद्यालय स्टाफ का आभार जताया। उन्होंने कहा की वे सदैव विद्यार्थियों के हित में काम करेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन हो इसकेे लिए सभी शिक्षकों को साथ लेकर काम करेंगे। गौरतलब है कि चार वर्ष पूर्व सुरेवाला के स्कूल ने प्रदेश भर की रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त कर चुका है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह विद्यालय की अपने आप में खास पहचान है।...
दिनदहाड़े चोरों ने दो मकानों पर बोला धावा

दिनदहाड़े चोरों ने दो मकानों पर बोला धावा

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
नगदी व आभूषण चोरी, जाती वक्त पिस्तोल लहराकर भागे चोरहनुमानगढ़(सीमा संदेश न्यूज)। टाउन थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है आए दिन हो रही चोरियों को लेकर पुलिस कारवाई तो कर रही है लेकिन फिर भी चोर चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं वही टाउन में दो मकानों पर दिनदहाड़े अज्ञात चोरो ने धावा बोल दिया। अज्ञात चोर दोनो मकानों से नगदी और सोना-चांदी के जेवरात पार कर ले गए। एक मामले में चोरों ने पिस्तौल को लहराते हुए चोरी को वारदात को अंजाम देते हुए आसानी से निकल गए। पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है जिसमे अज्ञात बाइक सवार चोर नजर आ रहे हैं। इन सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने सोशल मीडिया गु्रपों में भी वायरल करके आमजन से पहचानने में मदद करने की अपील की है। अब दोनो मामलो में टाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...
अस्थाई पटाखा बिक्री लाइसेंस के लिए जंक्शन से 101 व टाउन से 270 आवेदन प्राप्त

अस्थाई पटाखा बिक्री लाइसेंस के लिए जंक्शन से 101 व टाउन से 270 आवेदन प्राप्त

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
19 अक्टूबर को निकाली जाएगी लॉटरीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दीपावली त्योहार पर ग्रीन आतिशबाजी के क्रय एवं विक्रय के लिए अस्थाई अनुज्ञा पत्र प्राप्त करने का शुक्रवार को अंतिम दिन था। अस्थाई पटाखा बिक्री लाइसेंस के लिए जंक्शन से 101 व टाउन से 270 आवेदन उपखण्ड कार्यालय में प्राप्त हुए हैं। 19 अक्टूबर को लॉटरी निकाली जाएगी। उपखण्ड अधिकारी डॉ. अवि गर्ग ने बताया कि दीपावली त्योहार के दृष्टिगत पटाखा बिक्री की अस्थाई दुकानों के लाइसेंस के लिए उपखण्ड कार्यालय की ओर से आवेदन मांगे गए थे। नगर परिषद की ओर से पटाखों की अस्थाई दुकानों के लिए दो जगह निर्धारित की गई है। जंक्शन के गांधीनगर में शमशान भूमि के नजदीक व टाउन में दशहरा ग्राउंड में दुकानें लगेंगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में गांव रोड़ांवाली, पक्कासारणा व डबलीराठान में भी पटाखों के विक्रय के लिए जगह निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रव...
अमृतसर से जोधपुर ले जाई जा रही थी शराब

अमृतसर से जोधपुर ले जाई जा रही थी शराब

हनुमानगढ़
सदर पुलिस की ओर से ट्रक में भरी 480 पेटी शराब बरामदगी का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ट्रक में लकड़ी की गिट्टियों की आड़ में छुपाकर ले जाई जा रही 480 पेटी अवैध शराब बरामदगी के मामले में खुलासा हुआ है कि यह शराब पंजाब के अमृतसर से लोड की गई थी। इसकी सप्लाई जोधपुर में देनी थी। यह खुलासा आरोपी ट्रक चालक डूंगरराम (30) पुत्र मोहनराम मेघवाल निवासी गांव बाछड़ाऊ जिला बाड़मेर ने सदर पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में किया है। सदर पुलिस थाना प्रभारी लखवीर सिंह गिल ने बताया कि मादक पदार्थांे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत डबलीराठान पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई रामपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार देर शाम को सूरतगढ़ फोरलेन पर स्थित टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर रखी थी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने ट्रक नम्बर आरजे 19 जीसी 1154 को रूकवाकर तलाशी ली तो उसमें लकड़ी की गिट्टियां भरी हुई थी। लकड़ी ...
सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष के जन्मदिन पर राज्यमंत्री ने काटा केक

सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष के जन्मदिन पर राज्यमंत्री ने काटा केक

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल के जन्मदिन के मौके पर विशेष योग्यजन राज्य आयुक्त (राज्यमंत्री) उमाशंकर शर्मा ने रावतसर पहुंचकर केक काटा व जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके बाद जितेन्द्र गोयल ने झुग्गी-झोंपड़ियों मे रहने वाले अंतिम पंक्ति के परिवारों के बच्चों के साथ केक काटा व फल बांटे। शिक्षा का महत्व बताते हुए बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण की। इस दौरान रावतसर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर मेघवाल, लक्ष्मण दास गोयल, किसान नेता देवीलाल मटोरिया, भारत भूषण गोयल, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष यूथ कांग्रेस चांद बतरा, हिमांशु शर्मा, नितीन सुथार, मुकेश सहारण, पार्षद संदीप जोशी, धर्मपाल सुथार, अनिल सैनी, सरपंच प्रतिनिधि मनोज सिंवर, सतवीर बुरड़क, राहुल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।...
समाज के दबे-कुचले वर्ग को मुख्यधारा में लाने का काम कर रही सरकार

समाज के दबे-कुचले वर्ग को मुख्यधारा में लाने का काम कर रही सरकार

हनुमानगढ़
राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष (राज्यमंत्री) डॉ. शंकर यादव पहुंचे हनुमानगढ़हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष (राज्यमंत्री) डॉ. शंकर यादव शुक्रवार को हनुमानगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने जंक्शन स्थित सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। साथ ही आमजन को राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद परियोजना प्रबंधक के साथ भी बैठक की। इस दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुए राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष (राज्यमंत्री) डॉ. शंकर यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले बजट में राजस्थान की अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए कई भागीरथी योजनाएं बनाई। उन योजनाओं के माध्यम से समाज के दबे-कुचले व कमजोर तबके को मुख्यधारा में लाने का काम शुरू किया। उसी अनुरूप आयो...
पूर्व प्राथमिक शिक्षा अध्यापक पद को शिक्षा विभाग में मर्ज करने की मांग

पूर्व प्राथमिक शिक्षा अध्यापक पद को शिक्षा विभाग में मर्ज करने की मांग

हनुमानगढ़
राजस्थान राज्य पूर्व प्राथमिक (एनटीटी) शिक्षक संघ ने बीसूका उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पूर्व प्राथमिक शिक्षा अध्यापक पद की वेतन श्रृंखला व पदोन्नति सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए इस पद को शिक्षा विभाग में मर्ज करने की मांग को लेकर राजस्थान राज्य पूर्व प्राथमिक (एनटीटी) शिक्षक संघ ने शुक्रवार को बीस सूत्री कार्यक्रम उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री) डॉ. चन्द्रभान को ज्ञापन सौंपा। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य में एनटीटी अभ्यर्थियों को तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल-1 पद पर 2008 से पूर्व पूर्णत: योग्य मानते हुए भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाता था। 2008 में एनसीटीई के नए प्रावधान के तहत एनटीटी पाठ्यक्रम (द्विवर्षीय) योग्यता के शिक्षकों को नर्सरी के साथ प्राथमिक स्तर की कक्षा 1 व 2 को पढ़ाए जाने तथा बीएसटीसी योग्यताधारी शिक्षकों को कक्षा पांचवीं तक पढ़ाने का प्रावधान...
पुनर्भरण राशि का भुगतान नहीं, क्रमिक अनशन शुरू

पुनर्भरण राशि का भुगतान नहीं, क्रमिक अनशन शुरू

हनुमानगढ़
निजी शिक्षण संस्था संचालकों ने डीईओ कार्यालय के समक्ष शुरू किया आंदोलनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आरटीई की पुनर्भरण राशि का भुगतान करने की मांग को लेकर निजी शिक्षण संस्थाओं के संचालकों ने शुक्रवार को जंक्शन में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय के सामने क्रमिक अनशन व धरना शुरू कर दिया। पहले दिन स्वयंसेवी शिक्षण संस्था संघ जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, फूलसिंह सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं के संचालक क्रमिक अनशन पर बैठे। इन्हें माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया गया। निजी शिक्षण संस्थाओं के संचालकों पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आरटीई की पुनर्भरण राशि के भुगतान में उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि जब तक आरटीई की पुनर्भरण राशि का भुगतान नहीं हो जाता तब तक बेमियादी आंदोलन जारी रहेगा। स्वयंसेवी शिक्षण संस्था संघ जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से पांच करोड़ रुपए 25 ...