राम वनवास का दृश्य देख भावुक हुए दर्शक
सीता-राम विवाह देख लगे जय श्रीराम के जयकारेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला में श्री रामलीला मंचन समिति के बैनर तले चल रही श्री रामलीला के चौथे दिन बुधवार रात्रि को कलाकारों की ओर से राम-सीता विवाह मंडप और राम वनवास के दृश्यों का मंचन किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि गुरु गोबिंदसिंह चैरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने भगवान राम की आरती की और भगवान राम के चरित्र पर प्रकाश डाला। श्री रामलीला में अयोध्या से बारात का आगमन, महाराजा दशरथ और बारात की मिथिला नरेश जनक की ओर से अगवानी करना, विवाह मंडप में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सीता, मांडवी, उर्मिला, श्रुतिकीर्ति का आगमन और वेद मंत्रों के साथ विवाह की रस्में हुर्इं। जब विदाई की बेला आई तो सभी की आंखें छलक पड़ीं। सीता-राम विवाह देख दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इसके बाद राम वनवास के दृश्य का मंचन...








