मेरी लगी प्रीति नूं, दातेया तू बिल्कुल ना तोड़ीं
नामचर्चा में बजा राम नाम का डंकाधूमधाम से मनाया गया महा परोपकार माह, पांच परिवारों को राशन वितरितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का 32वां गुरुगद्दीनशीनी माह (महा परोपकार माह) रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में जंक्शन स्थित नामचर्चा घर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा में कविराजों ने गुरुयश गाया। राम-नाम के गुणगान के साथ-साथ समाज कल्याण के लिए 142 मानवता भलाई के कार्य करने वाले डेरा सच्चा सौदा अनुयायी अपने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन गुरुगद्दीनशीनी माह (महा परोपकार माह) पर इंसानियत की सेवा कर सतगुरु के प्रेम में झूमते नजर आए। इस दौरान मौजूद साध-संगत ने अपने सतगुरु पर दृढ़ विश्वास बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही पूज्य गुरुजी की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए मानवता भलाई के कार्य करने का प्रण लिया। पूज्य गुर...








