Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उत्तमसिंह से दूरभाष पर बात कर दी बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उत्तमसिंह से दूरभाष पर बात कर दी बधाई

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
हरसंभव सहयोग के लिए किया आश्वस्तहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आईआईटी दिल्ली में चयनित हुए सुरेशिया निवासी उत्तमसिंह से शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने दूरभाष पर वार्ता की। वसुंधरा राजे सिंधिया ने उत्तमसिंह को बधाई देते हुए हौसला अफजाई करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही हरसंभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। गौरतलब है कि तत्कालीन जिला कलक्टर पीसी किशन की ओर से जंक्शन के सुरेशिया क्षेत्र में खोली गई जॉन मिल्टन लाइब्रेरी में पढ़ने वाले स्टूडेंट उत्तमसिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह लोदी का हाल ही में आईआईटी दिल्ली में चयन हुआ है। जॉन मिल्टन लाइब्रेरी का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की ओर से किया गया था। तब तत्कालीन जिला कलक्टर पीसी किशन ने चैस के खिलाड़ी उत्तमसिंह की मुलाकात सिंधिया से करवाई थी। तत्कालीन जिला कलेक्टर पीसी किशन ने जिले में जिला कलक्टर रहते ह...
बेटी के नामकरण पर पार्टी का आयोजन कर पेश की मिसाल

बेटी के नामकरण पर पार्टी का आयोजन कर पेश की मिसाल

हनुमानगढ़
बनाए गए अलग-अलग प्रकार के पकवान, महिलाओं ने किया नाच-गाना, बजाई थालीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आधुनिक युग में बेटियों की गर्भ में ही भ्रूण हत्या कर दी जाती है। हालांकि सरकार ने कानून बनाकर इस पर रोक लगा दी है। लेकिन अब भी कुछ लोग चोरी-छिपे भ्रूण हत्या जैसे घिनौने कार्य कर रहे हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि आज बेटियां भी बेटों से कम नहीं। इन सबके बीच टाउन के वार्ड 45, बरकत कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने अपनी नवजात बिटिया के नामकरण के शुभ मौके पर पार्टी का आयोजन कर मिसाल पेश की। इस मौके पर अलग-अलग तरह के पकवान बनाए गए। थाली बजाई गई। पूरे मोहल्ले में लड्डू बांटे गए। परिवार की महिलाओं ने जमकर नाच-गाना किया। बेटी के नामकरण के मौके पर हुए इस कार्यक्रम की हर किसी ने सराहना की। सुनील कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम ने पिछले दिनों बेटी को जन्म दिया। तब घर में लक्ष्मी के जन्म लेने की खुशी मे...
छात्र नेतृत्व सम्मेलन का आयोजन

छात्र नेतृत्व सम्मेलन का आयोजन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन स्थित हिमगिरी कॉन्वेंट सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को छात्र नेतृत्व सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों की ओर से तैयार किए गए चार्ट व मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। बच्चों के अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस प्रतियोगिता में बच्चों के अभिभावकों की ओर से अंक प्रदान किए गए। इन्हीं अंकों के आधार पर विजेता टीम का निर्धारण किया गया। स्कूल डायरेक्टर प्रवीण कुमार वर्मा ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।...
नवप्रवेशित छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत

नवप्रवेशित छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत

हनुमानगढ़
सरस्वती कन्या महाविद्यालय में फेयरवेल पार्टी का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सरस्वती कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में सीनियर छात्राओं की ओर से शनिवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. श्याम सुन्दर शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद नवप्रवेशित छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। समारोह में सीनियर छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इस दौरान स्टाफ के मध्य कई प्रतियोगिताएं भी करवाई गर्इं। प्राचार्य डॉ. श्याम सुन्दर शर्मा ने नवप्रवेशित छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी हमारे समाज व देश के भविष्य हैं। समाज में अहम भूमिका निभाने वाले युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करना वह आगे बढ़ाना हमारा दा...
गांव मक्कासर में सूने मकान पर चोरों का धावा

गांव मक्कासर में सूने मकान पर चोरों का धावा

हनुमानगढ़
मकान मालिक व परिवार के सदस्य गए थे खेतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मकान मालिक व उसके परिवार के सदस्य नरमा चुगाई करने के लिए खेत गए थे। पीछे से घर में घुसे चोर सूने पड़े मकान का ताला तोड़ नकदी-जेवरातों व बर्तनों के अलावा अन्य सामान चोरी कर ले गए। मामला जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव मक्कासर का है। जंक्शन पुलिस थाना में अज्ञात जने के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार प्रेमराज (45) पुत्र मूलचन्द कुम्हार निवासी वार्ड 10, गांव मक्कासर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 21 सितम्बर को सुबह करीब 8.30 बजे वह व परिवार के सदस्य मकान को ताला लगाकर नरमा चुगाई करने खेत चले गए। पीछे से घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति मकान में घुसकर कमरे में रखी अलमारी में से सोने की मोहर, मंगल सूत्र, सोने का कड़ा, सोने की अंगूठी, सोने की चेन, सोने की चूड़ी, चांदी की 2 चेन, चांदी की पायजेब, चांदी का कड़ा व 85 हजार रुपए की नकदी के अलावा...
एनएसएस के स्थापना दिवस पर लिया समाजसेवा का संकल्प

एनएसएस के स्थापना दिवस पर लिया समाजसेवा का संकल्प

हनुमानगढ़
सड़क सुरक्षा चौपाल में स्वयंसेविकाओं को दी यातायात नियमों की जानकारी, निकाली जागरूकता रैलीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से युवा छात्रों के व्यक्तित्व और चारित्रिक विकास के प्राथमिक उद्देश्य के साथ 24 सितंबर 1969 को शुरु की गई राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का शनिवार को 53वां स्थापना दिवस था। कॉलेजों एवं स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस क्रम में जंक्शन के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सड़क सुरक्षा चौपाल में यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा की ओर से एनएसएस स्वयंसेविकाओं को ट्रेफिक नियमों की जानकारी दी गई। यातायात प्रभारी ने 18 साल की आयु पूरी होने से पहले वाहन न चलाने, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेम...
तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

हनुमानगढ़
26 सितम्बर तक परिवर्तनशील मौसम संभावितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मौसम विभाग की ओर से क्षेत्र में 26 सितम्बर तक परिवर्तनशील मौसम के आसार जताए गए हैं। इस दौरान मेघ गर्जन व तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन सबके बीच शुक्रवार को भादरा तहसील क्षेत्र में कई जगहों पर बारिश हुई। वहीं जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को पूरा दिन आसमान बादलों से ढका रहा। लोग बारिश की उम्मीद में बैठे रहे लेकिन देर शाम तक निराशा ही हाथ लगी। शुक्रवार को हनुमानगढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गत सप्ताह के मौसम की बात करें तो 16 सितम्बर से 22 सितम्बर तक दिन का अधिकतम तापमान 35.4 से 37.9 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23.6 से 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सप्ताह के दौरान दिन में औसत 8.26 घंटे प्रतिदिन धूप खिली रही। संगरिया स्थित कृ...
प्रशिक्षण कार्यक्रमों की ली जानकारी

प्रशिक्षण कार्यक्रमों की ली जानकारी

हनुमानगढ़
एसबीाई अधिकारियों ने आरसेटी का औचक निरीक्षणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय स्टेट बैंक के एजीएम सुनील गर्ग व एजीएम सीमा अग्रवाल ने शुक्रवार को जंक्शन स्थित आरसेटी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एजीएम सुनील गर्ग व एजीएम सीमा अग्रवाल ने आरसेटी के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी ली। निदेशक प्रेमसिंह ने संस्थान की वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए संस्था में वनजीपी वन बीसी एवं वूमेन्स टेलर के चल रहे प्रशिक्षणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को अनुभवी प्रशिक्षकों की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी के साथ-साथ बैंकिंग, ऋण, बचत संबंधी अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है। एजीएम सुनील गर्ग व एजीएम सीमा अग्रवाल ने संस्था में आवासीय सुविधाओं व भोजन का अवलोकन कर सभी सुविधाओं पर संतोष जताया। एजीएम सुनील गर्ग ने बताया कि बैंक की ओर से आरसे...
हनुमानगढ़ के कई क्रिकेट खिलाड़ी चयनित

हनुमानगढ़ के कई क्रिकेट खिलाड़ी चयनित

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हनुमानगढ़ जिले की तीन खिलाड़ियों का चयन राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित महिला टी 20 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए हुआ है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनीष धारणिया के अनुसार आरजू बिश्नोई, अंशु सैनी और राजवीर कौर का चयन राज्य स्तरीय टी 20 प्रतियोगिता में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। वहीं अण्डर 19 पुरुष वर्ग में कृष्ण कुमार और प्रशांत माली का चयन राजस्थान के संभावितों के लिए शिविर में हुआ है। इसी शिविर के दौरान बीसीसीआई की ओर से आयोजित वीनु मांकड़ ट्रॉफी के लिए राजस्थान की टीम का चयन किया जाएगा। सीनियर वर्ग में अजय धारणिया का चयन टी 20 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए किया गया है। इनके अतिरिक्त इस वर्ष अण्डर 19 पुरुष चैलेंजर ट्रॉफी में प्रशांत माली, कृष्ण कुमार व अभय शर्मा और महिला वर्ग में मनस्वी का चयन हुआ है। धारणिया ने इस सफलता के लिए खिलाड़ियों, जिला संघ के कोच बलविं...
नीम कॉरिडोर के पोस्टर का जिला कलक्टर ने किया विमोचन

नीम कॉरिडोर के पोस्टर का जिला कलक्टर ने किया विमोचन

हनुमानगढ़
प्रथम नवरात्रा 26 सितम्बर से शुरू होगा पौधरोपणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हाल ही में अतिक्रमण मुक्त करवाई गई टाउन से भद्रकाली माता मंदिर तक की सड़क के दोनों तरफ हनुमानगढ़ सेवा समिति (भारत क्लब) प्रथम नवरात्रा 26 सितम्बर से पौधरोपण करेगी। पौधरोपण कार्य की शुरूआत 26 सितम्बर को जिला कलक्टर नथमल डिडेल करेंगे। शुक्रवार को जिला कलक्टर ने समिति सदस्यों की मौजूदगी में नीम कॉरिडोर के पोस्टर का विमोचन किया। समिति सदस्यों ने जिला प्रशासन से उक्त सड़क के किनारे पत्थरगढ़ी करवाने की भी मांग की। समिति के सचिव भगवान सिंह खुड़ी ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम नवरात्रा 26 सितम्बर को मुख्य अतिथि जिला कलक्टर नथमल डिडेल की ओर से किया जाएगा। इस दौरान देवस्थान विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर परिषद, ग्राम पंचायत अमरपुरा थेड़ी के जनप्रतिनिधि व भद्रकाली मंदिर पुजारी भी अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। ख...