Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं के दृश्यों का मंचन

भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं के दृश्यों का मंचन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन में नगर परिषद के रामलीला रंगमंच पर श्री रामलीला समिति की ओर से आयोजित की जा रही श्री रामलीला के दूसरे दिन बुधवार रात्रि को भगवान गणेश महाराज की सचेतन झांकी दिखाई गई। गुड़ खाण्ड एसोसिएशन के सदस्यों की ओर से पूजा-अर्चना की गई। आरती के बाद रावण वैदवति संवाद, भगवान श्रीराम का जन्म, सीता जन्म, गुरु शिक्षा, राक्षक उत्पात सहित भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं के दृश्यों का मंचन किया गया। श्रीराम के जन्म के बाद किन्नरों का नृत्य, बधाई का मंचन किया गया। श्रीराम के जन्म पर बधाई बांटी गई। समिति सचिव दिनेश तलवाड़िया ने बताया कि श्रीराम लीला में इस वर्ष पुराने व मंझे हुए कलाकारों की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। पिछले 62 वर्षांे से श्री रामलीला समिति की ओर से श्री रामलीला रंगमंच पर श्री रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला के निर्देशक प्रेमरतन पारीक, व अशोक मिड्ढा...
अव्वल रहे मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

अव्वल रहे मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

हनुमानगढ़
एसजीएन खालसा पीजी महाविद्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन स्थित एसजीएन खालसा पीजी महाविद्यालय में गुरुवार को विश्वविद्यालय परीक्षा 2022 में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं के अभिनंदन में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्था अध्यक्ष मलकीत सिंह मान थे जबकि अध्यक्षता संस्था निदेशक अंग्रेज सिंह भुल्लर ने की। इस दौरान विभिन्न वर्गों में अव्वल रहे मेधावी छात्र-छात्राओं को अतिथियों की ओर से माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 12 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सतविन्द्र कौर पुत्री सरदपाल सिंह, सुनील शर्मा पुत्र लखविन्द्र शर्मा, विभाषू सिंह पुत्र सतीश कुमार, बीएससी प्रथम वर्ष मेडिकल के छात्र अमनदीप पुत्री सत्यनारायण, एकता पुत्री महेन्द्र कुमार, हरमनदीप सिंह प...
ठहरने व भोजन के लिए की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ठहरने व भोजन के लिए की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हनुमानगढ़
राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का जिला स्तरीय आयोजन 29 सितम्बर सेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का जिला स्तरीय आयोजन 29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक होगा। जिला स्तरीय आयोजन का उद्घाटन समारोह 29 सितम्बर को सुबह 9 बजे जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। वहीं समापन समारोह 1 अक्टूबर को राजीव गांधी स्टेडियम में ही सुबह 11 बजे आयोजित होगा। आयोजन को लेकर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक असीजा की ओर से गुरुवार को खिलाड़ियों के ठहरने व खाने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके तहत सीईओ ने राजीव गांधी स्टेडियम सहित आसपास की धर्मशालाओं व सामुदायिक भवनों इत्यादि का मौका निरीक्षण किया। जिला परिषद सीईओ अशोक असीजा ने बताया कि 29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन क...
स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। 17 वर्षीय स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में कार्रवाई करते हुए महिला थाना पुलिस ने नामजद दो में से एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेम कुमार भाट पुत्र जग्गुराम निवासी मुण्डा पीएस हनुमानगढ़ टाउन के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एससीएसटी सेल सीओ प्रहलाद राय ने बताया कि गांव मुण्डा निवासी 17 वर्षीय स्कूली छात्रा ने 24 अगस्त को महिला पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था कि उसी के गांव के मुकेश भाट पुत्र हनुमान भाट व प्रेम भाट स्कूल जाते समय उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देते हैं। रिपोर्ट पर पोक्सो व एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। उस प्रकरण में गुरुवार को आरोपी प्रेम कुमार भाट को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में दूसरा आरोपी मुकेश भाट फरार चल रहा है। उसकी ...
गैंगरेप के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

गैंगरेप के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पंजाब के बठिंडा की विवाहिता के साथ सामूहिक दुराचार करने के मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। मामले की जांच कर रहे सीओ सिटी प्रशांत कौशिक ने बताया कि मंगलवार को पंजाब के बठिंडा निवासी 25 वर्षीय विवाहिता ने महिला पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था कि वह आॅन लाइन कार्य सीखने के लिए हनुमानगढ़ आई थी। यहां 19 सितम्बर को रामकुमार व मनी उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गए और गैंगरेप किया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी कौशिक ने बताया कि सूचना पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। कथन लिए गए। अनुसंधान किया गया। प्राथमिक अनुसंधान के बाद गांव पक्कासारणा व 20 चक से मनी और रामकुमार को बुधवार रात्रि को दस्तयाब किया गया। अनुस...
निजी विद्यालय में शिविर लगाकर किया कोविड टीकाकरण

निजी विद्यालय में शिविर लगाकर किया कोविड टीकाकरण

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को भारतीय जनता पार्टी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है। पखवाड़े के तहत रोजाना अलग-अलग सेवा कार्यों का लगातार आयोजन हो रहा है। इस कड़ी में कोरोना के खिलाफ लड़ाई को लगातार वैक्सीन के कैम्प लगाकर मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को टाउन की रामसिंह कॉलोनी स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में टीकाकरण शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से सुझाए गए मानव भलाई के कार्यों को भारतीय जनता पार्टी इस सेवा पखवाड़े के रूप में कर रही है। इसी क्रम में पिछले दो दिन से कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन के लिए शिविर लगवाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगामी दिनों में पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, बूथ स्तर पर सशक्तिकरण अभिय...
जिले में चल रहे करीब डेढ़ दर्जन नशामुक्ति केन्द्र, मान्यता प्राप्त सिर्फ आधा दर्जन को

जिले में चल रहे करीब डेढ़ दर्जन नशामुक्ति केन्द्र, मान्यता प्राप्त सिर्फ आधा दर्जन को

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
मापदंडानुसार नहीं चल रहे नशामुक्ति केन्द्रों के संचालकों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई : जिला कलक्टरहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कलक्टर नथमल डिडेल की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तर पर हुई मीटिंग में वरिष्ठ नागरिकों व माता-पिता के भरण-पोषण, जिले में नशे व अवैध कारोबार पर रोकथाम, चाइल्ड लेबर की समाप्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं सभी विभागों के समन्वय से यह तय किया गया है कि जिले में आगामी दिनों में र्इंट भट्ठों के चालू होने की स्थिति में बाल कल्याण समिति व र्इंट भट्ठा एसोसिएशन, शिक्षा विभाग के साथ मिलकर वंचित भट्ठा मजदूरों के बच्चों को आंगनबाड़ी-स्कूल से जोड़ा जाएगा। र्इंट भट्ठा एसोसिएशन सहित सबकी मदद से इन बच्चों को पोषाक, ड्राइंग शीट, एक्सरसाइज करने के लिए बुक उपलब्ध करवा अच्छा वातावरण उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि...
विस्थापित किए गए परिवारों को स्थाई करने की मांग

विस्थापित किए गए परिवारों को स्थाई करने की मांग

हनुमानगढ़
वार्ड 51 के पार्षद ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के वार्ड 51 सैक्टर नम्बर 6, लेबर कॉलोनी में नगर परिषद की ओर से विस्थापित किए गए परिवारों को स्थाई करने की मांग को लेकर वार्ड 51 के पार्षद सुरेश धमीजा ने बुधवार को जिला कलक्टर नथमल डिडेल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कॉलोनी के कई नागरिक भी मौजूद थे। वार्ड पार्षद सुरेश धमीजा ने जिला कलक्टर को बताया कि वार्ड 51, सैक्टर नम्बर 6, लेबर कॉलोनी में पिछले काफी वर्षांे से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सदस्य अपने-अपने कच्चे-पक्के आशियाने बनाकर निवास कर रहे हैं। इन लोगों को नगर परिषद की ओर से विस्थापित किया हुआ है। इन्हें बिजली-पानी कनेक्शन मुहैया करवाए हुए हैं। इन लोगों के परिवार राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बने हुए हैं। यह लोग पिछले 18-20 वर्षांे से निरंतर यहां निवास कर रहे हैं। धमीजा ने...
ब्यूटी ट्रीटमेंट में नई तकनीकों की दी जानकारी

ब्यूटी ट्रीटमेंट में नई तकनीकों की दी जानकारी

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले में ब्यूटी पार्लर से रोजगार कमाने के लिए आमजन को जागरूक करने व मेकअप आर्टिस्ट के हुनर को और बढ़ाने के उद्देश्य से टाउन के उत्तम पैलेस में मेकअप इंटरनेशनल फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस फेस्टिवल में हनुमानगढ़ जिले के मेकअप आर्टिस्ट सहित अन्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। फेस्टिवल में इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट फिजा खान ने ब्यूटी ट्रीटमेंट के अनेकों गुरु दिए। उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट को ब्यूटी ट्रीटमेंट में नई-नई तकनीकों की जानकारी दी। इंटर्नशिप पार्टनर आशीष बजाज ने बताया कि इस तरह का मेकअप फेस्टिवल जिले में पहली बार आयोजित करवाया गया है। इस तरह के फेस्टिवल से जिले में मेकअप आर्टिस्ट की प्रतिमा में और निखार आएगा। इस मौके पर रिद्धि बजाज, संतोष, कोमल गोस्वामी, चंदा रावत, संजना, नीरू मेहन, ममता वर्मा, चीनू वर्मा, सिम्मी अनेजा, नैना, वैशाली, बीएल सैन, जय खान, शोएब, सुनीत...
स्कूल की रसोई में रखे गैस सिलेंडर में लगी आग

स्कूल की रसोई में रखे गैस सिलेंडर में लगी आग

हनुमानगढ़
फायर ब्रिगेड की मदद से तुरंत पाया काबू, टला बड़ा हादसाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सदर पुलिस थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहलोलनगर के चक 44 एसएसडब्ल्यू स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की रसोई में रखे गैस सिलेंडर में बुधवार को अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना से एकबारगी स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। गनिमत रही कि सूचना पर तत्काल पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तत्काल आग पर काबू पा लिया। इस कारण जान-माल का नुकसान होने से बच गया। डबलीराठान पुलिस चौकी के कांस्टेबल रामकिशन शीला ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली कि चक 44 एसएसडब्ल्यू के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर में आग लगने की घटना हुई है। सूचना पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे व दमकल को बुलाया। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछारों से गैस सिलेंडर में लगी आग कुछ ही देर में बुझा दी। इस कारण जान-माल का नुकसान होने से बच गया। आग बुझने...