क्रिकेट खेलकर सेवा के लिए धन जुटाएगा भटनेर किंग्स क्लब
क्लब ने गठित की हैं 8 टीमें, एकत्रित धन का सामाजिक कार्यों में होगा उपयोगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भटनेर किंग्स क्लब के भटनेर प्रीमियर लीग सीजन-3 का आगाज 2 अक्टूबर को होगा। जंक्शन स्थित बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज के खेल मैदान में होने वाले टूर्नामेंट की तैैयारियों को लेकर बुधवार को क्लब की बैठक संरक्षक आशीष विजय की अध्यक्षता में हुई। क्लब संरक्षक आशीष विजय ने बताया कि क्लब का गठन ही खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के मकसद से हुआ था। बाद में सदस्यों के सहयोग से सामाजिक कार्यों में क्लब की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय किया। भटनेर प्रीमियर लीग का मकसद आपस में फण्ड एकत्रित करना भी है। एकत्रित राशि का उपयोग मुख्यमंत्री राहत कोष, गो शालाओं, वृद्ध आश्रम व अन्य सेवाभावी संस्थाओं अथवा जरूरतमंदों को सहायता देकर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्लब ने अब तक जन कल्याण व सामाजिक कार्यों में उल्ल...








