Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

सीधी भर्ती की परीक्षाओं में इंटरव्यू सिस्टम खत्म, कैबिनेट ने दी मंजूरी

सीधी भर्ती की परीक्षाओं में इंटरव्यू सिस्टम खत्म, कैबिनेट ने दी मंजूरी

जयपुर
जयपुर राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के लिए सरकार ने नए नियम तय कर दिए हैं। प्रदेश में अब पटवारी, क्लर्क, वीडीओ जैसे पदों पर एक ही परीक्षा से सिलेक्शन होंगे। एक कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट से मेरिट के आधार पर इन पदों पर भर्ती होगी। मंगलवार को सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसको लेकर फैसला हुआ है। अब राजस्थान में एसएससी की तर्ज पर समान पात्रता परीक्षा होगी। यह परीक्षा एसएससी की तर्ज पर होंगी। एक जैसी पात्रता वाली अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अब एक ही पात्रता परीक्षा होगी। ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, मंत्रालयिक कर्मचारी की भर्ती के लिए अब अलग अलग परीक्षा की जगह अब एक ही समान पात्रता परीक्षा होगी। इसी एक परीक्षा से अब इन पदों पर भर्ती होगी। केंद्र सरकार में स्टाफ सलेक्शन कमिशन (SSC) की तर्ज पर इन भर्तियों को किया जाएगा। इसके लिए राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्र...
येलो अलर्ट जारी, भीषण गर्मी से जल्द राहत के आसार नहीं

येलो अलर्ट जारी, भीषण गर्मी से जल्द राहत के आसार नहीं

जयपुर
जयपुर राजस्थान में अब दिन के साथ-साथ रातें भी झुलसाने लगी हैं। बांसवाड़ा, उदयपुर, फलौदी समेत कई शहरों में रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने लगा है। इन शहरों में दिन के साथ ही रात में भी हीटवेव चलने लगी हैं। 14 मई तक राज्य में जबरदस्त गर्मी पड़ेगी। 14 जिलों में गर्म हवा के थपेड़े परेशान करेंगे। इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। सबसे गर्म जालोरजयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, मंगलवार को जयपुर, कोटा, नागौर समेत 17 जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। जयपुर में सुबह 11 बजे के बाद से ही लू चलने लगी। दोपहर 12 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। कूलर-एसी भी बेअसर होने लगे हैं। जोधपुर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, नागौर, डूंगरपुर, जालौर और पिलानी में दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। सबसे गर्म दिन आज जालोर में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46....
मंत्री जोशी बोले-मेरा बेटा दुष्कर्म कर ही नहीं सकता:कहा- रोहित के ऐसे संस्कार नहीं हैं; FIR करने से किसी को नहीं रोका

मंत्री जोशी बोले-मेरा बेटा दुष्कर्म कर ही नहीं सकता:कहा- रोहित के ऐसे संस्कार नहीं हैं; FIR करने से किसी को नहीं रोका

जयपुर
जयपुर जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर 23 साल की युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। इस बीच पीड़िता ने रोहित पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों में कितनी सच्चाई है, इसे लेकर मंत्री से बातचीत की गई। बातचीत में मंत्री ने दावा किया कि मेरा बेटा किसी के साथ दुष्कर्म नहीं कर सकता। जांच में पूरी बात स्पष्ट हो जाएगी। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ जबरदस्ती हुई, डराया-धमकाया भी गया?मुझे मेरे बेटे पर विश्वास है कि वह किसी के साथ बलात्कार कर ही नहीं सकता। फिर भी आरोपों की जांच हो जाएगी। मैं चाहता हूं कि आरोपों की गहराई और निष्पक्षता के साथ जांच हो। अपने आप सच्चाई पूरी तरह जनता के बीच सामने आएगी।क्या रोहित ने पीड़िता को ‘भंवरी’ बनाने जैसे शब्दों का उपयोग किया?रोहित ऐसे नेचर का लड़का नहीं है। इस तरह के उसे संस्कार भी नहीं दिए गए हैं। पुलिस जांच में पूरी बात स्पष्ट हो जाएग...
कबाड़ का गोदाम एक घंटे में राख:देर रात लगी थी आग, 7 फायर ब्रिगेड की मदद से पाया काबू

कबाड़ का गोदाम एक घंटे में राख:देर रात लगी थी आग, 7 फायर ब्रिगेड की मदद से पाया काबू

जयपुर
जयपुर जयपुर के विद्याधर नगर थाना इलाके के शांति नगर में कबाड़ा का गोदाम एक घंटे में राख हो गया। आग बुधवार सुबह 7 बजे लगी थी। देखते ही देखते कबाड़ ने आग पकड़ ली। आग को काबू करने में लगभग एक घंटे से अधिक का समय फायर ब्रिगेड को लगा। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने 20 से अधिक टक्कर लगाकर पानी से आग को बुझाया। पुलिस के अनुसार आग मुन्ना भाई के कबाड़ के गोदाम में लगी है। सुबह कंट्रोल रूम से जानकार मिलने पर पुलिस और फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से रह रह कर गोदाम से धुआं निकल रहा था। लोगों ने सोचा की गोदाम में कोई काम चल रहा है। लेकिन, कुछ समय में ही आग की लपट दिखाई देने लगी। जिस पर गोदाम मालिक और पुलिस को जानकारी दी गई। गोदाम के आसपास रहने वाले लोगों ने भी आग को कंट्रोल करने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।जिसके बाद मौके पर दमकल पहुंची और आग को कंट्रोल किय...
जेपी नड्डा का राजस्थान दौरा, भाजपा विधायकों का लेंगे रिपोर्ट कार्ड

जेपी नड्डा का राजस्थान दौरा, भाजपा विधायकों का लेंगे रिपोर्ट कार्ड

जयपुर
जयपुर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय राजस्थान दौरा 10 मई से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान जेपी नड्डा प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव 2023 के रणनीति पर मंथन करेंगे। चुनाव से पहले भाजपा विधायकों के कामकाज की समीक्षा भी कर सकते हैं। जिन विधायकों को रिपोर्ट कार्ड ठीक नहीं है उनका टिकट कट सकता है। जेपी नड्डा के इस प्रस्तावित दौरे से भाजपा विधायकों की बैचेने बढ़ गई है। नड्डा के दौरे के बाद 20 और 21 मई जयपुर में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें विधानसभा चुनाव 2023 के रणनीति पर मंथन होगा। भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में विधायकों के कामकाज और सीएम फेस को लेकर मंथन हो सकता है। नड्डा 10 और 11 मई को राजस्थान प्रवास पर रहेंगे। 10 मई को नड्डा श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में बीकानेर संभाग के बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे और 11 मई को हनुमानगढ़ जिला कार्याल...
जांच का करेंगे इंतजार, मंत्री महेश जोशी के बेटे पर रेप के आरोप पर बोले अशोक गहलोत

जांच का करेंगे इंतजार, मंत्री महेश जोशी के बेटे पर रेप के आरोप पर बोले अशोक गहलोत

जयपुर
जयपुर राजस्थान में मंत्री महेश जोशी के बेटे ऊपर रेप के आरोप के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सामने आया है। गहलोत ने कहाकि उन्होंने इस बारे में मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं। उन्होंने कहाकि अब देखना है कि एफआईआर क्या कहती है और जांच में क्या सामने आता है। गौरतलब है कि राजस्थान में जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे के ऊपर एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है।  मंत्री ने कहा पुलिस करे छानबीनवहीं जलदाय मंत्री महेश जोशी ने कहाकि उन्हें मीडिया से जानकारी मिली है कि इस तरह के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। उन्होंने कहाकि मामले में पुलिस को गहराई के साथ और पूरी सख्ती के साथ छानबीन करनी चाहिए। महेश जोशी ने कहाकि चाहे यह मामला हो या कोई और मैं हमेशा सत्य और न्याय के साथ खड़ा रहूंगा। साथ ही मंत्री ने मीडिया ट्रायल बंद करने की भी बात कही। उन्होंने कहाकि बिना किसी मीडिया ट्रायल के पुलिस को इस मामल...
बेटे पर रेप का केस दर्ज होने पर बोले गहलोत के मंत्री- बंद हो मीडिया ट्रायल, महेश जोशी ने कही ये बड़ी बात

बेटे पर रेप का केस दर्ज होने पर बोले गहलोत के मंत्री- बंद हो मीडिया ट्रायल, महेश जोशी ने कही ये बड़ी बात

जयपुर
जयपुर राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी अपने बेटे पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद आज पहली बार मीडिया सामने आए। मंत्री महेश जोशी ने कहा कि मैं हमेशा न्याय के साथ रहा हूं। जहां न्याय होगा वही महेश जोशी होगा। पुलिस इस मामले में न्याय करेगी और सच्चाई का पता लगाएगी। राजधानी जयपुर में मीडिया से बात करते हुए महेश जोशी ने कहा कि उनके बेटे रोहित पर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मीडिया से ही मिली है। उल्लेखनीय है कि रविवार को जयपुर की एक युवती ने  मंत्री महेश जोशी के बेटे के खिलाफ दिल्ली में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता ने रोहित पर दुष्कर्म के अलावा ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने उसके साथ दुष्कर्म होने का स्थान सवाई माधोपुर बताया है। जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए महिला थाना सवाई माधोपुर भिजवा दिया है।  ...
कुत्ते के भौंकने से था नाराज, युवक ने बेजुबान को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला

कुत्ते के भौंकने से था नाराज, युवक ने बेजुबान को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला

जयपुर
भरतपुर साल 1971 में एक हिंदी फिल्म बनी थी 'हाथी मेरे साथी' जो जानवरों के प्रति प्रेम पर बनी थी। फिल्म के जरिए संदेश दिया गया था कि जानवर बेजुबान होते हैं जिनसे प्रेम करना चाहिए। तब से लेकर अब तक जानवरों के प्रति मानवता बरतने के लिए आम इंसान को जागरुक करने के लिए कई फिल्में बनीं। रील के अलावा रियल लाइफ में भी जानवरों के प्रति इंसानों के व्यवहार को सही करने के लिए कई तरह से जागरुकता फैलाई जाती रही है।  लेकिन जानवरों के साथ क्रूरता इसके बावजूद खत्म नहीं होती। अब भरतपुर में एक बेजुबान जानवर की निर्दयता पूर्ण हत्या का मामला प्रकाश में आया है। एक कुत्ते के गले में फांसी का फंदा लगाकर जमीन पर पटक-पटक कर हत्या करने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। कुत्ते के मालिक ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है ।  कहां का है मामला घटना शहर कोतवाली इलाके की है। यहां बाबूलाल गर्ग नामक ...
शराब ना पीने की दे रहे थे नसीहत, बेटे ने मुक्के बरसा तोड़े पिता के दांत; मां को भी पिटा

शराब ना पीने की दे रहे थे नसीहत, बेटे ने मुक्के बरसा तोड़े पिता के दांत; मां को भी पिटा

जयपुर
उदयपुर एक शराबी बेटे ने अपने पिता के मुंह पर मुक्के जड़े और दांत तोड़ दिए। बेटे को इतना गुस्सा इसलिए आया क्योंकि पिता ने उसे शराब छोड़ने और नेक राह पर चलने की सलाह दी थी। यह बात बेटे को इतनी नागवार गुजरी कि उसने पिता पर लात-घूसे चला दिए। बीच बचाव करने आई मां के साथ भी बेटे ने मारपीट की है। यह घटना उदयपुर जिले के रावतभाटा थाना क्षेत्र में स्थित बाडोलिया गांव की है। पुलिस के मुताबिक बाडोलिया के रहने वाले 55 साल के बरदालाल ने अपने बेटे हंसराज को शराब छोड़ने और नेक राह पर चलने की सलाह दी थी। उस वक्त भी बेटा शराब के नशे में था। नशे में धुत बेटे ने पिता पर लात और घूसे बरसाना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ मुक्के पिता के चेहरे पर लगे, जिससे उनकी दांत टूट गई। दोनों के बीच झगड़े का शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस ने बताया कि पिता बरदालाल अपने पड़ोस में रहने वाले डॉक्टर के पास गया...
चिंतन शिविर से पहले दिल्ली में CWC की बैठक आज

चिंतन शिविर से पहले दिल्ली में CWC की बैठक आज

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर उदयपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय चिंतन शिविर होने से पहले आज दिल्ली में सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय पर 4.30 बजे कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) बैठक बुलाई गई है। बैठक में शामिल होने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली में रहेंगे। सीएम गहलोत के अलावा बैठक में राजस्थान की ओर से पूर्व केंद्री मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, CWC सदस्य रघुवीर मीना,  पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी और गुजरात प्रभारी रघु शर्मा शामिल होंगे। बैठक में उन प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी, जो राष्ट्रीय चिंतन शिविर में रखे जाने हैं। ताकि शिविर में कांग्रेस की नई चुनावी रणनीति प्रस्तुत की जा सके। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के उदयपुर में 13, 14 और 15 मई को होने वाले कांग्रेस के नव संकल्प शिविर की तैयारियां जोरों से चल रही है। इस नव संकल्प शिविर को कांग्रेस पार्टी की आगे की दिशा और दशा तय करने वाला म...