Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

बेटे के रेप केस पर बोले मंत्री- जो कहा, सही:महेश जोशी ने कहा- जो भी सच्चाई है, वो सामने आ जाएगी

बेटे के रेप केस पर बोले मंत्री- जो कहा, सही:महेश जोशी ने कहा- जो भी सच्चाई है, वो सामने आ जाएगी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर रेप और ब्लैकमेलिंग केस में घिरे रोहित जोशी के मामले में पीड़िता की ओर से लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं। इस मामले पर मंत्री डॉ महेश जोशी का कहना है कि कानून अपना काम कर रहा है। पुलिस की जांच में सच्चाई सभी के सामने आ जाएगी। अभी इससे ज्यादा मेरा कुछ भी कहना उचित नहीं है। जोशी ने बातचीत में कहा- ‘’मैं कुल मिलाकर यह कहना चाहता हूं कि कानून अपना काम कर रहा है। पुलिस जांच कर रही है। जो भी सच्चाई है वो सामने आ जाएगी। महेश जोशी ने कहा मैं इससे ज्यादा कहना ठीक नहीं समझता। मुझे जो कहना था वो कह दिया है। उन्होंने कहा मैंने अब तक जो भी कहा है, वो सही कहा है। लेकिन इससे ज्यादा मेरा कहना उचित नहीं है। बार-बार मैं कह रहा हूँ कानून अपना काम कर रहा है।’’ रोहित ऐसे नेचर का लड़का नहीं है इससे पहले मंत्री महेश जोशी ने कहा था कि मैं चाहता हूं कि आरोपों की गहराई और निष्पक्षता के साथ जांच होनी चा...
सांसद किरोड़ी लाल मीणा उदयपुर में नजरबंद:पुलिस ने होटल को चारों तरफ से घेरा, उदयपुर छोड़ने के लिए कहा

सांसद किरोड़ी लाल मीणा उदयपुर में नजरबंद:पुलिस ने होटल को चारों तरफ से घेरा, उदयपुर छोड़ने के लिए कहा

जयपुर
जयपुर उदयपुर पुलिस ने सांसद किरोड़ी लाल मीणा को उदयपुर के एक होटल में नजरबंद किया हुआ है। दरअसल, 13 मई से उदयपुर में कांग्रेस का जो चिंतन शिविर है। वहीं, किरोड़ी इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी को अंगूठा दिखाने में माहिर हैं। इसलिए उदयपुर पुलिस एक दिन पहले से ही किरोड़ी पर नजर बनाए हुए है। इस दौरान किरोड़ी ने पुलिस अधिकारियों को जमकर लताड़ा। उन्हें नजरबंद करने या उन पर पाबंदी लगाने के आदेश मांगे, लेकिन किसी भी अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था। किरोड़ी ने कहा कि उन पर पुलिस दबाव बना रही है कि वह उदयपुर को छोड़ दे। किरोड़ी ने खुद के साथ हुए इस व्यवहार की जानकारी गुलाबचंद कटारिया, सतीश पूनिया और राजेन्द्र राठौड़ को दे दी है। किरोड़ी का कहना है कि पुलिस के रवैया गलत लगा है। राजस्थान सरकार के इशारे पर उदयपुर पुलिस इस तरह का रवैया अपना रही है। सिविल लाइन में भी किरोड़ी के मूवमेंट पर रहती है रोक...
दिव्या मदेरणा ने डीजीपी को घेरा:कहा-मलिंगा ने नैतिकता दिखाकर सरेंडर किया

दिव्या मदेरणा ने डीजीपी को घेरा:कहा-मलिंगा ने नैतिकता दिखाकर सरेंडर किया

जयपुर
जयपुर बिजली कंपनी के इंजीनियर पर हमले के आरोप में कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के सरेंडर के बाद अब नया विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस विपधायक दिव्या मदेरणा अब मलिंगा के समर्थन में उतर आई हैं। दिव्या ने मलिंगा के डीजीपी पर लगाए गए आरोपों की जांच की मांग उठाते हुए तंज कसा है। सत्ताधारी पार्टी की विधायक के डीजीपी पर सवाल उठाने के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। गिर्राज सिंह मलिंगा ने पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस करके डीजीपी पर व्यक्तिगत दुश्मनी रखने के आरोप लगाए थे। अब दिव्या मदेरणा ने उन आरापों की बात को फिर उठाया है। दिव्या मदेरणा ने ट्वीट किया- विधायक मलिंगा ने कहा था डीजीपी व्यक्तिगत दुश्मनी रखते हैं मुझसे; डीजीपी बोले-गिरफ्तारी के डर से आरोप लगा रहे। बाड़ी विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा ने दिखाई नैतिकता,सरेंडर किया।गिरफ़्तारी से डरे नहीं।लेकिन अब डीजीपी पर लगाए आरोपों की जांच भी...
32 जिलों में 470 सेंटर पर होगी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा

32 जिलों में 470 सेंटर पर होगी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा

जयपुर
जयपुर राजस्थान में 4 हजार 588 पदों के लिए कल से 470 सेंटर पर कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। भर्ती परीक्षा 13 से 16 मई तक चार दिन दो परियों में प्रदेश के 32 जिलों में आयोजित होगी। जिसके लिए 18 लाख 86 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एडमिट कार्ड जारी करने के साथ ही डिस्ट्रिक्ट लोकेशन देखने का लिंक भी जारी किया है। वहीं भर्ती परीक्षा में नकल रोकने के लिए ATS और SOG की टीम भी निगरानी रखेगी। 30 मिनट पहले ही बंद हो जाएगा प्रवेशभर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की महानिदेशक बिनीता ठाकुर ने बताया कि 4 दिन तक दो पारियों में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पहली पारी की परीक्षा सुबह 9:00 बजे शुरू होगी। वहीं दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे शुरू होगी। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियो...
3 साल के बच्चे के सामने मां से रेप

3 साल के बच्चे के सामने मां से रेप

जयपुर
जयपुर जयपुर में फेसबुक फ्रेंड के मिलने बुलाकर एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। तीन साल के बच्चे को लेकर पीड़िता फेसबुक फ्रेंड से मिलने होटल पहुंची थी। नशीला पदार्थ पिलाकर मासूम के सामने उसकी मां से रेप किया गया। अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर आरोपी ने बार-बार रेप किया। अब दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। जालूपुरा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बुधवार शाम रिपोर्ट दर्ज की। एसएचएओ अनिल कुमार जैमन ने बताया कि अजमेर निवासी 28 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह पति और तीन साल के बेटे के साथ गोपालपुरा बजाज नगर में रहती है। फेसबुक पर उसकी दोस्ती भादरा हनुमानगढ़ निवासी राकेश कुमार (30) से हुई। बातचीत के दौरान एक-दूसरे के मोबाइल नंबर एक्चेंज कर लिए। मोबाइल पर दोनों की बात होने लगी। आरोप है कि फरवरी 2021 में आरोपी राकेश कुमार ने उसको मिलने वनस्थली मार्ग स्थित एक हो...
नौतपा इस बार कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ेगा

नौतपा इस बार कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ेगा

जयपुर
जयपुर सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही इस बार नौतपा 25 मई से शुरू होगा जो 2 जून तक रहेगा। ज्योतिषियों की गणना के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस साल नौपता पर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। सूर्य और चंद्रमा के एक साथ वृष राशि में रहने के कारण 29 मई से एक जून तक गर्मी का असर सबसे तेज रह सकता है। पंचाग निर्माता एवं ज्योतिषाचार्य डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि इस बार नौतपा के बीच वृष राशि में सूर्य के साथ चन्द्रमा रहेगा, जो 29 मई से एक जून तक रहेंगे। ऐसे में इन तीन दिनों में गर्मी के तेवर ज्यादा तेज रहने की संभावना है। चन्द्रमा इसके बाद 5 जून तक मिथुन व कर्क राशि में रहेगा। फिर 6 से 8 जून तक चन्द्रमा सिंह राशि में रहेगा। इन तीन दिनों में तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं मौसम विभाग मई महीने में तेज गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी कर चुका है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुत...
जयपुर जिला आयोजना समिति चुनाव में दिखी कांग्रेस की अंतर्कलह

जयपुर जिला आयोजना समिति चुनाव में दिखी कांग्रेस की अंतर्कलह

जयपुर
जयपुर राजधानी जयपुर में कांग्रेस के अंदर कितनी अंतर्कलह चल रही है। ये जयपुर जिला आयोजना समिति के चुनाव में खुलकर सामने आ गई। इन चुनाव में 20 सदस्यों में से कांग्रेस के केवल 2 ही सदस्य चुनाव जीत सके। सबसे बड़ी बात ये है कि शहरी क्षेत्र की समिति के 10 सदस्यों पर तो कांग्रेस का एक भी उम्मीदवार जीत नहीं सका। जबकि जयपुर नगर निगम ग्रेटर, जयपुर नगर निगम हेरिटेज और 10 अन्य नगर पालिकाओं में मौजूद कुल मैम्बर्स में से 43 फीसदी पार्षद तो कांग्रेस की सिंबल पर जीतकर आए हुए है। दरअसल, जिला परिषद में जिला आयोजना समितियां (शहरी और ग्रामीण) बनाई जाती है, जिसमें 10-10 मेंबर चुने जाते हैं। शहरी क्षेत्र की समिति के 10 मेंबर के चुनाव में जिले की नगर पालिका, नगर निगम के जीते हुए पार्षद वोटिंग करते है। जयपुर जिले की 10 नगर पालिकाओं और दो नगर निगमों के 570 पार्षदों में से 245 कांग्रेस पार्टी के है, जबकि 225 ...
इलाहबाद हाईकोर्ट की ना, अब ताज महल के 22 कमरों को खुलवाने सुप्रीम कोर्ट जाएंगे याचिकाकर्ता

इलाहबाद हाईकोर्ट की ना, अब ताज महल के 22 कमरों को खुलवाने सुप्रीम कोर्ट जाएंगे याचिकाकर्ता

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली इलाहबाद हाई कोर्ट ने ताज महल के 22 कमरों को खुलवाने और सर्वे कराने की याचिका को खारिज कर दिया है। हाई कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि आप ताज महल के कमरों को खुलवाने वाले कौन होते हैं, पीआईएल का मजाक न बनाएं। याचिकाकर्ता के वकील का कहना है कि वे अभी हार नहीं माने हैं। इस मामले में वे सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। बुधवार को इलाहबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने ताज महल के 22 बंद कमरों को खुलवाने और सर्वे कराने वाली याचिका को सिरे से खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाई और पूछा कि ताज महल के कमरों को खोलने वाले आप कौन हैं? अदालत ने जनहित याचिका की व्‍यवस्‍था का दुरुपयोग न करने की बात कही। यह भी कहा कि कल आप आएंगे और कहेंगे कि हमें माननीय जज के चेंबर में जाने की इजाजत चाहिए। शाहजहां ने नहीं बनाया तो किसने बनायाः हाई कोर्टयाचिकाकर्ता की दलील पर ह...
ताजमहल पर जयपुर रॉयल फैमिली ने किया दावा:राजघराने की दीया कुमारी ने कहा- वहां हमारा महल था, हमारे पास दस्तावेज

ताजमहल पर जयपुर रॉयल फैमिली ने किया दावा:राजघराने की दीया कुमारी ने कहा- वहां हमारा महल था, हमारे पास दस्तावेज

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल पर तमाम दावों के बीच जयपुर रॉयल फैमिली ने दावा किया है कि ताजमहल उनकी प्रॉपर्टी है। रॉयल फैमिली की सदस्य और भाजपा सांसद दीया कुमारी ने कहा कि उस जगह पर हमारा महल था। ये अच्छी बात है कि किसी ने ताजमहल के दरवाजे खोलने को लेकर अपील की है, इससे सच सामने आएगा। हम भी अभी मामले को एग्जामिन कर रहे हैं। दीया कुमारी ने दावा किया है कि उनके पास ऐसे डॉक्यूमेंट मौजूद हैं, जो बताते हैं कि पहले ताजमहल जयपुर के पुराने राजपरिवार का पैलेस हुआ करता था, जिस पर शाहजहां ने कब्जा कर लिया। जब शाहजहां ने जयपुर परिवार का वह पैलेस और जमीन ली तो परिवार उसका विरोध नहीं कर सका, क्योंकि तब उसका शासन था। उस समय अपील नहीं कर सकते थेदीया कुमारी ने कहा- 'आज भी कोई सरकार किसी जमीन को एक्वायर करती है तो उसके बदले में मुआवजा देती है। मैंने सुना है कि उसके बदले में कोई मुआवजा...
गहलोत सरकार ने पार्षदों के भत्ते बढ़ाए:हर महीने मिलेंगे 4500 रुपए

गहलोत सरकार ने पार्षदों के भत्ते बढ़ाए:हर महीने मिलेंगे 4500 रुपए

जयपुर
जयपुर राजस्थान सरकार ने प्रदेश की नगर पालिकाओं में नियुक्त पार्षदों को दिए जाने वाले भत्तों में बढ़ोतरी की है। तीन कैटेगरी में बनी इन नगरीय निकायों में पार्षदों को 2220 से लेकर 4500 रुपए तक हर महीने भत्ता मिलेगा। ये बढ़ोतरी साल 2015 के बाद की है, जो 20 फीसदी तक की गई है। स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक नगर निगम में चयनित पार्षदों को टेलीफोन, स्टेशनरी और वाहन भत्ता के तौर पर हर महीने अब 4500 रुपए मिलेगा, जबकि अभी तक इन तीनों मदों के लिए 3750 रुपए मिलते है। वहीं साधारण सभा की एक बैठक में शामिल होने पर अब 720 रुपए का भत्ता मिलेगा, जो एक महीने में अधिकतम 2160 रुपए मिलेगा। इसी तरह नगर परिषद में पार्षदों को 3120 रुपए महीने और बैठक भत्ता 600 रुपए प्रति बैठक मिलेगा। परिषद में बैठक भत्ता हर महीने का अधिकतम 1800 रुपए से ज्यादा नहीं मिलेगा। इसके अलावा नगर पालिका में पार्ष...