Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

कांग्रेस के चिंतन शिविर से पहले शहर को भी चिंता से मुक्ति: सड़कें हो जाएंगी गड्ढा मुक्त, कम से कम चार दिन बिजली भी नहीं होगी गुल

कांग्रेस के चिंतन शिविर से पहले शहर को भी चिंता से मुक्ति: सड़कें हो जाएंगी गड्ढा मुक्त, कम से कम चार दिन बिजली भी नहीं होगी गुल

जयपुर
उदयपुर। कांग्रेस चिंतन शिविर से पहले उदयपुर के शहर के लोगों को भी कुछ दिन के लिए कुछ समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। कांग्रेस सरकार और कांग्रेस का चिंतन होना है इसलिए शिविर से पहले शहर की सड़कों के गड्ढे भरे जा रहे हैं। एयरपोर्ट से शिविर स्थल तक जाने का प्रमुख मार्ग तो चकाचक हो ही जाएगा, वैकल्पिक मार्गों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। कांग्रेस चिंतन शिविर 13 से 15 मई तक होना है। रोज दिन में दस बार गुल होने वाली बिजली की इन दिनों नियमित सप्लाई की व्यवस्था की जा रही है। कोई गेस्ट ट्रैफिक जाम में नहीं फंसे, इसलिए हर पॉइंट पर पुलिस भी तैनात रहेगी। चिंतन शिविर की तैयारी का जायजा लेने आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सड़क, पानी व बिजली व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए हैं क्योंकि उन्होंने खुद ने इस बात को महसूस किया है। मुख्यमंत्री के जायजा लेने के बाद पुलिस...
राजस्थान के थानों पर रहेगी ‘ऊपर वाले’ की नजर, पुलिस स्टेशन के हर काम का रखा जाएगा हिसाब

राजस्थान के थानों पर रहेगी ‘ऊपर वाले’ की नजर, पुलिस स्टेशन के हर काम का रखा जाएगा हिसाब

जयपुर
जयपुर  राजस्थान के पुलिस स्टेशनों में अब ऊपर वाले यानी आला अफसरों की नजरें रहेंगी। अब प्रदेश के सभी थानों में सीसीटीवी लगाने की कवायद शुरू हो गई है। हालांकि अभी भी कई थानों में सीसीटीवी लगे हुए हैं, लेकिन थाने में आने वाले लोगों से ज्यादा पुलिस के लिए उपयोगी हैं। दरअसल अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। कोर्ट ने इसके लिए अफसरों की जिम्मेदारी भी तय की है। तय नियमों के मुताबिक कैमरे की नजर वादी-परिवादी के साथ पुलिसकर्मियों के कामकाज पर भी रहेगी। पुलिस के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों की जांच में थानों में लगे सीसीटीवी के फुटेज का इस्तेमाल किया जाएगा। थानाधिकारी या पुलिस अधिकारी यह बहाना नहीं बना सकेंगे कि कैमरे बंद हैं या काम नहीं कर रहे हैं। इसके लिए थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जनसहयोग से लगाए गए थे सीसीटीवीपुलिस के मुताबिक उदयपुर जिले में हर थाने में ...
राजस्थान के भीलवाड़ा में इंटरनेट सेवा बहाल, गिरफ्तार आरोपी बोला- हिंदू धर्म पर करते थे भद्दी टिप्पणी, इसलिए किया हमला

राजस्थान के भीलवाड़ा में इंटरनेट सेवा बहाल, गिरफ्तार आरोपी बोला- हिंदू धर्म पर करते थे भद्दी टिप्पणी, इसलिए किया हमला

जयपुर
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में दो मुस्लिम युवकों पर हमला कर उनकी बाइक जलाने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मामले में नौ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इलाके में बंद की गई इंटरनेट सेवाओं को भी बहाल किया गया है ।  भीलवाड़ा में दो मुस्लिम युवकों पर हमला कर उन्हें घायल करने के बाद उपजे तनाव के बीच पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक का नाम कन्हैया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सोशल मीडिया पर आजाद और सद्दाम नाम के युवक लगातार हिंदू धर्म के प्रति भद्दी टिप्पणी करते थे, जिससे उसकी भावनाएं आहत होती थीं। इसी वजह से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर प्लान बनाया और आजाद व सद्दाम पर हमला कर उनकी बाइक जला दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना को लेकर सांप्रदायिक सौहार्द भी बिगाड़ने की कोशिश थी, जिसे पुलिस ने...
मर्डर मिस्ट्री: प्रेमी को बुलाया, पति को खाट से बांधा, मुंह में प्लास्टिक ठूंसा, पत्नी ने पैर से गला घोंट कर मार डाला

मर्डर मिस्ट्री: प्रेमी को बुलाया, पति को खाट से बांधा, मुंह में प्लास्टिक ठूंसा, पत्नी ने पैर से गला घोंट कर मार डाला

जयपुर
उदयपुर। प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के बाद पत्नी निर्दोष बनकर घर पर ही रही ताकि किसी को शक नहीं हो। खुद पति की मौत की खबर पुलिस और घरवालों को दी। अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। रिश्तेदार आए और चले गए। पति के भाई और पिता ने एक शख्स को उसके घर से निकलते हुए देखा था। शक हुआ तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में हत्या के राज का पर्दाफाश हो गया। मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना बांसवाड़ा जिले में चिड़ियावास में बड़लिया गामड़ी इलाके की है।...
राजस्थान बीजेपी में पोस्टर पाॅलिटिक्स, अलवर जन हुंकार रैली में लगे पोस्टरों से वसुंधरा का चेहरा गायब

राजस्थान बीजेपी में पोस्टर पाॅलिटिक्स, अलवर जन हुंकार रैली में लगे पोस्टरों से वसुंधरा का चेहरा गायब

जयपुर
जयपुर राजस्थान भाजपा की 5 मई को अलवर में हुई जन हुंकार रैली में पोस्टर पाॅलिटिक्स से सियासत गरमा गई है। हुंकार रैली में लगे पोस्टरों में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का चेहरा गायब था। पोस्टरों में पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया को जगह मिली है।  इससे पहलो भी करीब 8 महीने पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय में वसुंधरा राजे के फोटो लगे पोस्टरों को हटा लिया थ। इससे वसुंधरा समर्थक नाराज हो गए थे। विवाद बढ़ता देख वसुंधरा को बयान देना पड़ा था। वसुंधरा राजे ने कहा था कि वह पोस्टरों में नहीं जनता के दिलों में रहना चाहती है।  कागजों और पोस्टरों में रहने से कुछ होने जाने वाला नहीं है। मुझे तो लोगों के दिलों में राज करना है। ऐसा करना है जिससे लोग याद रखें।...
राजस्थान में बढ़ी बिजली की मांग, फिर से शुरू होगी राज्य में बिजली कटौती

राजस्थान में बढ़ी बिजली की मांग, फिर से शुरू होगी राज्य में बिजली कटौती

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। राजस्थान सरकार ने उपलब्धता की तुलना में अधिक मांग को देखते हुए एक बार फिर पूरे राज्य में चरणबद्ध तरीके से बिजली कटौती को लागू करने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने बिजली की बढ़ती मांग एवं घटती उपलब्धता को देखते हुए 28 अप्रैल से राज्य भर में विभिन्न समयावधि में बिजली कटौती शुरू की थी। हालांकि, एक मई से कटौती में कमी की गई थी लेकिन अब फिर से कटौती का फैसला किया गया है।  आधिकारिक बयान के अनुसार आवश्यक सेवाओं को बिजली कटौती से पूरी तरह मुक्त रखा जाएगा। राजस्थान डिस्कॉम के अध्यक्ष भास्कर ए. सावंत ने कहा कि राज्य सरकार और बिजली निगमों द्वारा उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली आपूर्ति के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रतिदिन बिजली की मांग, उपलब्धता और आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा कर यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि न्यूनतम बिजली कटौती की जाए।  एक मई से कम किया गया...
मर्डर केस के सुबूत ले भागा बंदर…एविडेंस मांगने पर कोर्ट में जयपुर पुलिस का जवाब

मर्डर केस के सुबूत ले भागा बंदर…एविडेंस मांगने पर कोर्ट में जयपुर पुलिस का जवाब

जयपुर
जयपुर पुलिस ने मर्डर के आरोपी को गिरफ्तार किया, सुबूत जुटाए। जब कोर्ट में सुबूत पेश करने की बारी आई तो पुलिस ने जो तर्क दिया उसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। पुलिस ने कोर्ट में कहाकि मर्डर के सुबूत बंदर ने चुरा लिया। बताया जाता है कि इन सुबूतों में वह चाकू भी शामिल था, जिससे मर्डर को अंजाम दिया गया था।  2016 में हुई हत्या का था सुबूतयह मामला है राजस्थान के जयपुर की निचली अदालत का है। पुलिस के मुताबिक मामला सितंबर 2016 का है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उस वक्त चांदवाजी पुलिस थाने के अंर्तगत आने वाले एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शशिकांत शर्मा के व्यक्ति की मौत हो गई थी। शव मिलने के बाद मृतक के परिचितों और रिश्तेदारों ने मामले की तीव्र जांच की मांग करते हुए जयपुर-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया था। पांच दिन बाद इस मामले में पुलिस ने चांदवाजी के रहने वाले राहुल कंदेरा और मोहनलाल कंदेरा को ...
सीएम गहलोत के निशाने पर BJP-RSS, CM गहलोत बोले- राजस्थान से मोदी-अमित शाह की उड़ी नींद

सीएम गहलोत के निशाने पर BJP-RSS, CM गहलोत बोले- राजस्थान से मोदी-अमित शाह की उड़ी नींद

जयपुर
उदयपुर  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा-आरएसएस पर जमकर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने डबोक एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि जोधपुर में स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था नहीं बिगड़नी चाहिए। सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान ने केंद्र सरकार व भाजपा आलाकमान की नींद हराम कर रखी है। मुख्यमंत्री की दौड़ में लगे भाजपा नेताओं को ऊपर से इंस्ट्रक्शन दिए जा रहे हैं। करौली, अलवर या जोधपुर के मुद्दे को लंबा खींच रहे हैं। जहां तक दंगों के सवाल है-दोषियों को हम बख्शने वाले नहीं है। पुलिस को सख्त निर्देश है कि जो भी कानून हाथ में ले रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करे, चाहे वो किसी भी धर्म, जाति या पार्टी का हो। गहलोत उदयपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।  राजस्थान से डरे हैं भाजपा नेता  सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा ...
पढ़ाने का ऐसा जुनून, शादी के जोड़े में भी ऑनलाइन क्लास लेता नजर आया अलवर का यह टीचर

पढ़ाने का ऐसा जुनून, शादी के जोड़े में भी ऑनलाइन क्लास लेता नजर आया अलवर का यह टीचर

जयपुर
अलवर राजस्थान में एक टीचर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। असल में टीचर अपने शादी समारोह के दौरान क्लास ले रहा है। एक वीडियो में वह शादी के जोड़े में ही क्लास ले रहे हैं। यह टीचर राजस्थान के अलवर के प्रिये कुमार गौरव हैं। वह यूट्यूब पर अपनी करेंट अफेयर्स की क्लासेज के लिए जाने जाते हैं। असल में प्रिये ने तय किया था कि वह न तो कोई क्लास छोड़ेंगे और न ही छुट्टी लेंगे। इसीलिए सोमवार को शादी के लिए पूरी तरह से तैयार होने के बाद भी उन्होंने ऑनलाइन क्लास ली। संयोग से उनकी यह क्लास टीचर्स एप्रिसिएशन वीक के दौरान हुई। बता दें कि टीचर्स एप्रिसिएशन वीक ही साल 2 मई से 6 मई के बीच मनाया जाता है।  स्टूडेंट्स भी चौंक पड़ेशादी के कपड़ों में सजे-संवरे कुमार को क्लास के लिए लाइव देख उनके स्टूडेंट्स भी चौंक गए। सिर्फ इतना ही नहीं शादी से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लेने के बाद कुमार फिर से अगले दिन की क...
जयपुर में 20-21 मई को होगी भाजपा की उच्च स्तरीय बैठक, इन मु्द्दों पर होगा मंथन

जयपुर में 20-21 मई को होगी भाजपा की उच्च स्तरीय बैठक, इन मु्द्दों पर होगा मंथन

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी राजस्थान पर फोकस तेज कर दिया है। जयपुर में  20-21 मई को भाजपा की हाई लेवल बैठक प्रस्तावित है। मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश व कर्नाटक में होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की बैठक अहम मानी जा रही है। हाई लेवल बैठक में देश भर से पार्टी के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में  विधानसभा चुनावों की रणनीति, राज्यों में आवश्यक संगठनात्मक परिवर्तन और तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल होंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। बैठक में देश भर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी और महासचिव शामिल होंगे।प्रदेश अध्यक्षों और महासचिवों को राज्य इकाइयों द्वारा किए ...