जोधपुर हिंसा: 141 गिरफ्तार, 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज, मंत्री बीडी कल्ला बोले- स्थिति नियंत्रण में
जयपुर
राजस्थान के जोधपुर में सांप्रदायिक हिंसा के बाद स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण बनी हुई है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया की स्थिति नियंत्रण में है। हिंसा के मामले पर 141 व्यक्तियों की गिरफ्तार किया गया है। जबकि 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार किए गए 133 लोगों को धारा 151 और 8 को अन्य मुकदमों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा 4 और आमजन द्वारा 8 पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। डीजीपी एमएल लाठर ने बताया कि उपद्रव में 9 पुलिस कर्मी चोटिल हुए है। सभी सुरक्षित है। 3 व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है। तीनों खतरे से बाहर है। डीजीपी एमएल लाठर ने बताया कि डीजीपी ने अफवाहों पर विश्वास न करने और अफवाहों के बारे में तत्काल स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सूचिरत करने की अपील की गई है।
मंत्री बीडी कल्ला बोले-हालात नियंत्रण में
शिक्षामंत्री बीडी कल्ला और गृह राज्यमंत...








