Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

दौसा में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत

दौसा में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत

जयपुर
दौसा दौसा में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। अलवर-गंगापुर मेगा हाइवे पर जयसिंहपुरा फाटक के पास निजी एंबुलेंस व ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। एंबुलेंस इलाज के मरीज और परिजनों को जयपुर ले जा रही थी। इसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, दो गंभीर घायलों को बांदीकुई से जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।...
प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में फंसे, जवान ने पकड़कर खींचा; छू कर निकल गई मौत

प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में फंसे, जवान ने पकड़कर खींचा; छू कर निकल गई मौत

जयपुर
भीलवाड़ा भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। गिरते ही वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया। इस दौरान वहां मौजूद आरपीएफ जवान मनोज दय्या ने अधेड़ को तुरंत पकड़ लिया, इससे उसकी जान बच गई। घटना 5 दिन पुरानी है। इसका वीडियो शनिवार को सामने आया। दरअसल, बुजुर्ग चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था। अचानक से उसका बेलेंस बिगड़ गया। भीलवाड़ा आरपीएफ चौकी प्रभारी महावीर खोईवाल ने बताया कि निर्मल कुमार जैन 5 दिन पहले अपनी बेटी को छोड़ने के लिए आए थे। स्टेशन से रात साढ़े दस बजे अजमेर ब्रांद्रा ट्रेन जाती है। निर्मल कुमार ने अपनी बेटी को ट्रेन में बिठा दिया था। इसके बाद वह ट्रेन में ही बात कर रहे थे। इस दौरान ट्रेन चलने लगी। निर्मल कुमार ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। इस दौरान वे ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंस गए। मौके पर जवान मनोज खड़ा था, उसने निर्मल कुमार का...
नेता की कंपनी के कारण बदला तेजतर्रार मंत्री का विभाग, मुखिया ने सलाहकार से पूछा- खाना खा लूं?

नेता की कंपनी के कारण बदला तेजतर्रार मंत्री का विभाग, मुखिया ने सलाहकार से पूछा- खाना खा लूं?

जयपुर
जयपुर मंत्रिमंडल फेरबदल में एक महिला विधायक को राज्य मंत्री बनाने से दो जिलों की राजनीति गर्मा गई है। महिला मंत्री के धुर विरोधी एक विधायक से यह सियासी अन्याय देखा नहीं गया और तत्काल प्रदेश के मुखिया से मिलने का वक्त मांग लिया। वक्त मिल भी गया। नाराज विधायक ने मंत्री के खिलाफ शिकायतों का पूरा पुलिंदा सीएम के सामने रख दिया, लेकिन तीर कमान से निकल चुका था। जब हटाने पर बात नहीं बनी तो सारे विधायक अड़ गए कि जो हुआ सो हुआ, अब विभाग ढंग का नहीं मिलना चाहिए। विधायक के इस क्विक एक्शन का भी असर नहीं हुआ, विभाग भी अच्छा मिल गया। शिकायत करने वाले विधायक खुद भी मंत्री पद के दावेदार हैं, उन्हें अब भी इंतजार है।...
PM मोदी-अमित शाह के नाम उर्दू में था मैसेज, कमरे पर कोड वर्ड वाले दस्तावेज मिले

PM मोदी-अमित शाह के नाम उर्दू में था मैसेज, कमरे पर कोड वर्ड वाले दस्तावेज मिले

जयपुर
पाली पाली में आर्मी एरिया जासूसी के शक में जवानों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक के कमरे में तलाशी भी ली, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के नाम उर्दू में कुछ मैसेज लिखा मिला है। इसके साथ ही पुलिस को यहां कोड वर्ड में लिखे कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। युवक का कमरा सीज कर दिया गया है। रास थानाप्रभारी गोपाल राणा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को चढ़ावटा-रास क्षेत्र स्थित आर्मी एरिया में एक युवक को सेना ने संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में पकड़ा। वह प्रतिबंधित आर्मी एरिया में घूम रहा था। जवानों ने पूछताछ की तो उसने आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे से मिलने की बात कही। संदेह होने पर उसे रास थाना पुलिस को सौंप दिया गया।...
अश्लील फोटो दिखाकर 2 साल से कर रहा था ब्लैकमेल; जेवरात, जरूरी कागजात भी ले गया

अश्लील फोटो दिखाकर 2 साल से कर रहा था ब्लैकमेल; जेवरात, जरूरी कागजात भी ले गया

जयपुर
नागौर लाडनू शहर में अश्लील फोटो के सहारे 20 साल की युवती से दो साल तक रेप और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने ब्लैकमेलिंग के जरिए करीब एक महीने पहले पीड़िता के घर में रखे 11 लाख 85 हजार रुपए, जेवरात और युवती की मार्कशीट सहित कई जरूरी कागजात ले लिए थे। परिजनों को घर में कैश नहीं मिला तो उन्होंने बेटी से पूछताछ की। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। परिजनों ने गुरुवार को मामला दर्ज कराया और पुलिस ने शनिवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 6 लाख 95 हजार 500 रुपए नकद व पीड़िता के दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 20 साल की युवती ने थाने में बताया था कि वासिद पुत्र मोहम्मद हुसैन 2 साल पहले उसकी अश्लील फोटो अपने मोबाइल में ले ली थी। अश्लील फोटो के सहारे वासिद 2 साल से लगातार उसका रेप कर रहा था। बदनाम करने की धमकियां देकर रुपए ऐंठ रहा ...
सब इंस्पेक्टर 50 हजार की रिश्वत लेते ट्रेप, नवजात बच्चे को पालने में छोड़ा

सब इंस्पेक्टर 50 हजार की रिश्वत लेते ट्रेप, नवजात बच्चे को पालने में छोड़ा

जयपुर
जयपुर धौलपुर जिले के बाड़ी कोतवाली थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर भगवान सिंह को शनिवार को 50 हजार की रिश्वत लेते ट्रेप किया गया। गया। करौली एसीबी के डिप्टी अमर सिंह के नेतृत्व में एक घंटे से कार्रवाई चल रही है। आरोपी ने गया प्रसाद नाम के परिवादी से छेड़छाड़ के मामले में नाम हटाने की एवज में रुपए मांगे थे। परिवादी ने करौली एसीबी में शिकायत की थी। टीम ने मामले का सत्यापन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। सब इंस्पेक्टर से ACB पूछता कर रही है।...
10 लाख लेकर तस्करों को भगाने वाली एसएचओ बर्खास्त:सीमा जाखड़ का साथ देने वाले 3 सिपाहियों को भी हटाया गया

10 लाख लेकर तस्करों को भगाने वाली एसएचओ बर्खास्त:सीमा जाखड़ का साथ देने वाले 3 सिपाहियों को भी हटाया गया

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
सिरोही 10 लाख रुपए लेकर तस्करों को भगाने के मामले में बरलूट के तत्कालीन थानाधिकारी सीमा जाखड़, कॉन्स्टेबल सुरेश विश्नोई, हनुमान विश्नोई और ओम प्रकाश विश्नोई को बर्खास्त कर दिया गया है। डीएसपी मदन सिंह चौहान की जांच में चारों दोषी पाए गए। रिपोर्ट के बाद चारों को पद से हटा दिया गया। डीएसपी ने की जांचसिरोही एसपी धर्मेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चारों को नौकरी से हटाया गया है। पहले एसपी धर्मेंद्र सिंह ने चारों को निलंबित किया था। मामले की पूरी जांच डीएसपी मदन सिंह चौहान को सौंपी थी। उप निरीक्षक सीमा जाखड़ पर कार्रवाई के लिए संबंधित फाइल जोधपुर IG नवज्योति गोगोई को भेजी गई थी। गोगोई ने शुक्रवार को उप निरीक्षक सीमा जाखड़ को बर्खास्त करने का आदेश दिया। तस्करों से साठ-गांठ कर सौदा कियासीमा जाखड़ ने तीनों सहयोगियों के साथ मिलकर डोडा तस्करों से साठ-गांठ की थी। 14 नवंबर...
जयपुर की फाइव स्टार होटल से 2 करोड़ की चोरी

जयपुर की फाइव स्टार होटल से 2 करोड़ की चोरी

जयपुर
जयपुर जयपुर के फाइव स्टार होटल क्लार्क आमेर में से 2 करोड़ रुपए की डायमंड ज्वैलरी चोरी हो गई है। घटना गुरुवार रात की है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपी गुरुवार से ही होटल में घूम रहा था। इसी का फायदा उठाकर वह डायमंड ज्वैलरी और 95 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के रायपुर के हीरा कारोबारी राजीव बोथरा की बेटी की शादी समारोह का कार्यक्रम गुरुवार को था। इसके लिए जेएलएन मार्ग स्थित क्लार्क आमेर होटल में करीब 45 कमरे बुक करवाए गए थे। इनमें एक कमरे में तिजोरी में डायमंड ज्वैलरी और रुपए रखे थे। आरोपी मौका देख कमरे में घुसा और वहां रखी डायमंड ज्वैलरी और रुपए लेकर फरार हो गया। घटना का पता चलने पर डीसीपी पूर्व प्रहलाद कृष्णियां और जवाहर सर्किल थाना प्रभारी राधारमण गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस की प्रांरभिक पड़ताल में पता चला है...
स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस अनिवार्य; एक भी पॉजिटिव मिला तो 10 दिन के लिए क्लासरूम बंद होगा

स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस अनिवार्य; एक भी पॉजिटिव मिला तो 10 दिन के लिए क्लासरूम बंद होगा

जयपुर
जयपुर कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने एक बार फिर नई गाइडलाइन जारी की है। अब स्कूल-कॉलेज में बच्चों को ऑफलाइन क्लासेस के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा। स्कूलों को ऑफलाइन क्लासेस के साथ-साथ ऑनलाइन क्लास भी चलानी होगी। स्कूल में होने वाली प्रार्थना सभा पर रोक लगा दी गई है। स्टाफ को बिना स्क्रीनिंग के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दोनों डोज लगवा चुका स्टाफ ही स्कूल आएगा।...
ग्रैंड वेडिंग की तैयारियों को लेकर सीक्रेट मीटिंग, मुंबई से आई 7 लोगों की टीम

ग्रैंड वेडिंग की तैयारियों को लेकर सीक्रेट मीटिंग, मुंबई से आई 7 लोगों की टीम

जयपुर
सवाई माधोपुर चौथ का बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट रिसॉर्ट में 7 से 9 दिसंबर के बीच होने वाली कटरीना-विक्की कौशल की शादी की तैयारियां तेज हो गई है। इसके लिए विभिन्न इवेंट कंपनियों की ओर से आखिरी रिहर्सल की जा रही है। 700 साल पुराना फोर्ट अब होटल में बदल गया है। शुक्रवार सुबह 9:30 बजे होटल में विभिन्न इवेंट्स कंपनियों की गुप्त मीटिंग रखी गई। मीटिंग में विक्की कौशल और कटरीना कैफ की टीम ने भी हिस्सा लिया। मीटिंग शुरू होने के बाद रोजाना होटल में सब्जी और अन्य सामान ले जाने वालों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।...