Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

विक-कैट की शादी में सुइट का किराया 7 लाख रुपए:सुइट में गार्डन के साथ प्राइवेट स्विमिंग पूल; रूम से नजर आती हैं अरावली की पहाड़ियां

विक-कैट की शादी में सुइट का किराया 7 लाख रुपए:सुइट में गार्डन के साथ प्राइवेट स्विमिंग पूल; रूम से नजर आती हैं अरावली की पहाड़ियां

जयपुर, मनोरंजन
सवाई माधोपुर बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल और कटरीना की शादी की तैयारियां अंतिम दौर में है। सवाई माधोपुर के बरवाड़ा फोर्ट में यह शादी होने जा रही है। होटल सिक्स सेंसेस में तब्दील हुए 700 साल पुराने इस किले में विक्की और कटरीना के लिए अलग-अलग रॉयल सुइट बुक किए गए हैं। दोनों के लिए इस होटल के सबसे महंगे सुइट राजा मानसिंह व रानी पद्मावती बुक रहेंगे। इनका वन नाइट स्टे टैरिफ 7 लाख रुपए का है। राजा मानसिंह सुइट में विक्की कौशल और रानी पदमावती सुइट में कटरीना कैफ रूकेंगी। इन दोनों सुइट की खासियत है कि इनमें गार्डन के साथ प्राइवेट स्विमिंग पूल भी है। इसके अलावा इन दोनों सुइट से अरावाली की पहाड़ियां भी नजर आती है। विक्की-कटरीना के लिए रूम बुक होने के बाद इनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। इस पूरे एरिया को स्पेशल सिक्योरिटी में रखा गया है और यहां किसी के भी आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।...
MLA के भतीजे के बाल विवाह पर बड़ा खुलासा

MLA के भतीजे के बाल विवाह पर बड़ा खुलासा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर अलवर के तिजारा विधायक संदीप यादव के भतीजे चमन यादव के बाल विवाह मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। असल में विधायक ने जो हस्तलिखित जन्म प्रमाण पत्र पेशकर दूल्हे की उम्र 21 साल बताई थी, वो प्रारूप ही बाद में लागू किया गया। अब इस सर्टिफिकेट पर सवाल उठने से चमन की शादी पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। विधायक पर विरोधी बाल विवाह कराने का आरोप लगा रहे हैं, क्योंकि आधार और भामाशाह कार्ड में चमन की उम्र 19 साल दर्ज है। हस्तलिखित बर्थ सर्टिफिकेट पर चमन यादव की जन्म तिथि 9 नवंबर 2000 बताई गई है। यह प्रमाण पत्र 29 नवंबर 2000 को बना है, जबकि बर्थ सर्टिफिकेट का प्रारूप ही गजट नोटिफिकेशन के बाद 4 दिसम्बर 2000 से लागू हुआ था। एक दिन पहले ही विधायक संदीप यादव के भतीजे चमन की शादी हुई है। कानूनन लड़कों की शादी 21 साल से पहले नहीं हो सकती, लेकिन चमन के आधार कार्ड व भामाशाह कार्ड में उम्र केवल 19 साल ...
RIICO-LSG से 31 करोड़ का मुआवजा वसूलने के आदेश

RIICO-LSG से 31 करोड़ का मुआवजा वसूलने के आदेश

जयपुर
जयपुर अलवर जिले के भिवाड़ी में उद्योगों और सीवरेज का पानी बिना ट्रीट कर हरियाणा में छोड़ने को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने कड़ा रुख अपनाया है। NGT ने RIICO (राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन) के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है। कॉमन इंफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP) पर ZLD (जीरो लिक्विड डिस्चार्ज) नहीं लगाने पर नाराजगी जताई। RIICO और स्वायत्त शासन विभाग (LSG) को 31 करोड़ का पर्यावरणीय मुआवजा केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड को एक महीने में जमा करवाने के आदेश दिए हैं। साथ ही कहा कि RIICO के अफसर अपनी बला टालना चाहते हैं। भिवाड़ी में समय पर 5 एसटीपी नहीं बनाने पर स्वायत्त शासन विभाग से 22.33 करोड़ रुपए का मुआवजा वसूला जाएगा। औद्योगिक कचरे के लिए RIICO और भिवाड़ी नगरपालिका को मिलकर 1.45 करोड़ का मुआवजा जमा करवाना होगा। CETP के पानी के रियूज पर RIICO को 6.72...
विक-कैट की शादी में गेस्ट को मिलेंगे सीक्रेट कोड:सेलिब्रिटी के नाम की जगह कोड से होगी पहचान, रूम सर्विस भी इसी पर मिलेगी

विक-कैट की शादी में गेस्ट को मिलेंगे सीक्रेट कोड:सेलिब्रिटी के नाम की जगह कोड से होगी पहचान, रूम सर्विस भी इसी पर मिलेगी

जयपुर
सवाई माधोपुर कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इवेंट कंपनियों ने शादी से जुड़ी हर रस्म की रिहर्सल भी कर ली है। वहीं रणथंभौर नेशनल पार्क में शादी में आने वाले गेस्ट को टाइगर सफारी कराने की भी पूरी तैयारियां हो चुकी है। खास बात यह है कि शादी को पूरी तरह से गोपनीय रखने के लिए मेहमानों को सीक्रेट कोड दिए गए हैं। विक्की और कटरीना के अल्फाबेट्स पर सीक्रेट कोड बनेंगे। मेहमान यही कोड बताकर वेन्यू पर एंट्री ले सकेंगे। हालांकि, अभी तक दोनों की ओर से शादी को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। कटरीना और विक्की की शादी में शिरकत करने वाले स्पेशल गेस्ट की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इसके लिए होटल ने सभी गेस्ट को नाम की जगह कोड आवंटित किए हैं। इन कोड के अनुसार होटल के रूम सर्विस से लेकर गेस्ट की सुरक्षा और बाउंसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे किसी को यह नहीं पता हाेगा कि किस रूम म...
सरकारी नियुक्ति लेने वाले विधायकों को कुछ नहीं मिलेगा

सरकारी नियुक्ति लेने वाले विधायकों को कुछ नहीं मिलेगा

जयपुर
जयपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के छह सलाहकारों की नियुक्ति पर हुए विवाद के बीच अब सरकार ने इन्हें लाभ के पद के दायरे से बाहर निकालने की तरकीब सोच ली है। अब तक बने सीएम के 6 सलाहकारों और आगे बनने वाले संसदीय सचिवों को अब न मंत्री का दर्जा मिलेगा, न वेतन-भत्ते और न दूसरी सुविधाएं मिलेंगी। आगे बोर्ड, निगमों में विधायकों को राजनीतिक नियुक्ति देने में भी यही पैटर्न अपनाया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को साफ तौर पर इसके संकेत दे दिए हैं कि विधायकों को इस तरह नियुक्तियां दी जाएंगी, जिससे वे लाभ के पद के दायरे से बाहर रहें।...
REET-2021 के अब रिजल्ट में गड़बड़ी:लेवल-2 का संशोधित परिणाम जारी होगा; 7 लाख से अधिक कैंडिडेट होंगे प्रभावित

REET-2021 के अब रिजल्ट में गड़बड़ी:लेवल-2 का संशोधित परिणाम जारी होगा; 7 लाख से अधिक कैंडिडेट होंगे प्रभावित

जयपुर
अजमेर REET-2021 पेपर लीक और नकल को लेकर पहले से विवाद में है। अब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने लेवल-2 का संशोधित रिजल्ट जारी करने का फैसला किया है। आंसर-की पर अभ्यर्थियों की आपत्तियों के निस्तारण के बाद बोर्ड ने रविवार को संशोधित आंसर-की जारी की है। माना जा रहा है कि बोर्ड की इस कवायद का प्रदेश के 7 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के परिणाम पर असर पड़ेगा। बोर्ड अगले सप्ताह संशोधित परिणाम जारी कर सकता है। अब 6 प्रश्नों पर बोनस अंक, जबकि 7 प्रश्नों के दो-दो उत्तर सही माने जाएंगे। अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं। बोर्ड ने संशोधित तालिका जारी की है। अब इसके अनुसार परिणाम जारी करेंगे। लेवल-2 की फाइनल आंसर-की में विभिन्न विषयों के कुल 13 प्रश्नों पर आपत्ति मिली है। इनमें से 6 प्रश्नों पर अभ्यर्थियों को बोनस अंक तथा 7 प्रश्नों के बोर्ड ने दो उत्तर को सही माना है। पूर्व में जारी आंसर-की में मात्र ए...
रिमोट वाली कार की जिद ने छीनी बच्चे की जिंदगी

रिमोट वाली कार की जिद ने छीनी बच्चे की जिंदगी

जयपुर
कोटा बड़े पापा से रिमोट वाली कार दिलाने की जिद 10 साल के बच्चे ने की तो उनसे रहा न गया। बाइक पर बच्चे को बैठाया और बाजार की ओर निकल पड़े। साथ में, उसकी ताई भी थीं। रास्ते में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बच्चे की मौत हो गई। उसके बड़े पापा गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा कोटा के उद्योग नगर क्षेत्र का है। भूमि पूजन के बाद निकले थे घर से रायपुरा के रहने वाले महेंद्र मार्बल, टाइल्स लगाने का काम करते हैं। उन्होंने रायपुरा में ही एक प्लॉट लिया है। रविवार को वहां भूमि पूजन था। महेंद्र के बड़े भाई राकेश अपनी पत्नी के साथ आए थे। दोपहर करीब 3 बजे राकेश अपने घर जाने लगे। उसी समय महेंद्र के बेटे विवेक ने राकेश से रिमोट वाली कार दिलाने की जिद पकड़ ली। भतीजे की डिमांड सुनकर राकेश अपने आप को रोक नहीं पाए। उसे लेकर वह पत्नी के साथ बाजार निकल पड़े। धाकड़खेड़ी, उम्मेद गंज के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने...
बाप ने बच्चे समेत कर दिया सौदा, पति को पता चला तो उसने भी मांगा हिस्सा

बाप ने बच्चे समेत कर दिया सौदा, पति को पता चला तो उसने भी मांगा हिस्सा

जयपुर
उदयपुर उदयपुर के कोटड़ा में लड़की को बच्चे सहित बेचने के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि 20 साल की महिला को परिवार के लोगों ने सिर्फ पैसे के लिए किया। महिला को जिस पुरूष को बेचा था, उसकी उम्र 78 वर्ष है। पुरूष के कोई संतान नहीं, ऐसे में पीड़ित महिला को उसके बाप,चाचा और भाई ने 3.40 लाख रुपए में कुंभलगढ़ क्षेत्र में बच्चे समेत बेच दिया था। महिला की शिकायत के बाद मामला सामने आया और पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। जांच में सामने आया कि पीड़िता लोगों के लिए कमाई का जरिया बन गई। महिला के साथ कई तरह की ज्यादतियां हुई। महिला पहले गर्भवती हुई, उसके बाद उसकी जगमाल नामक व्यक्ति के साथ शादी कर दी गई। कुछ समय बाद पिता ने परिवार के अन्य लोगों के साथ उसे 78 वर्षीय बुजुर्ग को बेच दिया। इसकी सूचना जब महिला के पति को लगी तो वह परिवार सहित पीड़िता के बाप के पास पह...
पाकिस्तान सीमा के पास हरक्यूलिस विमान से नीचे उतरे 400 कमांडो, हेलिकॉप्टर ध्रुव ने ड्रोन को मार गिराया

पाकिस्तान सीमा के पास हरक्यूलिस विमान से नीचे उतरे 400 कमांडो, हेलिकॉप्टर ध्रुव ने ड्रोन को मार गिराया

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर/जैसलमेर भारत की पश्चिमी सीमा जैसलमेर में युद्धाभ्यास दक्षिण शक्ति के दौरान शुक्रवार को भविष्य के हाईब्रिड युद्ध का नजारा भारत ने दिखा दिया। यह युद्धाभ्यास एक महीने से चल रहा था। इस युद्धाभ्यास में तीनों सेनाओं की इकट्‌ठी ताकत दिखी। सेना ने स्पेस टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से भविष्य में हो सकने वाले युद्ध की झलक दिखाई। इसके साथ ही स्वदेसी लड़ाकू हेलिकॉप्टर ध्रुव ने ड्रोन को मार गिराने की प्रैक्टिस की। थार के रेगिस्तान, रण ऑफ कच्छ, समुद्र और क्रीक इलाके में अलग-अलग फेज में पांच से छह एजेंसियों ने साथ में युद्धाभ्यास किया। पाकिस्तान से सटी सीमा पर यह पहला अवसर है जब सेना इस नए तरीके को आजमा रही है। आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे शुक्रवार को इस युद्धाभ्यास का साक्षी बने। उन्होंने जवानों व पैरा कमांडों से बातचीत की और उनका हौसला अफजाई की।...
बुजुर्ग ने बक्से में भरकर रखे थे 1 करोड़:60 साल तक ब्याज का पैसा जोड़ा, पत्नी की हत्या कर लुटेरे जिंदगी भर की कमाई ले भागे

बुजुर्ग ने बक्से में भरकर रखे थे 1 करोड़:60 साल तक ब्याज का पैसा जोड़ा, पत्नी की हत्या कर लुटेरे जिंदगी भर की कमाई ले भागे

जयपुर
जयपुर जयपुर में 80 साल की महिला की हत्या करके एक करोड़ रुपए लूटने के मामले में नया खुलासा हुआ है। जयपुर ग्रामीण के नरैना कस्बे में खटीकों की ढाणी में रहने वाले 85 वर्षीय बुजुर्ग ने पांचूराम खटीक ने 60 सालों तक ब्याज पर पैसा देकर एक करोड़ रुपए जोड़े थे। उन्होंने यह पैसा घर के बक्सों, अलमारी, बिस्तरों में छुपा कर रखा था। इसके साथ ही करीब करीब 25 तोला सोना और 12 किलो चांदी भी घर पर ही बोरे व प्लास्टिक के कट्‌टों में भरकर रखा। यह जेवरात भी ब्याज के बदले कमाए हुए थे। शुक्रवार को अज्ञात बदमाश बुजुर्ग दंपती के घर में घुसे और 80 साल की महिला की हत्या कर एक करोड़ रुपए और जेवरात लूट ले गए। बुजुर्ग ने इस पैसे को बैंक में रखने के बजाए घर में ही रखा था। इकलौते बेटे की कैंसर से मौत होने के बाद बहू और पोता अलग हो गए। पांचूराम और उनकी 80 वर्षीया पत्नी सूरता देवी अकेले ही रह रहे थे। इस बीच गुरुवार...