Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

गहलोत ने किया 1266 करोड़ रुपए के 68 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

गहलोत ने किया 1266 करोड़ रुपए के 68 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर (वार्ता)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को 887 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेजों से सम्बंधित चिकित्सा संस्थानों के 32 कार्यों एवं तीन नर्सिंग कॉलेजों के भवनों का शिलान्यास तथा 379 करोड़ रुपए के 36 कार्यों का लोकार्पण किया।श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर 1266 करोड़ रुपए के 68 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्री गहलोत ने 7.15 करोड़ रुपए लागत से तैयार छह मोबाइल कैंसर निदान वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके सक्सेस स्टोरीज की पुस्तिका, कैंसर जागरूकता पोस्टर/पेम्पलेट का विमोचन भी किया गया ।मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में एक मजबूत ढांचा तैयार किया गया है। स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप गांवों-कस्बों तक उत्कृष्ट चिकित्सकीय सुविधाएं पहुंचाई गई है।उन्...
इमरान खान की सुरक्षा पर बुशरा बीबी ने जताई चिंता, जेल में पति को जहर दिए जाने की जताई आशंका

इमरान खान की सुरक्षा पर बुशरा बीबी ने जताई चिंता, जेल में पति को जहर दिए जाने की जताई आशंका

जयपुर
जयपुर. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को तोशाखाना मामले में दोषी करार दिया जा चुका है। इमरान को एक निचली अदालत ने दोषी करार देते हुए 3 साल की जेल और 5 साल चुनाव लड़ने पर बैन की सज़ा सुनाई। साथ ही इमरान पर 1 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया और अगर इमरान इसका भुगतान नहीं करते तो उनकी जेल की सज़ा को 6 महीने तक बढ़ाया का सकता है। इसके तहत इमरान करके अटक जेल में कैद रखा गया है। अटक जेल में इमरान को बहुत ही परेशानियों के बीच रखा गया है और किसी भी तरह की सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। हाल ही में इमरान की पत्नी बुशरा बीबी ने अपने पति की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए एक बड़ी बात कही है। जेल में इमरान को जहर दिए जाने की जताई आशंकाबुशरा बीबी ने हाल ही में अपने पति की जेल में सुरक्षा पर चिंता जताते हुए उन्हें जहर दिए जाने की आशंका जताई है। बुशरा बीबी ने यह भी कहा है ...
फिलीपींस में भूकंप से मची खलबली, रिक्टर स्केल पर रही 4.7 तीव्रता

फिलीपींस में भूकंप से मची खलबली, रिक्टर स्केल पर रही 4.7 तीव्रता

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. दुनियाभर में भूकंप के मामले पिछले एक साल में तेज़ी से बढ़े हैं और यह बात जगजाहिर है। दुनिया के किसी न किसी हिस्से में हर दिन भूकंप आते हैं। हर दिन अलग-अलग जगह एक से ज़्यादा भूकंप के मामले दुनियाभर में देखने को मिल रहे हैं। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया भूकंप जुड़ गया है। यह भूकंप फिलीपींस (Philippines) के बेकोलोड (Bacolod) शहर से 1 किलोमीटर नॉर्थवेस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज, शनिवार, 19 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 04 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी फिलीपींस में आए इस भूकंप की पुष्टि की है। मची खलबली, नहीं हुआ नुकसान फिलीपींस में आज आए इस भूकंप से प्रभावित क्षेत्र के लोगों में कुछ देर के लिए खलबली मच गई। घरों और इमारतों के हिलने से लोग भागकर बाहर आए गए। हालांकि ...
चीनी नागरिक ने फुटबॉल ऐप के जरिए 1200 गुजरातियों को ठगा

चीनी नागरिक ने फुटबॉल ऐप के जरिए 1200 गुजरातियों को ठगा

जयपुर
9 दिन में हड़पे 1400 करोड़ रुपये, कांग्रेस ने पूछा कैसे हुआ ये सब?अहमदाबाद. गुजरात के 1200 लोगों से 1400 करोड़ रुपये की ठगी का मामला अब राजनीतिक हो गया है। फुटबाल सट्टेबाजी एप के जरिए नौ दिनों में हुई इस ठगी पर कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पूछा है कि आखिर एक दुश्मन देश का नागरिक गुजरात के संवेदनशील जिलों में कैसे पहुंचा? और यह इतनी बड़ी ठगी कैसे हो गई? कांग्रेस ने यह हमला मीडिया रिपोर्ट में दानी डेटा एप में जरिए 1200 लोगों से ठगी सामने आई है। कुछ रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि यह रकम और ज्यादा हो सकती है। इस मामले के खुलासे के बाद कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है।क्या है पूरा मामला?पुलिस के अनुसार एक चीनी नागरिक ने स्थानीय साझेदारों के साथ मिलकर एक फुटबॉल सट्टेबाजी ऐप तैयार किया था। इसका नाम दानी डाटा रखा था। इस एप के जरिए चीनी नागरिक ...
प्रधानमंत्री के साथ खड़ा पूरा संगठन, गुटबाजी से सीधे पीएम निपटेंगे

प्रधानमंत्री के साथ खड़ा पूरा संगठन, गुटबाजी से सीधे पीएम निपटेंगे

जयपुर
जयपुर। भाजपा चुनाव से पहले समिति का गठन कर चुकी है। प्रदेश में गुटबाजी को स्पष्ट संदेश मिल गया है क्योंकि अब पूरा संगठन प्रधानमंत्री के साथ खड़ा नजर आ रहा है। ऐसे में प्रदेश में कोई भी और गुट किसी के भी समर्थन में खड़ा हुआ तो मुकाबला सीधे पीएम से होगा। वसुंधरा राजे को किसी समिति में जगह नहीं मिली है, राजे क्या सिर्फ स्टार प्रचारक रहेंगी, क्या राजे प्रचार करेंगी? ये अब एक बड़ा सवाल बना हुआ है।विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव होने में 100 दिन के आसपास ही बचे हैं और प्रदेश के दोनों ही प्रमुख दल अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में लगे हैं। आगामी चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर ही भाजपा ने 17 अगस्त को संकल्प समिति और चुनाव प्रबंधन समिति का ऐलान कर पूरे प्रदेश को चौंका दिया।राजस्थान भाजपा में निरंतर चली आ रही गुटबाजी पर इस फैसले से विराम लगा जाएगा या फिर और मुखर होकर दो गुट नजर आने...
राजस्थान में बरसात की कमी से कई जिलों में सूखने लगी फसल

राजस्थान में बरसात की कमी से कई जिलों में सूखने लगी फसल

जयपुर
जयपुर (वार्ता). राजस्थान में मानसून के लगातार पिछले दिनों से फीका रहने से बरसात की कमी के कारण खरीफ की फसल सूखने लगी है जिससे किसानों की चिंता बढ़ने लगी है वहीं अगले पांच दिनों में अच्छी बरसात की कोई संभावना भी नहीं जताई गई हैं।हालांकि राज्य में अब तक औसत सामान्य बरसात दर्ज हो चुकी है लेकिन इस महीने बहुत कम बरसात हुई है और पिछले 15-20 दिन से मानसून की अच्छी बरसात नहीं होने से जहां बरसात की कमी वाले जिलों की संख्या बढ़कर आठ पहुंच गई हैं वहीं औसत सामान्य वर्षा वाले जिलों में भी किसानों की फसल सूखने लगी हैं।मौसम विभाग के अनुसार 19, 20 एवं 21 अगस्त को जोधपुर एवं बीकानेर संभाग में कहीं कहीं हल्की वर्षा, 22 एवं 23 अगस्त को कोटा उदयपुर, भरतपुर, जयपुर संभागों कहीं कहीं वर्षा होने की संभावना हैं।प्रदेश में बरसात की कमी से खरीफ की फसले सूखने लगने पर किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने श...
जोधपुर में प्रधानाध्यापक एवं अध्यापक दो हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जोधपुर में प्रधानाध्यापक एवं अध्यापक दो हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर
जोधपुर (वार्ता). राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जोधपुर जिले में सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं अध्यापक को बीएड इंटरशिप प्रमाण पत्र देने की एवज में में दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि एसीबी की जोधपुर इकाई को परिवादी ने शिकायत की कि बीएड इंटरशिप प्रमाण पत्र देने की एवजमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुंधार ढ़ाणा, मथानिया के प्रधानाध्यापक मनोहर सिंह दो हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं।इस पर एसीबी की टीम ने सत्यापन के बाद परिवादी से दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए श्री मनोहर सिंह एवं अध्यापक सांवरमल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।एसीबी के उपमहानिरीक्षक हरेन्द्र महावर के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है।...
बच्चों पर अच्छी शिक्षा के लिए दबाव नहीं बनाएं अभिभावक : कोविंद

बच्चों पर अच्छी शिक्षा के लिए दबाव नहीं बनाएं अभिभावक : कोविंद

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
सालासर (राजस्थान) (वार्ता). पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि अभिभावकों को अपने सपनों को साकार करने के लिए बच्चों पर अच्छी शिक्षा के लिए दबाव नहीं बनाया जन चाहिए । श्री कोविंद ने यहां त्रिवेणी देवी धनुका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मां बाप अपना सपना अपने बच्चों पर थोपते है जिससे बच्चे तनाव में आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि पिता अपने सपने अपने बच्चों में देखते हैं जिससे बच्चे तनाव में आ जाते हैं और आत्महत्या तक की घटनाएं होती है । उन्होंने कहा , आधुनिक शिक्षा में इससे बचने की जरुरत है। बच्चे अपना सपना देखें । अभिभावक अपना सपना न थोपें । शिक्षा के लिए बच्चों को फ्री हैंड दिया जाना चाहिए जिससे वे अच्छे इंसान बने। श्री कोविंद ने तमिलनाडु की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक शिक्षण संस्थान का टॉप छात्र नीट की परीक्षा में फेल ...
नहाते समय तालब में डूबने से तीन मजदूरो की मौत

नहाते समय तालब में डूबने से तीन मजदूरो की मौत

जयपुर
भीलवाड़ा (वार्ता)। राजस्थानमें शाहपुरा जिले के बनेडा थान क्षेत्र के घरटा गांव में आज नहाते समय तालाब में डूबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक को ग्रामीणों ने बचा लिया। बनेड़ा थाने के दीवान एम एल जाट ने बताया कि घरटा गांव में घरटा माताजी मंदिर परिसर में ग्रामीणों की ओर से धर्मशाला का निर्माण करवाया जा रहा है। धर्मशाला पर आरसीसी की छत डालने के लिए गुरुवार को बिजय नगर क्षेत्र के कुछ मजदूर आये थे। शाम को छत डलने के बाद चार मजदूर मंदिर के पास ही तालाब पर नहाने के लिए गये थे। जहां ये मजदूर गहराई में चले गये। बताया गया है कि मजदूरों को तैरना नहीं आता था, इसके चलते ये डूब गये। आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने अफरा-तफरी के बीच, तालाब में डूबे इन मजदूरों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे एक ही मजदूर को बचा पाये, शेष तीन मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई। ग्रामीणों ने शवों को तालाब से निकलवाते हुये बनेड़ा ...
परिजन सोते रहे चोर ले उड़े लाखों के जेवरात, एक रात में दो स्थानों पर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

परिजन सोते रहे चोर ले उड़े लाखों के जेवरात, एक रात में दो स्थानों पर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

जयपुर
धौलपुर. सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में आंगई थाना में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद बने हुए हैं चोरों ने आंगई क्षेत्र के बटीकरा गांव में रात दो अलग5अलग मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मकानों को निशाना बनाते हुए दोनों घरों से करीब 6 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण सहित 58 हजार रुपए पार कर ले गए। वारदात को लेकर पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।पीड़ित राम सहाय पुत्र चंदन सिंह ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उनका परिवार घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान छत पर लगे जाल को हटाकर चोर उनके घर में घुस आए। जहां उन्होंने कमरे में रखे संदूक का ताला तोडकर 55 हजार रुपए के साथ करीब 10 तौले सोने के आभूषण चुरा ले गए। सुबह घरवालों के जागने पर उन्हें चोरी की वारदात की जानकारी हुई। जिस पर पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान चोरों ने पड़ोस में रहने वाले दूसरे पीड़ित रामप्रसाद पुत्र बद्री प्रसाद शर्मा के ...