कांग्रेस नेता दिनेश की मौत से ग्रामीण आक्रोशित, बस में लगाई आग, भारी पुलिस बल तैनात
बारां. राजस्थान में बारां के अटरू थाना क्षेत्र के बंमोरी में कांग्रेस नेता दिनेश मीणा पर हुए जानलेवा हमले के बाद जयपुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को गंभीर रूप से घायल दिनेश मीणा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। बावजूद इसके गुस्साए लोगों ने झालावाड की ओर जा रही एक बस को आग लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने वाहनों में तोड़-फोड़ भी किया।कांग्रेस नेता दिनेश मीणा झारखंड की हत्या से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। अटरू क्षेत्र के गउघाट और बम्बोरी गांव में तनाव का माहौल है। गुरुवार को मृतक दिनेश मीणा झारखंड के शव का सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग कालातालाब गऊघाट ति...








