एलन मस्क ने मचाई खलबली, ट्विटर ने भारत में पूरी मार्केटिंग और कम्युनिकेशन टीम को बर्खास्त किया
नई दिल्लीट्विटर ने शुक्रवार को भारत में बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की। दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क द्वारा कंपनी खरीदे जाने के बाद कई देशों में ट्विटर छंटनी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर ने भारत में अपनी पूरी मार्केटिंग और कम्युनिकेशन टीम को बर्खास्त कर दिया है। ट्विटर ने इसके अलावा भारत में अपने ज्यादातर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इस छंटनी से पहले भारत में कंपनी के 200 से अधिक कर्मचारी काम रहे थे।ट्विटर ने वैश्विक स्तर पर वर्कफोर्स में कमी करने की योजना के तहत भारत में कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर की है। मस्क ने पिछले हफ्ते ट्विटर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल के साथ ही मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) और कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया था। उन्होंने ट्विटर का अधिग्रहण करने के तुरंत बाद ऐसा किया। इसके बाद शीर्ष प्रबंधन के कई लोगों ने...








