Sunday, June 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

रिजल्ट के ठीक पहले Nykaa के शेयरों की जबर्दस्त डिमांड, 18% चढ़ गए शेयर

रिजल्ट के ठीक पहले Nykaa के शेयरों की जबर्दस्त डिमांड, 18% चढ़ गए शेयर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली सितंबर तिमाही के रिजल्ट से ठीक पहले नायका (Nykaa) के शेयरों की तगड़ी डिमांड देखने को मिली है। इनवेस्टर्स ने सोमवार को निचले स्तरों पर नायका के शेयरों में जमकर खरीदारी की है। कंपनी के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 17.74 पर्सेंट की तेजी के साथ 1157.55 रुपये के स्तर पर बंद हुए। नायका के शेयरों का वॉल्यूम सोमवार को 6 गुना से ज्यादा बढ़ गया। नायका के शेयरों ने दिन के कारोबार के दौरान BSE पर 11790.75 रुपये के अपर सर्किट लेवल को भी छुआ। कंपनी 1 नवंबर को जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही के नतीजे पेश करेगी। रिकॉर्ड हाई से 62% से ज्यादा लुढ़क गए शेयर नायका के शेयरनायका (Nykaa) के शेयरों में पिछले कुछ महीनों में तेज गिरावट आई है। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से 62 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए थे। नायका के शेयर 28 अक्टूबर 2022 को 975 रुपये पर पहुंच गए थे, जो कि कंपनी के शेयरो...
बाइक चोर गिरोह पकड़ा:नशे के लिए करते थे बाइक चोरी, रायसिंहनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाइक चोर गिरोह पकड़ा:नशे के लिए करते थे बाइक चोरी, रायसिंहनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिले की रायसिंहनगर पुलिस ने सोमवार को बाइक चोर गिरोह पकड़ा है। पकड़े गए दो आरोपियों से सात बाइक बरामद हुई हैं। सातों बाइक चोरी की हैं। इसके साथ ही कुछ बाइक्स के कल पुर्जे भी बरामद किए गए हैं। ऐसे में चोर गिरोह के बाइक्स के पुर्जे खोलकर बेचने की आशंका जताई जा रही है। दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने इस मामले में गांव तीन एलपीएम निवासी विशाल बिश्नोई (23 ) और वार्ड छह निवासी विनोद कुमार (47 ) पुत्र सीताराम डाकोत को गिरफ्तार किया है। विशाल नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। वह इन बाइक्स को रायसिंहनगर में कबाड़ का काम करने वाले विनोद को केवल दो से तीन हजार रुपए में बेच देता था। विनोद इन बाइक्स को टुकड़ों में बेचता। दोनों पिछले एक साल से यह काम कर रहे थे। विशाल रायसिंहनगर सहित कई अन्य जगह पर वारदातों को अंजाम देता रहा है। पुलिस गैंग में शामिल अन्य लोगों...
पांचवी-आठवीं बोर्ड परीक्षा:इस बार भी बोर्ड पैटर्न पर होगा एग्जाम, स्टूडेंट्स के रिकार्ड सही करने के निर्देश

पांचवी-आठवीं बोर्ड परीक्षा:इस बार भी बोर्ड पैटर्न पर होगा एग्जाम, स्टूडेंट्स के रिकार्ड सही करने के निर्देश

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर प्रदेश के करीब बीस लाख स्टूडेंट्स को इस बार भी बोर्ड पैटर्न पर एग्जाम देकर पांचवीं व आठवीं क्लास पास करनी होगी। शिक्षा विभाग ने दोनों क्लासेज के लिए ऑनलाइन आवेदन की तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में सभी स्कूल्स को स्टूडेंट्स का रिकार्ड अपडेट करना होगा। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि स्टूडेंट्स का रिकार्ड अपडेट किया जाए। इसके लिए सरकारी स्कूल्स को शाला दर्पण पोर्टल और प्राइवेट स्कूल्स को पीएसपी पोर्टल पर रिकार्ड को अपडेट करना होगा। पिछले साल भी पीएसपी और शाला दर्पण पोर्टल पर रिकार्ड में भारी कमियां थी, जिससे एग्जाम करवाने में दिक्कत हुई। ये कमियां दूर करनी होगी शिक्षा विभाग ने स्टूडेंट्स के नाम, पिता का नाम और माता के नाम को चैक करने और उसमें आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दिए हैं। आमतौर पर एग्जाम के बाद डाइट्स क...
रक्षा उपकरणों के मामले में ‘विश्व गुरु’ बनेगा भारत! विदेशी कंपनियां भी दे रहीं बड़ा संकेत

रक्षा उपकरणों के मामले में ‘विश्व गुरु’ बनेगा भारत! विदेशी कंपनियां भी दे रहीं बड़ा संकेत

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्लीआजादी के बाद से भारत को चीन और पाकिस्तान से कई बार युद्ध लड़ना पड़ा। भारत हथियारों और अन्य रक्षा उपकरणों के लिए विदेश पर ही निर्भर था। ऐसे में हथियारों की खरीद में बड़ी पूंजी खर्च करनी पड़ी थी। हालांकि अब स्थिति एकदम से बदल रही है। आने वाले समय में दुनियाभर में अग्रणी रक्ष उपकरण का निर्यातक बन सकता है। गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री मोदी ने सी295 के प्लांट का उद्घाटन कर दिया है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि अगले दो साल में देश का रक्षा उत्पादन 25 अरब डॉलर का हो सकता है। पहली बार यूरोप के बाहर तैयार होंगे मालवाहक विमानवायुसेना में इस्तेमाल होने वाले एवरो HS748 की जगह पर वडोदरा की फैक्ट्री में तैयार होने वाले विमानों को तैनात किया जाएगा। टाटा और एयरबस के जॉइंट वेंचर द्वारा सी295 सामान वाहक विमान तैयार किए जाएंगे। टाटा और एयरबस ने गुजरात सरकार के साथ 22 हजार करोड़ की डील पर साइन किए...
PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पायलट समर्थक विधायक गावड़िया को दी नसीहत

PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पायलट समर्थक विधायक गावड़िया को दी नसीहत

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुरराजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पायलट समर्थक विधायक रामनिवास गावड़िया और आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ की बयानबाजी पर नाराजगी जताते हुए मर्यादा में रहने की नसीहत दी है। डोटासरा ने कहा कि मर्यादा में रहे। पार्टी लाइन का ध्यान रखे। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के हर नेता का मर्यादा में रहना चाहिए। पार्टी को कमजोर न करें। डोटासरा ने दोनों नेताओं को याद दिलाया कि कांग्रेस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके बावजूद भी जो नेता बयानबाजी कर रहे हैं। संज्ञान में है। डोटासरा ने कहा कि सभी नेताओं को मर्यादा में रहकर वह काम करना चाहिए जो कांग्रेस की रीति-नीती और संस्कार में है। जो नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, कांग्रेस आलाकमान की नजर है। जबकि मंत्री महेश जोशी ने रामनिवास गावड़िया और धर्मेद्र राठौड़ के बयानबाजी पर कहा कि वह मर्यादा में बंधे हैं। पायलट समर...
बीकानेर में मौसम:दिन और रात का पारा सामान्य से ज्यादा है बीकानेर में, धीरे धीरे कम होगा तापमान

बीकानेर में मौसम:दिन और रात का पारा सामान्य से ज्यादा है बीकानेर में, धीरे धीरे कम होगा तापमान

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा ही चल रहा है। अक्टूबर के अंतिम दिनों में सामान्य तौ पर अधिकतम पारा 34.5 डिग्री सेल्सियस रहता है लेकिन अभी लंबे अर्से से एक से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने लगा है। रात भी अभी ज्यादा ठंडक का अहसास नहीं करा रही है। अक्टूबर के अंतिम दिनों में बीकानेर में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहता है लेकिन अभी 35.3 डिग्री सेल्सियस है। ऐसे में करीब एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह रात का पारा आमतौर पर इन दिनों में 17 डिग्री सेल्सियस रहता है। जो इन दिनों 18 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। न सिर्फ रविवार को बल्कि पिछले एक सप्ताह से बीकानेर में अधिकतम पारा 35 व 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। अभी शुष्क रहेगा मौसम अगले एक सप्ताह तक बीकानेर में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग ने न सिर्फ बीकानेर बल्कि पूरे ...
राहुल गांधी ने 3 फैसलों का हवाला दें गहलोत की पीठ थपथपाई, सचिन पायलट की उड़ान पर लगा ‘ब्रेक’

राहुल गांधी ने 3 फैसलों का हवाला दें गहलोत की पीठ थपथपाई, सचिन पायलट की उड़ान पर लगा ‘ब्रेक’

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुरराजस्थान के मुख्ममंत्री अशोक गहलोत के कामकाज की राहुल गांधी ने तारीफ की है। राहुल गांधी ने गहलोत सरकार के कामकाज का हवाला देकर गुजरात में वोट मांगे है। राहुल गांधी ने गहलोत की पीठ थपथपाई है। राहुल गांधी ने गहलोत सरकार के 3 बड़े फैसलों का हवाला देकर तारीफ की है। राहुल गांधी ने आज ट्टीट कर लिखा- कांग्रेस का पक्का वादा। संविदा कर्मियों को पक्की नौकरी। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल और समय पर प्रमोशन। राजस्थान में लागू किया, अब गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों को उनका हक मिलेगा। कांग्रेस देगी पक्की नौकरी। राजस्थान में सियासी खींचतान के बीच राहुल गांधी की तारीफ सीएम अशोक गहलोत के खासे मायने रखती है। जानकारों का कहना है कि सीएम गहलोत की कुर्सी पर पर आय़ा खतरा टल गया गया है।  गहलोत को मिल गया अभयदान  बता दें 25 सितंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक का बहिष्कार करने पर ग...
₹90 के प्रीमियम पर पहुंचा इस IPO के शेयर का भाव! अमिताभ बच्चन करते हैं कंपनी का प्रचार

₹90 के प्रीमियम पर पहुंचा इस IPO के शेयर का भाव! अमिताभ बच्चन करते हैं कंपनी का प्रचार

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्लीनिवेशकों के लिए यह सप्ताह अपडेट से भरपूर रहेगा। 4 कंपनियों का आईपीओ (Upcoming IPO) इस सप्ताह ओपन होगा। इसी में से देश में सबसे ज्यादा बिकानेरी भुजिया का उत्पादन करने वाली कंपनी बीकाजी फूड्स (Bikaji Foods) कंपनी भी शामिल है। कंपनी का आईपीओ (IPO) 3 नवंबर को खुल रहा है। बता दें, इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हैं। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस आईपीओ के विषय में -क्या है GMP?  IPOwatch वेबसाइट के मुताबिक रविवार को कंपनी ग्रे मार्केट (GMP) में 90 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रही थी। हालांकि, बीकाजी फूड्स ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड अभी तक घोषित नहीं किया है। बता दें, इस कंपनी के आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों के पास 7 नवंबर 2022 तक का समय रहेगा। ...
बोनी कपूर ने पपराजी से पूछा- ‘भाई-बहन लग रहे हैं ना?’, जाह्नवी कपूर का ऐसा था रिएक्शन

बोनी कपूर ने पपराजी से पूछा- ‘भाई-बहन लग रहे हैं ना?’, जाह्नवी कपूर का ऐसा था रिएक्शन

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबईजाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘मिली‘ है। वह इस वक्त अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। रविवार को जाह्नवी कपूर ‘द कपिल शर्मा‘ शो के सेट पर पहुंचीं। इस दौरान जाह्नवी कपूर पपराजी के सामने आईं और पोज दिया। उनके साथ बोनी कपूर भी थे। व्हाइट कलर की शिमरी साड़ी और ब्रालेट में जाह्नवी गॉर्जियस लग रही हैं। सिंपल लुक में उन्होंने मुस्कुराते हुए पपराजी को पोज दिए। अपनी अदाओं से वह फैन्स पर कहर ढाती दिखीं।बोनी कपूर का पपराजी से सवाल पोज देते हुए बोनी कपूर मजाकिया अंदाज में पपराजी से पूछते हैं, ‘भाई-बहन लग रहे हैं ना?’ बोनी कपूर फिर से पपराजी से यही पूछते हैं। इसके बाद जाह्नवी अपने पिता की तरफ देखती हैं और कहती हैं, ‘पापा।‘ पोज के वक्त जाह्नवी, बोनी कपूर का कॉलर ठीक करती दिखती हैं।  ...
मिलर-मार्करम के दम पर जीता द. अफ्रीका

मिलर-मार्करम के दम पर जीता द. अफ्रीका

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
पर्थ (वार्ता)। दक्षिण अफ्रीका ने लुंगी एनगिडी (29/4) की शानदार गेंदबाजी के बाद एडेन मार्करम (52) और डेविड मिलर (59) के अर्द्धशतकों की बदौलत भारत को टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 मुकाबले में रविवार को पांच विकेट से मात दी।भारत ने ग्रुप-2 के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 133 रन का लक्ष्य दिया। दक्षिण अफ्रीका ने यह लक्ष्य दो गेंदें रहते हुए हासिल कर लिया।पर्थ की उछाल भरी पिच पर सूर्यकुमार यादव के अलावा सभी भारतीय बल्लेबाज असफल रहे। सूर्यकुमार ने 40 गेंदों पर छह 68 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका ने भी 134 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 40 रन ही बनाये थे, लेकिन मिलर और मार्करम ने इसके बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैच की काया पलट कर दी। दोनों ने चौथे विकेट के लिये 76 रन की साझेदारी करके मैच को प्रोटियाज की झोली में डाल दिया। मार्करम 16वें ओवर में ...