Sunday, June 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

सचिन पायलट मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले, खड़गे की जीत को बतया आंतरिक लोकतंत्र की जीत

सचिन पायलट मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले, खड़गे की जीत को बतया आंतरिक लोकतंत्र की जीत

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुरराजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव जीतने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी है। सचिन पायलट ने कहा कि लोकतंत्र में इससे बेहतर उदाहणर नहीं हो सकता, जब आंतरिक लोकतंत्र को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने बड़े व्यापक स्तर पर चुनाव कराया। 17 तारीख को मतदान हुआ। 90 प्रतिशत वोट मल्लिकार्जुन खड़गे को मिले हैं। ये लोकतंत्र की जीत है। देशवासियो की जीत है। कांग्रेस पार्टी की जीत है। मिलकर चुनौतियों का सामना करेंगे  सचिन पायलट ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव जीतने पर बधाई दी है। चुनाव जीतने पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी उनके ऊपर आई है। देश के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर खड़गे के नेतृत्व में काम करेंगे। मैं समझता हूं कि चुनाव से कांग्रेस में ताकत आई है। कांग्रेस एकजुट हुई है। सब लोग मिलकर उनके नेतृत्व में काम करेंगे। मुझे पूरा भरोसा है खड़गे का जो अनुभव है। उस...
मुकाबले में नहीं थे, फिर भी बैलेट पेपर पर राहुल गांधी लिख आए कुछ कांग्रेसी; मधुसूदन मिस्त्री ने भी ली चुटकी

मुकाबले में नहीं थे, फिर भी बैलेट पेपर पर राहुल गांधी लिख आए कुछ कांग्रेसी; मधुसूदन मिस्त्री ने भी ली चुटकी

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्लीकांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोट पाकर जीत हासिल कर ली है। वहीं उनके मुकाबले उतरे शशि थरूर को 1072 वोट ही मिले। इसके अलावा 416 वोट अमान्य करार दिए गए हैं। इस पर जानकारी देते हुए कांग्रेस चुनाव समिति के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री भी चुटकी लेते हुए बताते दिखे कि कुछ बैलेट पेपर्स पर राहुल गांधी का ही नाम लिख आए। उन्होंने कहा कि जिन वोटों को अमान्य करार दिया गया है, उनमें खामिया थीं। मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि इन पर किसी ने नाम लिख दिया था या साइन कर दिया था। कुछ लोग तो राहुल गांधी ही लिखकर चले आए थे।बैलेट पेपर पर लिख आए राहुल गांधी का नाम बैलेट पेपर में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के नाम लिखे थे। मतदाताओं को अपनी पसंद के उम्मीदवार के आगे सही का चिह्न लगाना था, लेकिन कई लोगों के मन में राहुल गांधी ही बसे रहे। वह विकल्प न होने के बाद भी राहुल गांधी का नाम...
किसानों के धरने का 28वां दिन, उमड़े सैकड़ों किसान

किसानों के धरने का 28वां दिन, उमड़े सैकड़ों किसान

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
20 को करेंगे उपखंड कार्यालय का घेरावभादरा (सीमा सन्देश न्यूज)। उपतहसील डुंगराना में चल रहे फÞसल बीमा आंदोलन रबी 2020 व ख़रीफÞ 2021 को ले चल रहे फसल बीमा आंदोलन के 28 वे दिन बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए व नारेबाजÞी कर आक्रोश व्यक्त किया। युवा किसान नेता बजरंग सहारन के नेतृत्व में चल रहे अनिश्चितकÞालीन धरने की मुख्य माँग 2020 रबी बकाया क्लैम व 2021 ख़रीफÞ क्लैम को क्रॉप कटिंग आधार बना क्लैम की माँग है। सहारण ने अपने सम्बोधन में कहा जब तक हमारी माँग नहीं मानी जाती हम आंदोलन को और तेज करेंगे, उन्होंने कहा की मौजूदा शासन प्रशासन किसानो के मामले में शून्य है व पिछले तीन सालो में फसलो की गारंटिड उपज आधे से कम हुई है परंतु हमारे जनप्रतिनिधि एक शब्द भी नहीं बोले, भादरा में बीमा पालिसिया 83 हजÞार से 42 हजार पर आना शासन की उदासीनता दर्शाता है। आज किसान के खेत में कढ़ाई, कटाई व बुआई का समय है फिर भी ...
कल एक घंटे तक रोडवेज बस सेवा रहेगी ठप:रोडवेज एंप्लाइज करेंगे विरोध प्रदर्शन, एक घंटे टूल और पेन डाउन हड़ताल

कल एक घंटे तक रोडवेज बस सेवा रहेगी ठप:रोडवेज एंप्लाइज करेंगे विरोध प्रदर्शन, एक घंटे टूल और पेन डाउन हड़ताल

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर फेस्टिव सीजन के वर्तमान दौर में अगर आप मंगलवार को रोडवेज बस के जरिए बाहर जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो दोपहर बारह बजे से एक बजे तक बिल्कुल नहीं जाएं। रोडवेज कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए मंगलवार दोपहर बारह से एक बजे तक एक घंटे कामकाज ठप रखने का फैसला किया है। इस दौरान रोडवेज बसें बंद रहेंगी। इस दौरान चलने वाली बसों को संभव होने पर आगे के घंटों में चलाया जाएगा अन्यथा इन्हें कल के लिए रद्द कर दिया जाएगा। श्रीगंगानगर के रोडवेज बस स्टैंड पर जमा लोग। रोडवेज कर्मचारी कर रहे हैं आंदोलनरोडवेज कर्मचारी इन दिनों सेवारत कर्मचारियों को समय पर वेतन देने और रिटायर्ड कर्मचारियों को आफ्टर रिटायरमेंट बेनिफिट्स की मांग पर आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के घोषित कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में 18 अक्टूबर को एक घंटे के लिए कामकाज ठप करने की घोषणा की गई है। इस दौरान रोडवेज बसें नहीं चल...
दुकानों पर बिकेंगे पटाखे:शहर के खुले स्थानों पर पटाखे बेचने की योजना फेल हुई, इस बार भी दुकानों पर बिकेंगे पटाखे

दुकानों पर बिकेंगे पटाखे:शहर के खुले स्थानों पर पटाखे बेचने की योजना फेल हुई, इस बार भी दुकानों पर बिकेंगे पटाखे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर शहर के कुछ चिन्हित स्थानों पर ही पटाखे बेचने की जिला प्रशासन की योजना एक बार फिर फेल हो गई है। पटाखा व्यापारियों के दबाव में चलते प्रशासन ने एक बार फिर दुकानों पर ही पटाखे बेचने की स्वीकृति दे दी है, हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी लगाई गई है। दुकानदारों को शपथ पत्र देना होगा कि उनकी दुकान में किसी तरह का नुकसान होता है तो वो हर्जा-खर्चा नहीं मांगेंगे और ग्राहकों की सुरक्षा का पूरा प्रबंध करेंगे। बीकानेर फायरवर्क्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र किराडू ने बताया कि एम.एम. ग्राउंड, भीनासर में जवाहर स्कूल मैदान और जयनारायण व्यास कॉलोनी में ग्रामीण हार्ट में ही दुकानें लगाने की छूट दी थी। ये निर्णय अव्यावहारिक था, क्योंकि एक ही जगह बड़ी संख्या में बारुद एकत्र करना खतरनाक है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। टेंट लगाकर पटाखों की दुकान बनाने से ज्यादा नुकसान की आशंका थी। ऐसे में विरोध किया...
अडानी ने खरीदी यह कंपनी, अब घाटे में आई, सितंबर तिमाही में हुआ 91 करोड़ का नुकसान

अडानी ने खरीदी यह कंपनी, अब घाटे में आई, सितंबर तिमाही में हुआ 91 करोड़ का नुकसान

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्लीसीमेंट बनाने वाली कंपनी एसीसी लिमिटेड (ACC Cement) ने सोमवार को सितंबर तिमाही के नतीजें जारी कर दिए। कंपनी को एक साल पहले की तुलना में जुलाई से सितंबर के बीच ₹91 करोड़ का नेट घाटा हुआ है। सालभर पहले इसी तिमाही कंपनी को 449 करोड़ रुपये का नेट प्राॅफिट हुआ था। एनालिस्ट्स को सितंबर तिमाही में 133 करोड़ के लाभ की रिपोर्ट की उम्मीद की थी। बता दें कि कंपनी ने जून तिमाही में ₹222 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया था।क्या कहा कंपनी ने?एसीसी ने स्टॉक एक्सचेंजों को एक फाइलिंग में कहा कि साल-दर-साल (YoY) में नेट सेल्स 7% बढ़कर ₹ 3,910 करोड़ हो गई। एबिटा (ब्याज, कर, डिप्रेशिएशन और परिशोधन से पहले की कमाई) ₹712 करोड़ के मुकाबले ₹16 करोड़ थी, जो कि फ्यूल लागत में भारी वृद्धि के कारण काफी हद तक प्रभावित हुई है। एबिटा मार्जिन 0.4% पर आया, जो एनालिस्ट के 6% की उम्मीद से काफी कम है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति मे...
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने किसके लिए लिखा- ‘प्लीज मुझे मत छोड़ो’

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने किसके लिए लिखा- ‘प्लीज मुझे मत छोड़ो’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबईशिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है। पोर्नोग्राफी केस में जमानत मिलने के एक साल बाद बाद राज कुंद्रा फिर से ट्विटर पर सक्रिय हैं। उन्होंने इस बार हेटर्स को निशाने पर लिया और कहा कि वो सब आजकल कहां गायब हैं। राज कुंद्रा हाल के दिनों में जब भी सार्वनिक रूप से नजर आएं हमेशा अपने चेहरे पर मास्क लगाए दिखे। इस वजह से भी उन्हें ट्रोल किया जाता है कि आखिर वह हमेशा मुंह छुपाए क्यों रहते हैं।राज कुंद्रा का ट्वीट राज कुंद्रा जमानत मिलने के बाद काफी समय तक तो सोशल मीडिया से दूर रहे और अब फिर से वह कुछ ना कुछ साझा करते हैं। इस बार बिजनेसमैन ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ट्रोल्स, आप सब धीरे-धीरे कहां गायब हो रहे हैं, प्लीज मुझे मत छोड़ो।‘ इसके आगे उन्होंने फायर का इमोजी बनाया। ...
अशोक गहलोत आज से गुजरात दौरे पर, युवा बेरोजगारों ने किया घेराव का ऐलान

अशोक गहलोत आज से गुजरात दौरे पर, युवा बेरोजगारों ने किया घेराव का ऐलान

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुरराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर जा रहे है। सीएम गहलोत के दौरे के मद्देनजर बेरोजगार युवाओं ने घेराव का ऐलान किया है। राजस्थान बेरोजगार महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं होने तक विरोध करेंगे। सीएम गहलोत सोमवार से 2 दिन के लिए गुजरात दौरे  पर रहेंगे। सीएम गहलोत सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे विशेष विमान के जरिए अहमदाबाद पहुंचेंगे। जहां उनका 2 दिन तक चुनावी सभा और रोड शो में शिरकत करेंगे। इसके बाद गहलोत अहमदाबाद से सीधे दिल्ली पहुंचे। वहीं 2 अक्टूबर से गुजरात में जमे हुए राजस्थान के बेरोजगारों ने गुजरात दौरे पर मुख्यमंत्री के घेराव का ऐलान किया है।  बेरोजगार युवा दे रहे हैं धरना  बता दें राजस्थान के बेरोजगार युवकों ने गुजरात में दांडी यात्रा निकाली थी। बेरोजगार छात्र गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए आने वाले मु...
तीन दिन के दौरे पर भारत आएंगे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस, क्या हैं मायने

तीन दिन के दौरे पर भारत आएंगे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस, क्या हैं मायने

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्लीसंयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस तीन दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं। जनवरी में दूसरे कार्यकाल में वह पहली बार भारत यात्रा करेंगे। कूटनीति के लिहाज से भी यह यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है। संयुक्त राष्ट्र के आतंक रोधी समिती की बैठक भी इस बार भारत में ही होनी है। मुंबई के ताज पैलेस में होने वाली बैठक में भी गुटेरस शामिल होंगे। वह 26/11 हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे।  आतंकवाद की पनाहगाह पाकिस्तान के लिए यह एक तरह से कड़ा संदेश है। इसके बाद वह आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर यूएन-इंडिया पार्टनरशिप- दक्षिण सहयोग को लेकर आईआईटी के छात्रों और फैकल्टी को संबोधित करेंगे। इसके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता होगी।  दौरे के आखिरी दिन गुटेरस गुजरात के केवड़िया में प्रधानमंत्री मोदी के साथ रहेंगे। पीएम मोदी केवड़िया में मिशन लाइ...
स्कॉटलैंड के आगे विंडीज पस्त

स्कॉटलैंड के आगे विंडीज पस्त

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
होबार्ट (वार्ता). स्कॉटलैंड ने जॉर्ज मंसी (66 नाबाद) के अर्द्धशतक और मार्क वॉट (12/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत वेस्ट इंडीज को टी20 विश्व कप 2022 के प्रारंभिक दौर में सोमवार को 42 रन से हराकर उलटफेर किया।स्कॉटलैंड ने ग्रुप-बी मुकाबले में मंसी के 53 गेंदों पर नौ चौकों के साथ बनाये गये 66 रनों की बदौलत वेस्ट इंडीज को 161 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में विंडीज 118 रन पर आॅलआउट हो गयी। जेसन होल्डर ने 33 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाकर 38 रन की जुझारू पारी खेली लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला।स्कॉटलैंड ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए पारी की मजबूत शुरूआत की। मंसी ने माइकल जोन्स (20) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिये 55 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान रिची बेरिंगटन (16), कैलम मैकलियोड (23) और क्रिस ग्रीव्स (16) ने मंसी के साथ मिलकर स्कॉटलैंड को 20 ओवर में 160/5 के स्कोर तक पहुंचाया।वेस्ट इंडी...