मंदबुद्धि युवक को बंधक बनाकर पीटा, मरा समझकर छोड़कर भागे
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पिता ने करवाया हत्या प्रयास का मुकदमा, तीन नामजदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। तीन जनों ने मिलकर खेत में सो रहे एक मंदबुद्धि युवक को खंभे से बांधकर इतना पीटा कि उसके गंभीर चोटें आई। तीनों जने युवक को मरा हुआ समझकर मौके पर छोड़ भाग गए। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। मामला पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 18 एसपीडी का है। पीलीबंगा पुलिस थाना में युवक के पिता की ओर से तीन जनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस हत्या प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार कृष्णलाल (52) पुत्र पुरखाराम जाट निवासी वार्ड 1, 18 एसपीडी ए ने बताया कि उसका लड़का राकेश कुमार मंदबुद्धि व्यक्ति है। इसी वजह से राकेश कुमार अक्सर घर से बाहर कहीं जाकर सो जाता है। जब भी भूख प्यास लगती है घर आकर या मांगकर खा-पी लेता है। र...







