‘मुझे दुख है मेरा जिला पीछे रह गया’, ऐसा क्यों बोले CM अशोक गहलोत
जयपुरराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान ने सदियों से अकाल झेला है। राजस्थानी अकाल से मजबूत हुए है। पश्चिमी राजस्थान में आपकों 6-6 फीट के लोग मिल जाएंगे। लंबे-पूरे और हष्ट-पुष्ट। सीएम ने कहा कि प्रकृति प्रहार करती है तो कुछ देकर जाती है। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों से राजस्थान का देश-विदेश में हिस्सा बढ़ेगा। हमने नारा दिया है। खेलेगा राजस्थान, जीतेगा राजस्थान। 26 जनवरी राजीव गांधी शहरी ओलंपिक की शुरूआत हो रही है। सीएम गहलोत ने जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण खेलों के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों की हरसंभव मदद करेगी। जोधपुर को पदक नहीं मिले पर निराश हुए गहलोत
सीएम गहलोत ने अपने गृह जिले जोधपुर को कोई पदक नहीं मिलने पर निराशा जताई है। सीएम गहलोत ने कहा कि जो लोग जीतकर आए है। अपने ग...








