Sunday, June 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

 ‘देश को कमजोर कर रही बीजेपी की विचारधारा’, कर्नाटक के बेल्लारी में राहुल गांधी की बड़ी रैली

 ‘देश को कमजोर कर रही बीजेपी की विचारधारा’, कर्नाटक के बेल्लारी में राहुल गांधी की बड़ी रैली

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्लीकथित माओवादी लिंक मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को निलंबित कर दिया है। चुनाव आयोग की ओर से हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों की घोषणा करने के बाद आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिरमौर जिले के सतौन में बड़ी रैली में भाग लिया। दूसरी ओर भारत जोड़ो यात्रा के 1000 किलोमीटर पूरी होने के बाद आज राहुल गांधी 38वें दिन कर्नाटक में विशाल रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यात्रा के दौरान लोगों की मदद का जिक्र किया।...
12 करोड़ किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी इस दिन खाते में ट्रांसफर करेंगे 16000 करोड़, हुआ ऐलान

12 करोड़ किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी इस दिन खाते में ट्रांसफर करेंगे 16000 करोड़, हुआ ऐलान

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्लीप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी पीएम किसान की 12वीं किस्त (PM Kisan 12th Installment) का इंतजार कर रहे लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है। दिवाली से पहले देशभर के 12 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में मोदी सरकार इसी सप्ताह 2000 रुपये ट्रांसफर कर देगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 अक्टूबर 2022 को किसानों के खाते में 12 वीं किस्त के तहत 16000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। 17 अक्टूबर को 11 बजे खाते में आएंगे पैसेकॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 17 अक्टूबर 2022 को दिन में 11 बजे पीएम किसान की 12वीं किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 17 अक्टूबर को देश की राजधानी नयी दिल्ली के मेला ग्राउंड, IARI Pusa में ‘पीएम किसान सम्मेलन 2022’ को संबोधित करेंगे।जानिए क्यों हो रही थी देरी?बता दें योजना में गड़बड़ियों को ...
सुम्बुल के पिता ने लगाई क्लास तो टीना दत्ता के पिता बोले- अपनी बेटी को उठाने के लिए, दूसरे की बेटी…

सुम्बुल के पिता ने लगाई क्लास तो टीना दत्ता के पिता बोले- अपनी बेटी को उठाने के लिए, दूसरे की बेटी…

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नई दिल्लीबिग बॉस 16 के शुक्रवार के वीकेंड का वार में सलमान खान के सामने आए सुम्बुल तौकीर खान के पिता। सुम्बुल के पिता को एक्ट्रेस को गाइड करने के लिए बुलाया गया जबकि आज से पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। सुम्बुल के पिता ने शालीन भनोट और टीना दत्ता की खूब क्लास लगाई। उन्होंने शालीन को सुम्बुल का तमाशा बनाने और टीना पर सुम्बुल की इमेज खराब करने का आरोप लगाया। कई यूजर्स ने सुम्बुल के पिता को सपोर्ट किया तो वहीं कुछ ने इसे गलत बताया। अब इन सबके बीच टीना दत्ता के पिता का रिएक्शन भी आ गया है। क्या बोले टीना के पिता उन्होंने अपनी बेटी का सपोर्ट करते हुए सुम्बुल के पिता पर तंज कसा है। टीना के पिता ने कहा, 'पापा गए तो दोनों के जाने चाहिए थे। उम्र से थोड़ी होता है कि वो छोटी है तो उसके पापा जाएंगे गाइड करने। रिएलिटी शो पर सब बराबर है - काम, उम्र, औधा कोई माइने नहीं रखता है। सब कंटेस्टेंट्स हैं एक ही...
भारतीय महिला टीम 7वीं बार बनी एशिया कप चैंपियन, श्रीलंका को फाइनल में 8 विकेट से हराया

भारतीय महिला टीम 7वीं बार बनी एशिया कप चैंपियन, श्रीलंका को फाइनल में 8 विकेट से हराया

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्लीहरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने गेंदबाजों के अद्भुत प्रदर्शन के बाद स्मृति मंधाना (51 नाबाद) के विस्फोटक अर्द्धशतक की बदौलत श्रीलंका को महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में शनिवार को आठ विकेट से मात दी। श्रीलंका ने भारत को 20 ओवर में 66 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने 8.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। यह महिला एशिया कप का आठवां आयोजन था, जबकि भारत की यह सातवीं जीत है। भारत ने महिला एशिया कप चार बार वनडे प्रारूप में जीता है, जबकि तीन बार टी20 प्रारूप में विजय हासिल की है। 66 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम मैच जीतने के लिए काफी उत्सुक थी। धाकड़ सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलना शुरू कर दिए थे भारत की जीत की नींव रखने के लिए रेणुका सिंह ने तीन विकेट लिए, जब...
अस्थाई पटाखा बिक्री लाइसेंस के लिए जंक्शन से 101 व टाउन से 270 आवेदन प्राप्त

अस्थाई पटाखा बिक्री लाइसेंस के लिए जंक्शन से 101 व टाउन से 270 आवेदन प्राप्त

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
19 अक्टूबर को निकाली जाएगी लॉटरीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दीपावली त्योहार पर ग्रीन आतिशबाजी के क्रय एवं विक्रय के लिए अस्थाई अनुज्ञा पत्र प्राप्त करने का शुक्रवार को अंतिम दिन था। अस्थाई पटाखा बिक्री लाइसेंस के लिए जंक्शन से 101 व टाउन से 270 आवेदन उपखण्ड कार्यालय में प्राप्त हुए हैं। 19 अक्टूबर को लॉटरी निकाली जाएगी। उपखण्ड अधिकारी डॉ. अवि गर्ग ने बताया कि दीपावली त्योहार के दृष्टिगत पटाखा बिक्री की अस्थाई दुकानों के लाइसेंस के लिए उपखण्ड कार्यालय की ओर से आवेदन मांगे गए थे। नगर परिषद की ओर से पटाखों की अस्थाई दुकानों के लिए दो जगह निर्धारित की गई है। जंक्शन के गांधीनगर में शमशान भूमि के नजदीक व टाउन में दशहरा ग्राउंड में दुकानें लगेंगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में गांव रोड़ांवाली, पक्कासारणा व डबलीराठान में भी पटाखों के विक्रय के लिए जगह निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रव...
मोहम्मद नवाज ने पाकिस्तान को दिलाई जीत

मोहम्मद नवाज ने पाकिस्तान को दिलाई जीत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम 23 अक्टूबर को अपनी चिरप्रतिद्वंद्वी टीम भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2022 के पहले मैच में भिड़ेगी और इस ब्लॉकबस्टर मैच के साथ टूर्नामेंट के अभियान की शुरुआत करेगी। इस टीम ने टूर्नामेंट से पहले कई टी20आई सीरीजों में भाग लिया है। शुक्रवार को पाक टीम ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताबी जीत हासिल की और अब टीम सीधे टी20 विश्व कप के वार्मअप मैच खेलेगी। इस ट्राई सीरीज में मोहम्मद नवाज ने गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया और उन्होंने भारत का भी जिक्र किया। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेली टी20 ट्राई सीरीज में पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक चीज टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज थे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में केवल 20 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाकर पाकिस्तान को अंतिम ओवर में जीत दिलाई थी, जबकि फाइनल में मोहम्मद नवाज ने 22 गे...
दुनिया की नंबर-1 यूनिवर्सिटी ने इस भारतीय कंपनी के खरीदे 3.78 लाख शेयर

दुनिया की नंबर-1 यूनिवर्सिटी ने इस भारतीय कंपनी के खरीदे 3.78 लाख शेयर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्लीस्मॉल-कैप बिल्डिंग सॉल्यूशन कंपनी एवरेस्ट इंडस्ट्रीज के शेयर नए हाई पर पहुंच गए। NSE पर कंपनी ने अपने रिकॉर्ड हाई ₹903.80 के करीब आ गया। एवरेस्ट इंडस्ट्रीज के शेयर (Everest Industries share) की कीमत आज ऊपर की ओर खुली और ₹894 प्रति दिन के हाई लेवल पर पहुंच गई  जो अपने जीवनकाल के हाई प्राइस से सिर्फ ₹15 कम है। हालांकि, इस शेयर का अपने शेयरधारकों को शानदार रिटर्न देने का इतिहास रहा है। कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे बड़ी वजह है। वजह यह है कि दुनिया के टाॅप फंड मैनेजर कैम्ब्रिज बेस्ड मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) ने कंपनी के शेयरों में हिस्सेदारी बढ़ाई है।  कैम्ब्रिज बेस्ड मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने 23 जून 2022 से 11 अक्टूबर 2022 के दौरान कंपनी के कुछ अतिरिक्त शेयर खरीदे हैं। इससे पहले जून 2022 में समाप्त तिमाही में एवरेस्ट इंडस्ट्रीज में पहल...
प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में Urfi Javed ने पहनी धागों से बनी ड्रेस, यूजर्स बोले- ‘दिवाली की लाइट लपेट ली क्या?’

प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में Urfi Javed ने पहनी धागों से बनी ड्रेस, यूजर्स बोले- ‘दिवाली की लाइट लपेट ली क्या?’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबईअपने अनोखे स्टाइल से मशहूर हुईं उर्फी जावेद ने गुरुवार की शाम को अपना प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन किया। वहां पपराजी भी मौजूद रहे। अब मौका इतना खास हो और उर्फी कुछ अलग ना करें ऐसा कैसे हो सकता है। उन्होंने अपने आउटफिट से फिर से सभी को चौंकाया। उर्फी ने इस बार धागे से बनी हुई रिवीलिंग ड्रेस पहनी जिस पर मोतियों से वर्क किया गया था। बेबी पिंक कलर की ड्रेस के साथ उर्फी ने मैचिंग लिपस्टिक लगाई। उन्होंने बालों का बन बनाया और एक साइड बालों को चेहरे पर खुला छोड़ा। फैन्स देने लगे बधाइयां वीडियो के बैकग्राउंड में हाय हाय ये मजबूरी गाना चल रहा है। उर्फी का वीडियो देख उन्हें फैन्स बधाइयां देने लगे। सभी को लगा उनका जन्मदिन गुरुवार को ही है। लेटेस्ट पोस्ट के साथ उन्होंने बताया कि उनका बर्थडे 15 अक्टूबर को है लेकिन जिन लोगों ने उन्हें बधाइयां दी हैं उनका शुक्रिया।   यूजर्स ने किया ट्रोल उ...
अशोक गहलोत ने की मोदी सरकार के मंत्री की तारीफ, BJP ने बताया बगावत का संकेत

अशोक गहलोत ने की मोदी सरकार के मंत्री की तारीफ, BJP ने बताया बगावत का संकेत

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी की प्रशंसा को बगावत का संकेत बताया है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राजस्थान में सियासी संकट के दौरान केंद्रीय कोयला मंत्री की तारीफ को बगावत का संकेत बताया है। अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा- कोई गलती नहीं की। गहलोत विद्रोह के रास्ते पर चल रहे हैं। गौतम अडानी को आमंत्रित करने के बाद राहुल गांधी के निशाने पर है। इसलिए राजस्थान में कोयला संकट के दौरान मदद करने पर केंद्रीय कोयला मंत्री की तारीफ रहे हैं। बता दें गुरुवार को जयपुर में सीएम गहलोत ने कोयला संकट के दौरान मदद करने पर केंद्रीय कोयला मंत्री की मुक्त कंठ से तारीफ थी। सीएम गहलोत ने कहा कि आपने संकट के समय राजस्थान की मदद की। मैं अभिभूत हूं। राजस्थान सरकार और कोल इंडिया के बीच एओयू के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जोशी ने भी सीएम गहलोत को बड़ा नेत...
पाकिस्तान के मुल्तान अस्पताल की छत पर सैकड़ों शव मिले

पाकिस्तान के मुल्तान अस्पताल की छत पर सैकड़ों शव मिले

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
इनके बॉडी पार्ट्स भी गायब हैं, कइयों के दिल निकाले जाने की आशंकालाहौर. पाकिस्तान के मुल्तान शहर के पंजाब निश्तार अस्पताल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल की छत पर सैकड़ों लावारिस शव पड़े मिले हैं। इन शवों के शरीर के अंग भी गायब हैं। कई शवों के सीने खुले हुए हैं, उनके हार्ट निकाले जाने की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 500 लावारिस शव बरामद हुए हैं।6 सदस्यों की टीम करेगी जांचमुख्यमंत्री के सलाहकार चौधरी जमां गुर्जर ने अस्पताल का दौरा किया था। उन्होंने सभी शवों का अंतिम संस्कार करने का आदेश दिया, साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों को जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद दक्षिण पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की जांच के लिए 6 सदस्यों की टीम का गठन किया है। इसे तीन दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने की आदेश दिया गया है।शवों पर हो रहा था...