सिर्फ 1 T20I मैच खेलने वाले गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका की टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल, ड्वैन प्रिटोरियस की जगह लेंगे
नई दिल्लीसाउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर ड्वैन प्रिटोरियस (Dwaine Pretorius) चोट के चलते रविवार से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गए हैं। प्रिटोरियस को यह चाेट भारत दौरे पर टी20 सीरीज के दौरान लगी थी। प्रिटोरियस ने हाल के वर्षों में दक्षिण अफ्रीका के लिए बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान उनके बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था। प्रिटोरियस की जगह अब मार्को जेनसन (Marco Jansen) काे टी20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। जेनसन इससे पहले इस टूर्नामेट के लिए रिजर्व टीम का हिस्सा थे। इस बीच, लिज़ाद विलियम्स को जेनसन की जगह रिजर्व टीम में शामिल किया गया है।
प्रिटोरियस पिछले टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्...








