Sunday, June 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

टैक्सी व टैंकर टक्कर में चार की मौैत:एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ निकली अर्थी, एक चौकी पर तीनों का अंतिम संस्कार

टैक्सी व टैंकर टक्कर में चार की मौैत:एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ निकली अर्थी, एक चौकी पर तीनों का अंतिम संस्कार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेरदेशनोक में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अर्थी एक साथ उठी तो हर किसी की आंखें नम हो गई। घर के सदस्यों की चित्कार ने हर किसी को अंदर तक गमगीन कर दिया। देशनोक के श्मसान घाट पर एक ही चौकी पर तीनों की अलग अलग चिताएं अग्नि के हवाले की गई तो हर कोई नम आंखों से विदाई दे रहा था। गंगाशहर एरिया में नेशनल हाइवे पर हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या तीन से बढ़कर चार हो गई है। इस हादसे में देशनोक के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कल मौत हो गई थी, जबकि टैक्सी ड्राइवर ने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया। चारों का पोस्टमार्टम आज पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में हुआ। इस घटना के बाद से देशनोक कस्बे में सन्नाटा पसरा हुआ है। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान टैक्सी चालक मुरलीधर शर्मा का निधन हो गया। मुरलीधर खुद की टैक्सी चलाता था। भूरा परिवार ने उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल तक आने व जाने के लिए बुलाया था। ...
सूरतगढ़ रोड का निर्माण करने वाली फर्म फिर भागने की तैयारी

सूरतगढ़ रोड का निर्माण करने वाली फर्म फिर भागने की तैयारी

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
पीडब्लूडी ने फर्म को दिया आखिरी और चेतावनी नोटिसश्रीगंगागनर। सूरतगढ़ मार्ग स्थित वृद्वाश्रम मार्ग चौराहा से किसान चौक (4एलएल) तक सड़क की चौडाई बढ़ाकर निर्माण करवाने का कार्य एक बार फिर से ठण्डे बस्ते में पड़ गया है। इस सड़क पर चलने वालों को कई माह और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। निर्माण करने वाले फर्म को पीडब्लूडी द्वारा निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कई बार नोटिस दिए गए है। इसके बाद भी बाद भी कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। इस कारण फर्म को विभाग ने मंगलवार को आखिरी और चेतवानी नोटिस दिया है।मिली जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ मार्ग पर वृद्वाश्रम मार्ग चौराहा से लेकर नेतेवाला गांव तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर निर्माण करवाने का पीडब्लूडी विभाग द्वारा दो फर्म को ठेका दिया गया है। इनमें श्री इंटर प्राइजेज की फर्म को वृद्वाश्रम मार्ग चौराहा से किसान चौक तक सड़क का निर्माण करने का ठेका दिया था। इस फर्म ने ...
‘बिग बॉस 16’ में साजिद खान के हिस्सा लेने पर जमकर मचा है बवाल, क्या बोलीं राखी सावंत?

‘बिग बॉस 16’ में साजिद खान के हिस्सा लेने पर जमकर मचा है बवाल, क्या बोलीं राखी सावंत?

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई साजिद खान जब से ‘बिग बॉस’ 16 में नजर आए हैं शो में उनके हिस्सा लेने पर जमकर बवाल मचा हुआ है। साजिद को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को चिट्ठी लिखकर उन्हें शो से हटाने की मांग की। वहीं टीवी इंडस्ट्री इस पर बंटी हुई दिखी। जहां कुछ लोगों ने साजिद के खिलाफ अपना रिएक्शन दिया तो वहीं कइयों ने उनका सपोर्ट भी किया है। अब ड्रामा क्वीन राखी सावंत साजिद पर बोलीं कि उनका गुनाह अब तक साबित नहीं हुआ है इस वजह से वह उनका सपोर्ट करती हैं। राखी ने बताई सपोर्ट की वजह राखी को पपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। उन्होंने साजिद पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा, ‘पूरी दुनिया एक तरफ हो जाए फिर भी मैं अकेले साजिद खान का सपोर्ट इसलिए करूंगी कि 4 साल से उनका गुनाह साबित हुआ नहीं है। 4 साल से उनका करियर तबाह हो गया है। कोई फिल्म उन्होंने करी नहीं ह...
यात्री वाहनों की बिक्री में सितंबर में 92 प्रतिशत उछाल: सियाम

यात्री वाहनों की बिक्री में सितंबर में 92 प्रतिशत उछाल: सियाम

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नयी दिल्ली (वार्ता). देश में सितंबर 2022 में वार्षिक आधार पर 92 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,07,389 यात्री वाहनों की बिक्री हुयी। वाहनों की बिक्री में यह उछाल त्योहारी मौसम और आपूर्ति में सुधार के कारण आया है।कार, यूटिलिटी वाहन और वैन समेत कुल यात्री वाहनों की बिक्री का आंकड़ा सितंबर 2021 में 1,60,212 इकाई थी।आॅटो उद्योग संगठन सोसाइटी आॅफ इंडियन आॅटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने गुरुवार को अपने मासिक डाटा रिपोर्ट में बताया कि घरेलू बाजार में कुल तिपहिया वाहनों की बिक्री 73.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 50,626 इकाई रही जबकि एक वर्ष पूर्व समान माह में यह संख्या 29,191 थी।इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 17,35,199 इकाई दर्ज की गयी।सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले सुधार हुआ ह...
बंगलादेश को हराकर त्रिकोणीय शृंखला के फाइनल में पाकिस्तान

बंगलादेश को हराकर त्रिकोणीय शृंखला के फाइनल में पाकिस्तान

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
क्राइस्टचर्च (वार्ता). पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान (69) और बाबर आजम (55) के अर्द्धशतकों के बाद मोहम्मद नवाज (45 नाबाद) की विस्फोटक पारी की बदौलत गुरुवार को टी20 त्रिकोणीय शृंखला में बंगलादेश को सात विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।बंगलादेश ने पाकिस्तान को 174 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे बाबर की टीम ने एक गेंद शेष रहते हासिल किया।रिजवान और बाबर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले विकेट के लिये 101 रन की साझेदारी की। जब पाकिस्तान को सात ओवर में 73 रन की आवश्यकता थी तब क्रीज पर आये मोहम्मद नवाज ने 20 गेंदों पर ताबड़तोड़ 45 रन बनाये और आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई।इस जीत के साथ पाकिस्तान फाइनल में पहुंच गयी है, जबकि बंगलादेश टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार छठवीं हार के साथ टूनार्मेंट से बाहर हो गयी है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल शुक्रवार को खेला जायेगा जि...
मौसम में घुलने लगी ठंडक, गुलाबी सर्दी का एहसास

मौसम में घुलने लगी ठंडक, गुलाबी सर्दी का एहसास

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुरराजस्थान में मौसम ने अचानक पलटी मार ली है। तापमान में गिरावट जारी है। गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है। कार्तिक महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में ठंडक घुलने लगी है। कुछ जगहों पर हल्की ओस की बूंदें भी दिख रही है। पश्चिमी हवाओं का प्रदेश में असर बढ़ रहा है। दोपहर में धूप निकल रही है। जबकि सुबह शाम को गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। रात के तापमान में गिरावट हुई है, तो वहीं मानसून के बाद पोस्ट बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसलें पक चुकी हैं। कटाई का दौर चल रहा है। ऐसे में बारिश से फसलों में नुकसान हो चुका है। अजमेर में 33.8 डिग्री सेल्सियस तापमान  प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात की जाए तो अजमेर में 33.8 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 32.5 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 31.6 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 28.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर मे...
नाटो में शामिल हुआ यूक्रेन तो होगा तीसरा विश्व युद्ध, रूस की खुली चेतावनी से दुनियाभर में दहशत!

नाटो में शामिल हुआ यूक्रेन तो होगा तीसरा विश्व युद्ध, रूस की खुली चेतावनी से दुनियाभर में दहशत!

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
कीवरूस और यूक्रेन के बीच पिछले सात महीने से अधिक समय से युद्ध जारी है। क्रीमिया को जोड़ने वाले पुल पर हुए अटैक के बाद रूस ने रणनीति में बदलाव किया है और यूक्रेन पर जबरदस्त बमबारी की है। उधर, यूक्रेन भी रूस पर कई पलटवार कर चुका है। इस बीच, रशियन सिक्योरिटी काउंसिल के एक अधिकारी ने एक बयान देकर चौंका दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर यूक्रेन अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो मिलिट्री अलायंस का हिस्सा बनता है तो फिर यह घटनाक्रम निश्चित तौर पर थर्ड वर्ल्ड वॉर की ओर ले जाएगा। रूस की खुली चेतावनी के बाद दुनियाभर में दहशत बढ़ना लाज़मी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा 30 सितंबर को औपचारिक रूप से यूक्रेन के 18% तक के कब्जे की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो की फास्ट-ट्रैक सदस्यता पर बात कही। हालांकि, यूक्रेन के लिए पूरी तरह से नाटो की सदस्यता हासिल करना अभी दूर...
नाबालिगा से छेड़छाड़ के मामले में मुंह बोले नाना को तीन साल कारावास

नाबालिगा से छेड़छाड़ के मामले में मुंह बोले नाना को तीन साल कारावास

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
-पोक्सो कोर्ट ने छह साल पुराने मामले में सुनाया निर्णयश्रीगंगानगर। घर में बीमार नाबालिगा से अश्लील हरकत करने के मामले में आरोपित मुंह बोले नाना को पोक्सो कोर्ट ने 3 साल कारावास और 45 हजार रुपए जुर्माने से दण्डित किया है। न्यायालय ने नियमानुसार पीड़िता को प्रतिकर दिलाने की भी अनुशंषा की है। मामले के अनुसार पीड़िता की मां ने सूतरगढ़ सिटी थाना क्षेत्र में परिवाद पेश किया। इसमें बताया कि 12 सितम्बर 2016 को मैं,मेरे पति दो पुत्रियों और पुत्र ने बाबा रामदेव मेले में दुकान लगा रखी थी। पीड़िता की तबीयत खराब होने के कारण वह घर पर थी। सुबह करीब 11 बजे नाबालिगा सो रही थी । इसी दौरान सुरेन्द्र सिंह पुत्र दयाल सिंह जिसे मैं मामा और बच्चे नाना कहते है घर पर आया। घर आते ही उसने सो रही नाबालिगा के साथ अशलील हरकत करना शुरू कर दिया। इस पर नाबालिगा अचानक उठी और उसका विरोध किया और चिल्लाने लगी। पीड़िता के चिल्लाने...
हड्डारोडी स्थल पर गर्माया माहौल, विरोध कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हड्डारोडी स्थल पर गर्माया माहौल, विरोध कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
ग्रामीणों ने लगाया प्रशासन पर हठधर्मिता अपनाने का आरोपहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव कोहला में जिला स्तरीय हड्डारोडी बनाने के विरोध में ग्रामीणों की ओर से करीब चार माह से किए जा रहे आंदोलन का मामला बुधवार सुबह उस समय गर्मा गया जब भारी पुलिस जाप्ते के साथ नगर परिषद का अमला हड्डारोडी स्थल पर पौधरोपण करने सहित अन्य विकास कार्य करवाने पहुंचा। हड्डारोडी स्थल के नजदीक रास्ते पर धरना दे रहे ग्रामीणों ने नगर परिषद व पुलिस के वाहनों को हड्डारोडी स्थल पर नहीं जाने दिया और वे वाहनों के आगे बैठ गए। मौके पर तैनात पुलिस जाप्ते ने भाजपा नेता अमित सहू, पूर्व पार्षद देवेन्द्र पारीक, हड्डारोडी हटाओ संघर्ष समिति के संयोजक लीलाधर शर्मा आदि के नेतृत्व में विरोध दर्ज करवा रहे पुरुषों व महिलाओं को वहां से हटाकर रास्ता खुलवाया। इसके चलते एकबारगी माहौल तनावपूर्ण हो गया। भारी विरोध के बावजूद पुलिस कर्मियों ने व...
सड़क हादसे में तीन की मौत:टेक्सी और टैंकर की भिड़ंत में पति-पत्नी सहित एक ही परिवार के तीन की मौत, बीकानेर रैफर

सड़क हादसे में तीन की मौत:टेक्सी और टैंकर की भिड़ंत में पति-पत्नी सहित एक ही परिवार के तीन की मौत, बीकानेर रैफर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेरबीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर टैक्सी और टैंकर की भिड़ंत में तीन जनों की मौत हो गई, जबकि कुछ यात्री घायल हो गए, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है। दो की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि तीसरे ने पीबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ट्रोमा सेंटर में भारी भीड़ उमड़ गई है। देशनोक निवासी सुंदरलाल भूरा और उनकी पत्नी राजूदेवी अपने परिजनों के साथ टैक्सी में जा रहे थे कि सामने से आ रहे एक टैंकर ने जबर्दस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। इनके साथ ही सफर कर रहे परिवार के एक अन्य सदस्य झंवरलाल जैन की भी मौत हो गई है। तीनों देशनोक के रहने वाले हैं। वहीं एक अन्य सदस्य निकिता भूरा पुत्री शिखर भूरा इस हादसे में गंभीर घायल हो गई है। टैक्सी चालक को भी गंभीर चोट आई है। इन दोनों को ट्रोमा सेंटर में भर्ती किया गया ...