Tuesday, June 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

ICC ने किया प्लेयर ऑफ द मंथ नोमिनेशन्स का ऐलान, इन दो भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह 

ICC ने किया प्लेयर ऑफ द मंथ नोमिनेशन्स का ऐलान, इन दो भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह 

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्लीसितंबर 2022 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड्स के लिए मेंस और वुमेंस क्रिकेट से 3-3 नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने इसका खुलासा बुधवार 5 अक्टूबर को किया है। जो नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं उनमें खेल के छोटे प्रारूपों के कुछ टैलेंटेड खिलाड़ी शामिल हैं, क्योंकि केवल ग्यारह दिनों के बाद ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2022 शुरू होना है। ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ के सभी उम्मीदवारों ने महीने के दौरान ODI और T20I क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन ने न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ दमदार खेल दिया, जबकि भारत के अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार गेंदबाजी की थी। वहीं, पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पहली बार बल्ले से शानदार प्रदर्शन के बाद इन अवॉर्ड्स के लिए नोमिनेट किया गया है।  महिला क्रिकेट के पुरस्कार के लिए जिन खिलाड़ि...
290 रुपये से टूटकर 103 पर आ गया टाटा ग्रुप का यह शेयर, निवेशकों के 1 लाख घटकर 35,000 हो गया

290 रुपये से टूटकर 103 पर आ गया टाटा ग्रुप का यह शेयर, निवेशकों के 1 लाख घटकर 35,000 हो गया

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली टाटा ग्रुप (Tata Group) का एक शेयर इस साल कुछ खास परफॉर्म नहीं कर रहा है। इस शेयर में लगातार कई दिनों से गिरावट है। इस शेयर ने इस साल अपने निवेशकों को तगड़ा नुकसान (Stock performance) कराया है। यह शेयर टाटा टेलीसर्विसेज लि. (TTML) का है। टीटीएमएल का शेयर इस साल अब तक 53 पर्सेंट तक टूट चुका है। एक महीने में 16% तक गिर चुका है। वर्तमान में इसका शेयर प्राइस 103 रुपये है।  290 रुपये से टूटकर ₹103 पर आया शेयरटीटीएमएल के शेयर (TTML share price) इस साल YTD में अब तक 290 रुपये से टूटकर ₹103 पर आ गया है। यानी यह शेयर करीबन 53 पर्सेंट नुकसान में है। 11 जनवरी को यह शेयर 290 रुपये पर था और वर्तमान में इसका प्राइस 103.75 रुपये है। इस हिसाब से देखें तो अगर कोई निवेशक इस साल जनवरी में इसमें 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो यह रकम घटकर 35 हजार रुपये हो जाती। TTML शेयर की कीमत 11 जनवरी को ...
अभिषेक ने ऐसा क्या किया जो केबीसी के सेट पर रो पड़े अमिताभ बच्चन

अभिषेक ने ऐसा क्या किया जो केबीसी के सेट पर रो पड़े अमिताभ बच्चन

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबईअमिताभ बच्चन इस साल 11 अक्टूबर को 80 साल के हो जाएंगे और उनका बर्थडे की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति शो होस्ट कर रहे हैं। उनके बर्थडे वाले  एपिसोड को खास बनाने के लिए मेकर्स ने स्पेशल तैयारी की है। इसकी झलक प्रोमो के जरिये दर्शकों को भी दिखाई गई। क्लिप में दिखाया गया है कि सेट्स पर उनसे मिलने अभिषेक बच्चन पहुंचे। उनसे मिलकर अमिताभ बच्चन इमोशनल हो गए। मिला बर्थडे सरप्राइज एंटरटेनमेंट के बादशाह अमिताभ बच्चन का जन्मदिन उनके परिवार और फैन्स के लिए खास होता है। उनके आसपास के लोग हमेशा इसे स्पेशल बनाने की कोशिश करते हैं। बिग बी केबीसी होस्ट हैं और चैनल ने भी उनके बर्थडे वाले दिन टेलिकास्ट होने वाले एपिसोड में कुछ स्पेशल किया। सोनी टीवी के प्रोमो में दिखाया गया है कि अचानक हूटर बजता है और अमिताभ बच्चन बोलते हैं, बड़ी जल्दी खत्म कर दिया। तभी बैकग्राउं...
बदलाव की आहट सुन पाला बदल रहे अशोक गहलोत के वफादार, मुलाकात के बाद दिल्ली आए सचिन पायलट

बदलाव की आहट सुन पाला बदल रहे अशोक गहलोत के वफादार, मुलाकात के बाद दिल्ली आए सचिन पायलट

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुरसचिन पायलट पर अशोक गहलोत कैंप की ओर से लगातार हमला बोलने वाले मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का रुख अब बदला नजर आ रहा है। खाचरियावास ने सचिन पायलट से लंबी मुलाकात की, लेकिन बाहर आने के बाद कुछ नहीं कहा। सचिन पायलट की ओर से भी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई, लेकिन कयास जरूर लगने लगे। प्रताप सिंह खाचरियावास को अशोक गहलोत का वफादार माना जाता है और सचिन पायलट से उनकी मुलाकात ने राजस्थान की सियासत में रुख बदलने के संकेत दिए हैं। खाचरियावास के अलावा राजेंद्र गुढ़ा ने भी सचिन पायलट से मुलाकात की है। इन दोनों नेताओं से मुलाकात के बाद सचिन पायलट मंगलवार शाम को ही दिल्ली पहुंच गए। माना जा रहा है कि अब दिल्ली में वह हाईकमान से मिलकर राजस्थान के मामले पर चर्चा कर सकते हैं। अब दशहरे के बाद ही सचिन पायलट जयपुर लौटने वाले हैं। पायलट कैंप के सूत्रों के मुताबिक अशोक गहलोत खेमे के लोगों की मुलाका...
दिशाहीन है भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस के मार्च पर भाजपा के मंत्री का तीखा हमला

दिशाहीन है भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस के मार्च पर भाजपा के मंत्री का तीखा हमला

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी और उसकी चल रही भारत जोड़ो यात्रा पर तीखा हमला बोला। कर्नाटक में भाजपा सरकार के एक मंत्री ने कांग्रेस को देश के विभाजन व अन्य भ्रष्टाचार घोटालों से जोड़ते हुए उसकी 'भारत जोड़ो यात्रा' को "दिशाहीन" करार दिया। कर्नाटक के स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ के सुधाकर ने बुधवार को एक के बाद एक ट्वीट्स कर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी की #BharatJodoYatra का अगर एक शब्द में वर्णन किया जाए तो यह 'दिशाहीन' होगा। ऐसा लगता है कि निरर्थक रैली का उद्देश्य केवल #RSS और उसकी विचारधाराओं पर हमला करना है।” भाजपा मंत्री ने कांग्रेस की यात्रा के लिए हैशटैग 'भारत तोड़ो यात्रा' (#BharatTodoYatra) का इस्तेमाल किया।  बता दें कि सुधाकर भी पहले कांग्रेसी नेता था। उन्होंने 2019 म...
पटवारी दूसरी बार रिश्वत लेता गिरफ्तार:रिश्वत के एक मामले में मिल चुकी सजा, काम के बदले फिर मांगे 20 हजार,

पटवारी दूसरी बार रिश्वत लेता गिरफ्तार:रिश्वत के एक मामले में मिल चुकी सजा, काम के बदले फिर मांगे 20 हजार,

टॉप न्यूज़, What's Hot, बीकानेर
बीकानेर रिश्वत लेने की आदत पड़ जाए तो फिर छूटती नहीं है। बीकानेर में उपनिवेशन विभाग के पटवारी के साथ भी कुछ ऐसा ही है। कुछ साल पहले रिश्वत के एक मामले की अदालत में सुनवाई चल ही रही है कि एक और किसान से 20 हजार रुपए लेते गिरफ्तार हो गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बीकानेर चौकी ने इस पटवारी को जैसलमेर के एक मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल, गोपाल सिंह राजपुरोहित नामक पटवारी के पास जैसलमेर के रामगढ़ का अतिरिक्त कार्यभार है। उसने एक किसान नूर मोहम्मद के खेत की खातेदारी देने के नाम पर चालीस हजार रुपए की रिश्वत मांगी। इसी मांग को पूरा करने के लिए सोमवार को बीकानेर के एमएन अस्पताल के पास मुलाकात की। नूर मोहम्मद ने जैसे ही बीस हजार रुपए दिए, एसीबी के सीआई आनन्द मिश्रा की टीम ने दबोच लिया। दरअसल, नूर मोहम्मद पहले ही एसीबी को इस आशय की शिकायत कर चुका था। जिसकी पुष्टि होने के बाद एसीबी ने कार...
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत:श्रीगंगानगर से बीकानेर ले जाते समय तोड़ा दम, 1 अक्टूबर को हुआ था घायल

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत:श्रीगंगानगर से बीकानेर ले जाते समय तोड़ा दम, 1 अक्टूबर को हुआ था घायल

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
अनूपगढ अनूपगढ़ के गांव 6 पी के पास 1 अक्टूबर की रात आवारा पशुओं की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर जुटे प्रत्यक्षदर्शियों ने गंभीर घायल व्यक्ति को अनूपगढ़ के राजकीय अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद श्रीगंगानगर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था। अनूपगढ़ पुलिस थाने के एएसआई लक्ष्मण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उस 1 अक्टूबर को हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर पर फोटो पोस्ट कर पहचान करवाई। जिसमें पहचान कैलाश नायक निवासी 1 एलपीएम ढाणी समेजा कोठी के रूप में हुई थी। दुर्घटना के समय घर व्यक्ति की पहचान नहीं होने पर एंबुलेंस के चालक के साथ घायल व्यक्ति कैलाश को अनूपगढ़ से श्रीगंगानगर के लिए रेफर कर दिया गया था। श्रीगंगानगर में घायल कैलाश के परिजन भी राजकीय अस्पताल पहुंच गए और गंभीर हालत होने के कारण बीकानेर ...
नाजायज टोल वसूली का आरोप, टैक्सी चालकों का धरना-प्रदर्शन

नाजायज टोल वसूली का आरोप, टैक्सी चालकों का धरना-प्रदर्शन

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
करीब 15 मिनट तक लगा रहा जाम, कोहला टोल नाका का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नाजायज टोल वसूली करने का आरोप लगाते हुए जंक्शन व टाउन के टैक्सी चालकों ने सोमवार को मेगा हाइवे पर गांव कोहला के पास स्थित रीडकोर के टोल नाका पर धरना दिया। टैक्सी चालकों ने टोल नाका कर्मचारियों पर क्षेत्र के वाहन चालकों से अवैध टोल वसूली कर लूट मचाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि नाजायज टोल वसूली बंद नहीं की गई तो इसके खिलाफ लामबंद होकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान टाउन के राजस्थान टैक्सी स्टैंड के प्रहलाद कुमार ने बताया कि तीन किलोमीटर के दायरे से आने वाले टैक्सी चालकों से भी कोहला टोल नाका पर टोल की नाजायज वसूली की जा रही है। एक चक्कर के उन्हें पन्द्रह सौ रुपए किराए के मिलते हैं। टैक्सी चालक से साढ़े चार सौ रुपए टोल वसूला जा रहा है। आठ सौ रुपए का डीजल डलवाना पड़ता है। टैक्सी चालकों को कोई फ...
टेबल टेनिस चैंपियनशिप : भारतीय महिलाएं शीर्ष-16 में पहुंचीं

टेबल टेनिस चैंपियनशिप : भारतीय महिलाएं शीर्ष-16 में पहुंचीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
चेंगदू (चीन) (वार्ता)। भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2022 में सोमवार को ग्रुप-5 मुकाबले में मिस्र को 3-1 से हराकर शीर्ष-16 में जगह बना ली।भारतीय महिलाएं अपने समूह में पांच पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि जर्मनी (छह पॉइंट) ने पहला स्थान हासिल किया।दूसरी ओर, भारतीय पुरुष टीम ने टूनार्मेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज करते हुए कजाकस्तान को 3-2 से हराया। भारत इस समय पुरुषों के ग्रुप-2 में छह पॉइंट के साथ शीर्ष पर है।श्रीजा अकुला ने मिस्र के खिलाफ विजयी शुरूआत करते हुए पहले मैच में हाना गोंडा को 3-0 (11-6, 11-4, 11-1) से हराया। पूर्व राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन मनिका बत्रा ने दूसरे मैच में डीना मशरफ पर 3-2 (8-11, 11-6, 11-7, 2-11, 11-8) से रोमांचक जीत दर्ज की।दिया चिटेल को युसरा हेल्मी के हाथों 2-3 (11-5, 10-12, 11-9, 9-11, 4-11) से हार मिली, लेकिन श्रीजा ने मिस्र को ...
PNB देगा सीनियर सिटीजन को एफडी पर एक्स्ट्रा ब्याज, यहां देखें ज्यादा डिटेल्स

PNB देगा सीनियर सिटीजन को एफडी पर एक्स्ट्रा ब्याज, यहां देखें ज्यादा डिटेल्स

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्लीआरबीआई (RBI) ने जब से रेपो रेट में इजाफा किया है, बैंको ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी की झड़ी लगा दी है। इसी क्रम में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने भी एफडी रेट्स में इजाफा कर दिया है। इस इजाफे के बाद पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 80 साल और उससे ज्यादा की उम्र के सभी सुपर सीनियर सिटीजन को 80 बेसिस प्वाइंट का एडिशनल ब्याज देगा। यह एडिशनल इंटरेस्ट रेट 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर लागू होगा। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक 60 साल और उससे अधिक की उम्र के सभी सीनियर सिटीजन को एडिशनल 0.50 पर्सेंट का ब्याज देगा। आपको बता दें कि वर्तमान में कोई भी बैंक सभी टेन्योर पर अपने सुपर सीनियर सिटीजन ग्राहकों को इतना ब्याज नहीं दे रहा है। बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार बढ़ी हुई ब्याज दरें 13 सितंबर से लागू है। PNB का सीनियर सिटीजन के लिए FD इंटरेस्ट रेट्सब्याज दरों में इजाफे के बाद...