बारिश में राहुल गांधी के भाषण वाली फोटो देख बोलीं स्वरा भास्कर- ‘कुछ बात है कि…’
मुंबईकांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। वह लगातार लोगों से मिल रहे हैं और जगह-जगह सभाएं भी संबोधित कर रहे हैं। हाल ही में राहुल गांधी कर्नाटक के मैसूर पहुंचे और वहां पर उन्होंने भारी बारिश में भीगते हुए एक जनसभा के बीच भाषण दिया। राहुल अपनी बात कह ही रहे थे कि बारिश होने लगी लेकिन वो रुके नहीं और अपनी बात कहते रहे। वहां मौजूद लोग उन्हें सुनने के लिए खड़े रहे। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई। अभिनेत्री स्वरा भास्कर जो ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं अब उन्होंने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।भारत जोड़ो यात्रा का किया जिक्र
स्वरा ने राहुल गांधी की बारिश में भीगते हुए तस्वीर को शेयर किया है। स्वरा ने तस्वीर खींचने वाले फोटोग्राफर की तारीफ की और कहा कि बहुत ही खूबसूरत शॉट है। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी जिस वजह से भारत जो...








