फिर बदलने जा रहा है मौसम, UP समेत इन राज्यों में तीन दिनों तक होगी भारी बारिश
नई दिल्ली।कई राज्यों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है, जिससे बारिश की गतिविधियां भी कम हो गईं। हालांकि, अब एक बार फिर से कुछ राज्यों में मौसम बदलने जा रहा है और जमकर बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जारी करके बताया है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कई इलाकों में दो से तीन दिनों तक बारिश होने वाली है। मौसम विभाग (IMD) की जानकारी के अनुसार, छह अक्टूबर के बाद दो से तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश होगी। इसके अलावा, नॉर्थईस्ट इंडिया और पूर्वी हिस्से में भी अगले तीन से चार दिनों तक तेज बरसात के आसार हैं।
IMD ने बताया है कि ओडिशा में दो से छह अक्टूबर, गंगीय पश्चिम बंगाल में दो से चार अक्टूबर, झारखंड में तीन से चार अक्टूबर, बिहार में चार और पांच अक्टूबर, नॉर्थईस्ट मध्य प्रदेश में पांच और छह अक्टूबर, नॉर्थवेस्ट...








