Tuesday, June 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

कल से नहीं बदलेगा स्कूल का समय:एक अक्टूबर से स्कूल्स का समय नहीं बदलेगा, अब पंद्रह अक्टूबर तक पूर्व समय से खुलेंगे स्कूल

कल से नहीं बदलेगा स्कूल का समय:एक अक्टूबर से स्कूल्स का समय नहीं बदलेगा, अब पंद्रह अक्टूबर तक पूर्व समय से खुलेंगे स्कूल

बीकानेर, What's Hot, टॉप न्यूज़
बीकानेर प्रदेशभर में सरकारी व प्राइवेट स्कूल्स के समय में एक अक्टूबर से आमतौर पर समय बदल जाता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को एक आदेश जारी करके पंद्रह अक्टूबर तक स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश को स्थगित कर दिया है। ऐसे में शनिवार से स्कूलों का समय पूर्व की तरह ही रहेगा। एक पारी व दो पारी स्कूलों का समय अलग अलग होता है। शिक्षा विभाग में सर्दी और गर्मी के हिसाब से अलग अलग समय होता है। आमतौर पर सर्दी का समय एक अक्टूबर से बदल जाता है जबकि गर्मी का समय एक अप्रैल से बदल जाता है। इस बार अप्रैल के समय में भी विलंब से परिवर्तन किया गया। इसी तरह अब सर्दी का समय भी विलंब से बदलेगा। एक अक्टूबर के आदेश को पंद्रह अक्टूबर तक स्थगित किया गया है। संभव है कि ये पंद्रह अक्टूबर से एक नवंबर तक चला जाए। फिलहाल शिक्षा विभाग ने पंद्रह दिन के लिए समय परिवर्तन को स्थगित किया है...
सीएम शनिवार को आ सकते हैं श्रीगंगानगर:भीमराव अंबेडकर कॉलेज में सभा के लिए जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी

सीएम शनिवार को आ सकते हैं श्रीगंगानगर:भीमराव अंबेडकर कॉलेज में सभा के लिए जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगरसीएम अशोक गहलोत शनिवार को श्रीगंगानगर आ सकते हैं। जिला प्रशासन को इसकी प्रारंभिक जानकारी मिली है। हालांकि सीएमओ से सीएम के श्रीगंगानगर पहुंचने का कोई मिनट टू मिनट प्रोग्राम अब तक नहीं मिल पाया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को जानकारी मिलने के साथ ही श्रीगंगानगर में सीएम की सभा के प्रस्तावित स्थान के लिए जायजा लिया गया। जिला प्रशासन ने सीएम के आने की स्थिति में शहर के डॉ. भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में उनकी सभा करवाने का फैसला किया है।अधिकारी पहुंचे अंबेडकर कॉलेजसीएम के दौरे की जानकारी मिलने के साथ ही अफसर शहर के डॉ.भीमराव अंबेडकर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने वहां सीएम की सभा के प्रस्तावित स्थान का जायजा लिया। जिला कलेक्टर रुक्मिणी रियार सिहाग, एसपी आनंद शर्मा, सीओ सिटी अरविंद बेरड़, सीएमएचओ डॉ.मनमोहन गुप्ता सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्ष...
अनियमितताओं व भ्रष्टाचार की जांच की मांग

अनियमितताओं व भ्रष्टाचार की जांच की मांग

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
सीएमएचओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। संगरिया तहसील के गांव रतनपुरा में संचालित भगवान महावीर स्वामी धर्मार्थ चिकित्सालय में कथित रूप से बरती जा रही अनियमितताओं, भ्रष्टाचार व मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए भातर की जनवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के बाद सीएमएचओ को मांगपत्र सौंप जांच की मांग की। इस मौके पर डीवाईएफआई के जगजीत सिंह जग्गी ने आरोप लगाया कि संगरिया तहसील के गांव रतनपुरा में संचालित भगवान महावीर स्वामी धर्मार्थ चिकित्सालय में मैनेजमेंट कमेटी की ओर से अनैतिक व अवैध कार्य किए जा रहे हैं। अस्पताल में कार्यरत स्टॉफ अप्रशिक्षित है। मैनेजमेंट कमेटी के दवाब में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने...
लोन लेना हुआ महंगा, आरबीआई ने लगातार चौथी बार 0.50 फीसदी बढ़ाया रेपो रेट, ज्यादा चुकाना होगी एटक

लोन लेना हुआ महंगा, आरबीआई ने लगातार चौथी बार 0.50 फीसदी बढ़ाया रेपो रेट, ज्यादा चुकाना होगी एटक

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. फेस्टिव सीजन के आते ही आम आदमी के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया ने लगातार चौथी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। इस बार रेपो रेट .50 फीसदी बढ़ाया गया है। रेपो रेट में इस इजाफे का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। इसके साथ ही लोन लेना अब और महंगा हो गया है। यही नहीं आपकी ईएमआई भी पहले के मुकाबले ज्यादा हो जाएगी। आरबीआई ने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी करते हुए रेपो रेट को 5.40 फीसदी से बढ़ाकर 5.90 फीसदी कर दिया है। आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक के बाद गर्वनर शक्तिकांत दास ने ये ऐलान किया है।पांच महीने में 1.90 फीसदी का इजाफाआरबीआई ने लगातार पांचवे महीने में रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही अब पांच महीने में 1.90 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है।एटक भी ज्यादा चुकाना होगीआरबीआई के इस कदम के बाद आपकी जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है। सबसे बड़ा असर जो पड़ेगा ...
ऋचा चड्ढा और अली फजल की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें, संगीत में जमकर झूमे दोनों

ऋचा चड्ढा और अली फजल की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें, संगीत में जमकर झूमे दोनों

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबईऋचा चड्ढा और अली फजल की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो गई है। एक हफ्ते तक चलने वाले इस सेलिब्रेशन की शुरुआत गुरुवार की रात को हुई। इस दौरान होने वाले सभी कार्यक्रमों में ऋचा और अली की फिल्मों का कुछ ना कुछ टच दिया गया है। उनके निभाए किरदारों और फिल्मों के नाम के आधार पर कॉकटेल और मॉकटेल परोसे गए। जैसे गुड्डू भैया की पान, गुलाबो मिर्जापुर वाली, नगमा खातून का मोहन मसाला नींबू- वासेपुर से और बाबी जासूस का बंटा जलजीरा- तसव्वुर कीजिए। इस बीच अब ऋचा और अली ने पहली बार अपनी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की आधिकारिक तस्वीरें शेयर की हैं।सामने आईं दो तस्वीरें ऋचा और अली की प्री वेडिंग सेलेब्रेशन दिल्ली में हो रही है। उसके बाद वो मुंबई आएंगे जहां बॉलीवुड से जुड़े लोगों के लिए एक रिसेप्शन का आयोजन करेंगे। कपल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो स्टनिंग लग रहे हैं। ऋचा ने पेस्टल कलर का लहंगा पहना हुआ...
यथास्थिति चाहिए तो खड़गे को वोट करें, बदलाव के लिए मुझे… नामांकन दाखिल करने के बाद बोले शशि थरूर

यथास्थिति चाहिए तो खड़गे को वोट करें, बदलाव के लिए मुझे… नामांकन दाखिल करने के बाद बोले शशि थरूर

टॉप न्यूज़, What's Hot, देश-विदेश
नई दिल्ली कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि जो लोग चाहते हैं कि पार्टी में यथास्थिति बनी रहे उन्हें पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे को वोट देना चाहिए। थरूर ने आगे कहा कि जो लोग पार्टी में बदलाव और प्रगति चाहते हैं वो उन्हें वोट करें। थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनके पास पार्टी को मजबूत करने का नजरिया है, जो बदलाव लाएगा। थरूर ने कहा, 'उन्हें यथास्थिति बनाए रखने को लेकर पार्टी की सोच पर कोई आश्चर्य नहीं है। यदि आप यथास्थिति बनाए रखना चाहते हैं तो खड़गे जी को वोट दें। अगर आप 21वीं सदी के नजरिए से बदलाव और विकास चाहते हैं तो मैं उम्मीद करता हूं कि मैं वह बदलाव ला पाऊंगा।' कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी। तिरुवनंतपुरम सीट से सांस...
केजरीवाल को डिनर पर बुलाने वाले ऑटो चालक ने बदला पाला, खुद को बताया ‘मोदी का आशिक’

केजरीवाल को डिनर पर बुलाने वाले ऑटो चालक ने बदला पाला, खुद को बताया ‘मोदी का आशिक’

टॉप न्यूज़, What's Hot, देश-विदेश
अहमदाबाद गुजरात में विधानसभा चुनावों से पहले और एक बड़ा उलट-फेर देखने को मिला है। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने घर डिनर पर बुलाने वाला ऑटोरिक्शा चालक विक्रम दंतानी अब खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशिक बता रहा है।दंतानी को शुक्रवार को पीएम मोदी की एक रैली में भगवा टोपी और दुपट्टा पहने देखा गया। मीडिया ने जब इस बारे में दंतानी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने जब से वोट देना शुरू किया है तब से भाजपा को वोट दे रहे हैं और आगे भी भाजपा को ही वोट देंगे।इसके साथ ही, उन्होंने 'आप' के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया और अपने उस बयान से किनारा कर लिया कि वह केजरीवाल को पसंद करते हैं। दंतानी ने यह भी साफ कर दिया कि केजरीवाल को अपने घर डिनर पर बुलाने के लिए उनसे ऑटोरिक्शा यूनियन ने ऐसा करने के लिए बोला था, लेकिन जब केजरीवाल ने उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिय...
दुकान में चोरी करते हुए पकड़े गए चोर, व्यापारियों ने फूल माला पहनाकर किया पुलिस के हवाले

दुकान में चोरी करते हुए पकड़े गए चोर, व्यापारियों ने फूल माला पहनाकर किया पुलिस के हवाले

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुरराजस्थान में भरतपुर के कस्वा कामा में चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए दो चोरों की जमकर पिटाई करने की जगह उन्हें फूल मालाएं पहनाकर जुलूस निकालते हुए पुलिस के हवाले किए जाने का एक रोचक मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े जाने के बाद इन दोनों चोरो को उम्मीद थी कि लोग अब उनकी जमकर धुनाई करेंगे लेकिन उम्मीद के विपरीत जब व्यापारियों ने बाजार से मंगवा कर उन्हें माला पहनाई तो दोनों चोर भी शर्मशार हो गए और उनकी नजरे शर्म से झुकती चली गई।हुआ यह कि कबाड़े का काम करने बाले नगला हरचंद गांव के दो युवक कस्बे में पिछले कई दिनों से अम्बेडकर सर्किल पर एक एग्रीकल्चर मशीनों के कारखाने में चोरी कर रहे थे और पकड़ में नहीं आ रहे थे। इन दोनों चोरो को पकड़ने के लिए कारखाने के मालिक चेतराम शर्मा ने सीसीटीवी लगाए और कारखाने पर नजर बनाकर रखी।        कारखाने के मालिक की मेहनत रंग लाई और आज सुबह दोनो...
अशोक गहलोत की सीएम की कुर्सी भी हिलने लगी, दो दिन में सोनिया गांधी लेंगी फैसला; केसी वेणुगोपाल ने बताया

अशोक गहलोत की सीएम की कुर्सी भी हिलने लगी, दो दिन में सोनिया गांधी लेंगी फैसला; केसी वेणुगोपाल ने बताया

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्लीअशोक गहलोत के हाथ से कांग्रेस अध्यक्ष का पद जा चुका है। लेकिन, अब राजस्थान सीएम पर भी संशय बना हुआ है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राजस्थान सीएम पर दो दिन में फैसला लिया जाएगा। सोनिया गांधी इस पर फैसला लेंगी। वेणुगोपाल ने ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि कल शाम तक इंतजार कीजिए, अंतिम नामों की सूची आपके सामने होगी। कांग्रेस सूत्रों का मानना है कि आलाकमान गहलोत समर्थकों के व्यवहार से नाराज है। ऐसा लगता है कि अशोक गहलोत का सोनिया गांधी से माफी मांगना भी काम नहीं आया है। ऐसे में सचिन पायलट अभी भी रेस में बने हुए हैं। आगामी दो दिनों में राजस्थान में सियासी घटनाक्रम रोचक हो सकते हैं।राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोनिया गांधी से बमुश्कल मुलाकात का समय मिला। मिला भी तो बैठक में कुछ खास नहीं रहा। कारण- अशोक गहलोत प्रेस कां...
पीएफआई पर बैन से उपद्रव की आशंका:राजस्थान इंटेलिजेंस ने कलेक्टर-एसपी को किया अलर्ट, कहा- अतिरिक्त फोर्स तैनात लगाए

पीएफआई पर बैन से उपद्रव की आशंका:राजस्थान इंटेलिजेंस ने कलेक्टर-एसपी को किया अलर्ट, कहा- अतिरिक्त फोर्स तैनात लगाए

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. केन्द्र सरकार के पॉपुलर फ्रंट आॅफ इंडिया पर बैन के बाद राज्य सरकार ने अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने राज्य के कलेक्टर-रढ को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। पीएफआई पर बैन के बाद उपद्रव की आशंका लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।राजस्थान इंटेलिजेंस के अफसरों ने बताया- केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को अवैध गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम के तहत पीएफआई, उसके सहयोगियों, मोर्चों को 'गैर कानूनी संघ' घोषित करने के बाद अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद हमने सभी जिला कलेक्टर-एसपी को पीएफआई पर रोक लगाने के बारे में सतर्क रहने का निर्देश दिए हैं।राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 22 सितंबर को जयपुर में पीएफआई कार्यालय और कोटा व बारां जिलों में संगठन से जुड़े लोगों के आवास और ठिकानों की तलाशी ली थी। उसी दिन दो लोगों को पीएफआई ने गिरफ्तार भी किया था। जयपुर में ठकअ की टीमों ने मोतीडूंगरी रोड स्थित पीएफआ...