अमीषा पटेल ने बताया, पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास संग डेटिंग का सच
मुंबईपाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास से डेट करने पर अमीषा पटेल ने अब चुप्पी तोड़ी है। इमरान अब्बास ने अमीषा के साथ हाल ही में रोमांटिक वीडियो शेयर किया था। जिसके बाद दोनों की डेटिंग के कयास लगाए जाने लगे थे। अमीषा ने बताया कि उन्होंने भी इस बारे में खबरें पढ़ी थीं। कहा कि उन्हें ये पढ़कर हंसी भी आई। उन्होंने अब पूरा मामला बताया है। बोलीं, बेवकूफीभरी हैं खबरें
बीते दिनों अमीषा पटेल पाकिस्तान एक्टर इमरान अब्बास की बाहों में बाहें डाले दिखाई दी थीं। उनका वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा थी कि दोनों डेट कर कर रहे हैं। जब हिंदुस्तान टाइम्स ने अमीषा से इस बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया, मैंने भी ये खबरें पढ़ी हैं और काफी हंसी आई। यह एकदम बेवकूफी है। मैं अपने दोस्त से इतने सालों बाद मिली थी। ये हम दोनों के मिलने का तरीका था बस।
बताया क्यों बनाया वीडियो
अमीषा अब्बास से हाल ही बहरीन...








