ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका की बारी, मैच से पहले इन खिलाड़ियों की हुई एंट्री
नई दिल्लीभारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से हराकर वर्ल्ड कप से पहले एक सफल अभियान के बाद अब रोहित के नेतृत्व वाली टीम दक्षिण अफ्रीका से भिड़ने के लिए तैयार है। दक्षिण अफ्रीका की टीम कभी भी भारत में टी20 सीरीज नहीं हारी है, लेकिन कंगारुओं को 2-1 से हराने के बाद रोहित के रणबांकुरे इस सिलसिले को समाप्त करना चाहेंगे।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और विराट कोहली के बल्ले से निकले रन अगले महीने होने वाले वश्वि कप से पहले बहुमूल्य हैं। सूर्यकुमार यादव ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों में एक अर्द्धशतक से साथ 115 रन बनाये, और इन चारों बल्लेबाजों से यहां भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आराम देकर इस सीरीज के लिए दीपक हुड्डा को टीम में शामिल किया ग...








