फेक न्यूज चलाने वाले 10 यूट्यूब चैनल व 45 वीडियोज पर सरकार ने लगाया बैन, समाज में फैला रहे थे भय और भ्रम
नई दिल्लीभारत सरकार ने देश में सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने के प्रयास में धार्मिक समुदायों के खिलाफ घृणा फैलाने के लिए सामग्री में छेड़छाड़ करने और फर्जी खबरें प्रसारित करने के लिए 10 यूट्यूब (YouTube) चैनलों पर प्रतिबंध लगाने का सोमवार को आदेश दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि खुफिया एजेंसियों से प्राप्त इनपुट के अनुसार और उनकी सलाह पर 10 यूट्यूब चैनलों के 45 वीडियो को ब्लॉक कर दिया गया है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जिन वीडियोज को बैन किया गया है, उन्हें कुल मिलाकर 1.30 करोड़ बार देखा जा चुका है और उनमें दावा किया गया है कि सरकार ने कुछ समुदायों के धार्मिक अधिकार छीन लिए हैं। ठाकुर ने कहा कि इन चैनलों में ऐसी सामग्री थी, जो समुदायों के बीच भय और भ्रम फैलाती है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्र...






