Thursday, June 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

मौसम ने मारी पलटी, हवाओं के बीच बारिश ने कराया ठंड का अहसास

मौसम ने मारी पलटी, हवाओं के बीच बारिश ने कराया ठंड का अहसास

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
सुबह शुरू हुए बादल दोपहर तक बरसेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का असर शनिवार को हनुमानगढ़ में नजर आया। लो प्रेशर एरिया के नॉर्थ वेस्ट राजस्थान से हनुमानगढ़ की ओर मूव करने से अचानक मौसम में बदलाव नजर आने से शनिवार को जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में कई घंटों तक बादल बरसे। बादलों के बीच सुबह हल्की फुहारों से शुरू हुआ बारिश का दौर दोपहर तक रूक-रूक जारी रहा। हवाओं के बीच हुई हल्की से मध्यम बारिश ने लोगों को ठंड का अहसास करवा दिया। साथ ही गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। बारिश के बीच स्कूली बच्चे दोपहर को भीगते हुए घर लौटे। सितम्बर आधे से ज्यादा बीत चुका है। ऐसे में एक-दो दिन पहले पड़ रही गर्मी से शनिवार को राहत मिली। इससे पहले शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पूरा दिन आसमान बादलों से ढका रहा लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार को अगले ...
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उत्तमसिंह से दूरभाष पर बात कर दी बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उत्तमसिंह से दूरभाष पर बात कर दी बधाई

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
हरसंभव सहयोग के लिए किया आश्वस्तहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आईआईटी दिल्ली में चयनित हुए सुरेशिया निवासी उत्तमसिंह से शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने दूरभाष पर वार्ता की। वसुंधरा राजे सिंधिया ने उत्तमसिंह को बधाई देते हुए हौसला अफजाई करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही हरसंभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। गौरतलब है कि तत्कालीन जिला कलक्टर पीसी किशन की ओर से जंक्शन के सुरेशिया क्षेत्र में खोली गई जॉन मिल्टन लाइब्रेरी में पढ़ने वाले स्टूडेंट उत्तमसिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह लोदी का हाल ही में आईआईटी दिल्ली में चयन हुआ है। जॉन मिल्टन लाइब्रेरी का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की ओर से किया गया था। तब तत्कालीन जिला कलक्टर पीसी किशन ने चैस के खिलाड़ी उत्तमसिंह की मुलाकात सिंधिया से करवाई थी। तत्कालीन जिला कलेक्टर पीसी किशन ने जिले में जिला कलक्टर रहते ह...
UPA सरकार में थम गई थी इकोनॉमी.. Infosys के को-फाउंडर ने बताया तब का माहौल

UPA सरकार में थम गई थी इकोनॉमी.. Infosys के को-फाउंडर ने बताया तब का माहौल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्लीकांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार के वक्त देश की इकोनॉमी ठहर गई थी। ये बात दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति ने कही है। उन्होंने कहा कि बतौर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह असाधारण व्यक्ति थे लेकिन भारत में आर्थिक गतिविधियां आगे नहीं बढ़ पा रही थीं।क्या कहा को-फाउंडर ने: नारायण मूर्ति ने कहा-मैं लंदन में (2008 और 2012 के बीच) एचएसबीसी के बोर्ड में था। पहले कुछ वर्षों में, जब बोर्डरूम (बैठकों के दौरान) में चीन का दो से तीन बार जिक्र किया गया, तो भारत का नाम एक बार आता था'' मूर्ति ने आगे कहा, ''मुझे नहीं पता कि भारत के साथ क्या हुआ। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह एक असाधारण व्यक्ति थे और मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है। लेकिन यूपीए के दौर में भारत ठहर गया था। निर्णय नहीं लिए जा रहे थे।'' 2008 में बोर्ड में शामिल: आपको बता दें कि साल 2008 में दुनिया की बड़ी बैंको में श...
राजू श्रीवास्तव के लिए परिवार ने मुंबई में रखी प्रेयर मीट, इस वजह से पत्नी ने लिया ये फैसला

राजू श्रीवास्तव के लिए परिवार ने मुंबई में रखी प्रेयर मीट, इस वजह से पत्नी ने लिया ये फैसला

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्लीपॉपुलर कॉमेडिन राजू श्रीवास्तव का बुधवार सुबह निधन हो गया। बता दें कि 10 अगस्त को राजू की तबीयत बिगड़ गई। दरअसल, वह दिल्ली के होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे कि तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद राजू को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया। 10 अगस्त से राजू अस्पताल में ही वेंटिलेटर पर थे। बीच-बीच में ऐसी रिपोर्ट्स आतीं कि राजू की हालत में सुधार है और हो सकता है कि वह जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। लेकिन फिर 21 सितंबर को राजू के निधन की जानकारी आई। इस दिन होगी प्रेयर मीट राजू के निधन से परिवार, फैंस और दोस्तों को बड़ा झटका लगा। राजू के निधन के अगले दिन कॉमेडियन का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सुनील पाल, एहसान कुरैशी और डायरेक्टर मधुर भंडारकर जैसे सेलेब्स पहुंचे थे। अब खबर आई है कि राजू की प्रेयर मीट 25 सितंबर को है। प्रेयर मीट जुहू के इस्कॉन में होगी। टाइम्स ...
मंधाना-दीप्ति ने अर्धशतकीय साझेदारी करके भारत को संभाला

मंधाना-दीप्ति ने अर्धशतकीय साझेदारी करके भारत को संभाला

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्लीभारत और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज लंदन के ऐतिहासक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। मेजबान इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का यह आखिरी इंटरनेशनल मैच है और भारतीय टीम ऐसे में उन्हें विजयी विदाई देना चाहेंगी। झूलन इस मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काे अलविदा कहने वाली हैं। भारत पहले दोनों मैच जीतकर 23 साल बाद पहले ही इंग्लैंड में वनडे सीरीज अपने नाम कर चुकी है। झूलन गोस्वामी का करियर: चकदा एक्सप्रेस के नाम से मशहूर झूलन गोस्वामी दुनिया की सबसे तेज गेंदबाज और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। 6 जनवरी 2002 को इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली झूलन ने 19 साल के करियर में 283 मैचों में 353 विकेट चटकाए हैं। उनके नाम महिला विश्व कप में सबसे अधिक वि...
सचिन पायलट को बाहरी बताने वाले परसादी लाल ने फिर किया विरोध, स्वास्थ्य मंत्री बोले- गहलोत सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री

सचिन पायलट को बाहरी बताने वाले परसादी लाल ने फिर किया विरोध, स्वास्थ्य मंत्री बोले- गहलोत सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री

टॉप न्यूज़, What's Hot, जयपुर
जयपुरराजस्थान में सचिन पायलट के सीएम बनने की चर्चाओं के बीच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना ने बड़ा सियासी बयान दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने गहलोत के ही सीएम बनने का पुरजोर समर्थन किया है। उनका कहना है कि गहलोत से बेहतर राजस्थान का कोई मुख्यमंत्री नहीं हो सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इसका निर्णय पार्टी आलाकमान करेगा। मंत्री परसादी लाल का यह बयान सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। आपको बता दें टोंक जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम गहलोत का मौजूदगी में परसादी लाल ने सचिन पायलट को बाहरी बताया था। परसादी लाल ने कहा कि सोनिया गांधी जिसे चाहेंगी वही राजस्थान का मुख्यमंत्री बनेगा। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार रिपीट करना जरूरी है, नहीं तो देश का लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा। ऐसे में अशोक गहलोत और सोनिया गांधी सरकार रिपीट करने के प्रयास ...

सचिन पायलट का बनने लगा माहौल? समझें क्यों विरोध का जोखिम नहीं उठाना चाहेगी कांग्रेस

टॉप न्यूज़
जयपुरकांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में अशोक गहलोत की उम्मीदावारी के साथ ही राजस्थान की गद्दी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राज्य में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के नाम को लेकर अटकलों का दौर जारी है।  हालांकि, पार्टी के नेताओं का कहना है कि वे आलाकमान की बात मानेंगे। यही बात गहलोत भी कर चुके हैं। आने वाले सियासी हालात को देखा जाए, तो कांग्रेस भी 2020 में बगावत कर चुके पायलट को नाराज न करना चाहे।गहलोत सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा कहते हैं कि अगल आलाकमान पायलट के नाम पर मुहर लगाती है, तो भी वह आदेश मानने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'हम पार्टी नेतृत्व के फैसले के साथ हैं। सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी जो भी फैसला लेंगी, हम सभी 6 उसका स्वागत करेंगे।' गुढ़ा उन्हीं 6 विधायकों में शामिल हैं, जो बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में आ गए थे। उन्होंने कहा, 'हम पार्टी के साथ हैं। फिर प...
शहबाज शरीफ के सुर में सुर मिला रहीं महबूबा मुफ्ती? जानें जम्मू-कश्मीर मसले पर क्या बोलीं

शहबाज शरीफ के सुर में सुर मिला रहीं महबूबा मुफ्ती? जानें जम्मू-कश्मीर मसले पर क्या बोलीं

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीनगरजम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सुर में सुर मिलाती नजर आई हैं। शनिवार को उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान के PM ने जम्मू-कश्मीर के मसले को हल करने और दोनों देशों के रिश्तों को अच्छा करने की बात कही तो यह होना चाहिए। महबूबा ने कहा, 'जैसे वाजपेयी जी के समय दोनों देशों ने बैठकर बात की थी, वैसे ही दोनों देश जम्मू-कश्मीर का हल निकालें तो यह देश के लिए भी अच्छा होगा।'महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का मामला उलछा हुआ है। उन्होंने कहा, 'जम्मू-कश्मीर का मसला जटिल है। इसे जेल में तब्दील कर दिया गया है। यहां अब आए दिन मुठभेड़ होती रहती है। इस मसले को सुलझाना जरूरी हो गया है।' बता दें कि पीडीपी चीफ ने अनंतनाग में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए ये बाते कहीं। कश्मीर मामले पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ागौरतलब है...
सरकारी अस्पताल पर लगाया ताला:सिर्फ कम्प्यूटर ऑपरेटर के भरोसे चल रहा है अस्पताल, सरपंच ने लगा दिया ताला

सरकारी अस्पताल पर लगाया ताला:सिर्फ कम्प्यूटर ऑपरेटर के भरोसे चल रहा है अस्पताल, सरपंच ने लगा दिया ताला

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर अब तक स्कूलों में तालेबंदी हो रही थी लेकिन अब सरकारी अस्पताल पर भी लोग ताले लगा रहे हैं। बीकानेर के झझू गांव में स्थित सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को ताला लगा दिया। आरोप है कि एक कम्प्यूटर ऑपरेटर के भरोसे अस्पताल चल रहा है। न डॉक्टर समय पर आ रहे हैं और न नर्सिंग कर्मचारी। ऐसे अस्पताल के ताले खोलने के कोई मायने नहीं है। श्रीकोलायत क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झझु में चिकित्सक व नर्सिंग कर्मचारियों द्वारा लगातार ड्यूटी पर समय पर नहीं आने के विरोध में सरपंच घमुराम नायक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर तालाबंदी कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। सरपंच घमुराम नायक ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर नहीं आते। कभी कभी आकर हाजिरी लगाकर वापस लौट जाते हैं। नर्सिंग कर्मचारी तक अस्पताल में नहीं रह...
मेडिकल कॉलेज की छत से गिरकर मजदूर की मौत:छठी मंजिल पर काम कर रहा था, छज्जे पर काम करने के दौरान हादसा

मेडिकल कॉलेज की छत से गिरकर मजदूर की मौत:छठी मंजिल पर काम कर रहा था, छज्जे पर काम करने के दौरान हादसा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगरशहर के सूरतगढ़ रोड पर बन रहे सरकारी मेडिकल कॉलेज की छत से गिरकर शुक्रवार को मजदूर की माैत हो गई। मजदूर कॉलेज के ए ब्लॉक में बनी बिल्डिंग की छठी मंजिल पर सीढ़ियों के आगे बने छज्जे से सामान उतार रहा था। इसी दौरान छज्जे सहित वह नीचे आ गिरा। नीचे गिरते ही उसे आसपास के लोगों ने संभाला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बिहार का रहने वाला था शिवनंदनमजदूर शिवनंदन कुमार बिहार के खगरिया में गांव सलीमपुर का रहने वाला था। वह पिछले कुछ समय से मेडिकल कॉलेज में मजदूरी कर रहा था। वह मेडिकल कॉलेज कैंपस में बने अस्थाई मकानों में रह रहा था। शुक्रवार सुबह वह अन्य दिनों की तरह मेडिकल कॉलेज में मजदूरी के लिए गया था। सदर थाने के धर्मवीरसिंह ने बताया कि शिवनंदन मेडिकल कॉलेज के ए ब्लॉक में छठी मंजिल पर काम कर रहा था। वह छठी मंजिल पर सीढ़ियों से ऊपर की तरफ बने छज्जे पर...