Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला; ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के दूसरे चरण को दी मंजूरी

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला; ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के दूसरे चरण को दी मंजूरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। फैसलों की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी गई है। इस पर सरकार 12 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसमें 33% राशि केंद्र सरकार देगी। इसके साथ ही भारत और नेपाल के बीच महाकाली नदी पर धारचूला (उत्तराखंड) में पुल बनाने का भी फैसला किया गया। इसके लिए नेपाल के साथ जल्द दी MOU साइन किया जाएगा। इससे उत्तराखंड के साथ ही नेपाल में रहने वाले लोगों को भी फायदा होगा। ...
सरिस्का में टाइगर की जबर्दस्त साइटिंग

सरिस्का में टाइगर की जबर्दस्त साइटिंग

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अलवर कभी टाइगर विहीन हो चुके सरिस्का के जंगलों में एक बार फिर टाइगर की साइटिंग होने लगी है। पिछले दिनों यहां घूमने आए पर्यटकों और एक्सपर्ट कमेटी के सदस्यों को दो टाइग्रेस, एक टाइगर सहित कई वन्यप्राणी देखने को मिले। सरिस्का में टाइग्रेस देखकर टूरिस्ट्स की खुशी का ठिकाना नहीं था। टूरिस्ट्स को पहले दो फीमेल टाइगर एक जगह दिखीं। पास में ही एक टाइगर भी एनिकट में पानी पीने के लिए पहुंचा। वहीं, दोनों फीमेल टाइगर ट्रैक पर मस्ती करते दिखी। गौरतलब है कि सरिस्का में रणथंभौर नेशनल पार्क से टाइगर शिफ्ट किए गए थे।...
राजस्थान में 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट:हर जिले में गिरेगा पानी,4 दिन बाद खिलेगी धूप

राजस्थान में 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट:हर जिले में गिरेगा पानी,4 दिन बाद खिलेगी धूप

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
बीकानेर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते राजस्थान में पिछले 5 दिनों में कई शहर बारिश से भीग गए हैं। दिसंबर के आखिर से अब तक राज्य में कुल 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुए। इन्ही के कारण अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। अब तीसरा बड़ा वेस्टर्न डिस्टरबेंस शुक्रवार सात जनवरी से सक्रिय होगा। इसका असर 9 जनवरी तक रहेगा। सूरज 10 जनवरी से अपने तेवर में नजर आ सकता है, इससे पहले बादलों की आवाजाही ठिठुरन का एहसास बढ़ाती रहेगी। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण चार व पांच जनवरी को बारिश हुई। श्रीगंगानगर, बीकानेर,नागौर, हनुमानगढ़, पिलानी, सीकर व बाड़मेर में भी बारिश हुई । दरअसल, ये जिस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हुआ था वो गुरुवार को खत्म हो जाएगा। कुछ जिलों में गुरुवार को सामान्य बारिश हो सकती है। इसके बाद शुक्रवार से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस खड़ा होगा, जो रविवार तक जारी...
क्या घर बैठे हो सकती है ओमिक्रॉन की जांच?

क्या घर बैठे हो सकती है ओमिक्रॉन की जांच?

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोरोना वायरस की जांच केवल कोविड सेंटर में नहीं, बल्कि घर बैठे भी की जा सकती है। इसके लिए मार्केट में एट-होम कोरोना टेस्ट किट उपलब्ध हैं। फिलहाल ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दुनिया भर के एक्स्पर्ट्स इसके इस्तेमाल और एक्यूरेसी पर चर्चा कर रहे हैं। हाल ही में, अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने दावा किया था कि एट-होम टेस्ट ओमिक्रॉन होने पर गलत रिजल्ट बता सकता है। क्या होता है एट-होम कोरोना वायरस टेस्ट? कोरोना टेस्ट करवाने के लिए रैपिड एंटीजन या RT-PCR या इसी तरह के दूसरे टेस्ट करवाने होते हैं। इन सभी टेस्ट के लिए मेडिकल एक्सपर्ट और लैब की जरूरत होती है। कोरोना का एट-होम टेस्ट इसका आसान विकल्प है। ये प्रेग्नेंसी टेस्ट किट की तरह होता है। इसमें सैंपल डालकर 15 से 20 मिनट में कोरोना का पता चल जाता है। इस टेस्ट किट के जरिए कोई भी व्यक्ति बिना किसी लैब या मेडिकल एक्सपर्...
शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स फिर हुआ 60 हजारी, निफ्टी 17900 के पार पहुंचकर बंद

शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स फिर हुआ 60 हजारी, निफ्टी 17900 के पार पहुंचकर बंद

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
 बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही बीएसई के 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स एक बार फिर 60 हजारी हो गया। इसमें 367 अंक या 0.61 फीसदी की तेजी आई और इस बढ़त के साथ सेंसेक्स 60,233 के स्तर पर बंद हुआ।
लगातार दूसरे दिन बीकानेर में कोरोना के एक साथ 36 केस, दो दिन में 72 पॉजिटिव केस

लगातार दूसरे दिन बीकानेर में कोरोना के एक साथ 36 केस, दो दिन में 72 पॉजिटिव केस

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में कोरोना की तीसरी लहर ने जबर्दस्त तरीके से एंट्री ली है। मंगलवार को 36 पॉजिटिव आने के बाद बुधवार को फिर 36 कोरोना केस सामने आने से एक्टिव केस की संख्या अब सौ पार कर गई है। बुधवार दोपहर में आई रिपोर्ट में बीकानेर में दो स्कूली बच्चों को भी कोरोना हुआ है, जो खतरनाक स्थिति है। इनमें एक बच्चा सिविल लाइन्स का है तो दूसरा वर्द्धमान काॅलोनी व तीसरा बीछवाल एरिया से है। बीकानेर में पॉजिटिव रेट भी तीन प्रतिशत तक पहुंच गई है। बुधवार सुबह आई कोरोना रिपोर्ट में महज तीन पॉजिटिव आने से शहरवासियों ने राहत महसूस किया लेकिन दोपहर तक ये आंकड़ा 36 तक पहुंच गया है। एक महिला रोगी पुलिस महानिरीक्षक कोठी के पास से है, जिसकी आयु 45 साल है। इसके अलावा रानी बाजार, गंगाशहर, आर्मी केंट, पुरानी गिन्नाणी, बिन्नाणी चौक, मुक्ता प्रसाद नगर, रामपुरा, जस्सूसर गेट, जेलवेल, जयनारायण व्यास कॉलोनी, ड्यूप्...
कीटनाशक दवाई से विवाहिता की तबीयत बिगड़ी : इलाज के दौरान तोड़ा दम

कीटनाशक दवाई से विवाहिता की तबीयत बिगड़ी : इलाज के दौरान तोड़ा दम

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ सरसों की फसल पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव करते हुए महिला की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला हनुमानगढ़ के भिरानी पुलिस थाना इलाके का है। भिरानी पुलिस थाना के एएसआई जसवन्त सिंह ने बताया कि सरदारपुरा बास की रहने वाली चन्द्रकान्ता (27 ) की मौत हो गई। मामले में मृतका के पति राजेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह और पत्नी 22 दिसंबर को अपने खेत में थे। वह सरसों की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। स्प्रे करते समय कीटनाशक दवा के असर से उसकी पत्नी की हालत खराब हो गई। ​​​​​​​भादरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पांच-छह दिन बाद हालत नाजुक होने पर महिला को भादरा से बीकानेर रेफर किया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंप दिया।...
बरसात से सर्दी के तेवर तीखे

बरसात से सर्दी के तेवर तीखे

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से इलाके में देर रात शुरू हुई बरसात से बुधवार को सर्दी के तेवर तीखे हो गए । इससे अल सुबह सड़कों पर लोगों की आवाजाही बेहद कम रही। बरसात से सड़कें भीग गई वहीं दिन और रात के तापमान में महज साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस के अंतर ने भी मौसम पर असर दिखाया। मौसम विभाग ने दी थी चेतावनीमौसम विभाग ने करीब एक सप्ताह पहले ही पांच से छह जनवरी के आसपास वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बरसात की चेतावनी दे दी थी। मंगलवार शाम तक हालात सामान्य थे। सर्दी तेज थी लेकिन बादल छाए रहने से मिनिमम टेंप्रेचर बढ़ गया और यह 12.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं मैक्सिमम टेंप्रेचर में आई गिरावट ने मौसम सर्द कर दिया। मैक्सिमम टेंप्रेचर 18.1 डिग्री सेल्सियस रहने से दिन और रात के तापमान में अंतर महज 5.6 डिग्री सेल्सियस ही रह गया। इसी का असर मौसम पर भी आया और दिन में भी रात जैसी सर...
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना:जिनके पास जमीन नहीं, उन्होंने भी घोटाले की फसल काटी, 3-3 जगह से उठाया बीमा क्लेम

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना:जिनके पास जमीन नहीं, उन्होंने भी घोटाले की फसल काटी, 3-3 जगह से उठाया बीमा क्लेम

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्लेम अर्जित करने में राजस्थान में टॉप रहे हनुमानगढ़ में अब बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एसीबी की जांच में दो पटवार मंडलों ढंढेला और मलसीसर में ही 8.8 करोड़ का फर्जी क्लेम उठाना सामने आया है। यहां 1593 बीमा पॉलिसी में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। हैरानी की बात है कि कई ऐसे लाेगों ने बीमा क्लेम उठा दिया, जिनके पास जमीन नहीं है। कई ने तो सरकारी भूमि के खाता या खसरा नंबर का प्रयोग कर फसल खराबा दिखाया और उन्हें क्लेम भी मिल गया। यही नहीं एक ही फसल का दो-तीन जगह से क्लेम उठाने का मामला भी आया है। अब एसीबी नोहर और भादरा तहसील क्षेत्र की जांच भी करेगी। इसके अलावा कानसर और बोझला ग्राम पंचायत क्षेत्र के दस्तावेज भी जब्त किए हैं। यहां भी बड़ा घोटाला उजागर होने की संभावना है। दरअसल, खरीफ सीजन-2020 में नोहर और भादरा के दो गांवों में करोड़ाें रु. क...
भाईजान हुए ट्रोलिंग का शिकार:तोंद में वीडियो सामने आने पर बुरी तरह ट्रोल हुए सलमान खान

भाईजान हुए ट्रोलिंग का शिकार:तोंद में वीडियो सामने आने पर बुरी तरह ट्रोल हुए सलमान खान

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर हाल ही में दबंग टूर के लिए रियाध गए हुए थे। यहां सलमान ने अपनी टीम के साथ अपने धमाकेदार गानों में परफॉर्मेंस दी थी। अब इस टूर की रिहर्सल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें सलमान को बढ़े हुए पेट के चलते ट्रोल किया जा रहा है वीडियो में सलमान खान अपनी फिल्म दबंग के गाने पांडे जी सीटी की रिहर्सल करते दिख रहे हैं। काले रंग की टी-शर्ट और जैकेट पहने सलमान का पेट इस वीडियो में काफी बढ़ा हुआ दिख रहा है, जबकि आखिरी फिल्म अंतिमः द फाइनल ट्रुथ में एक्टर के सिक्स पैक एब्स देखने मिले हैं। ये देखकर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अरे तोंद तो देखो'। दूसरे ने लिखा, 'इससे ये साबित होता है कि अंतिम फिल्म में सलमान की बॉड फेक थी। अब देखो कितना पेट निकल गया है।'...