Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

झारखंड में भीषण सड़क हादसा, 16 की मौत

झारखंड में भीषण सड़क हादसा, 16 की मौत

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
पाकुड़ झारखंड के पाकुड़ में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे में बस सवार 16 लोगों की मौत हो गई। साहिबगंज के बरहरवा से दुमका जा रही बस, लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा रोड पर पडेरकोला के पास गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई। बस में कुल 55 से ज्यादा लोग सवार थे। इसमें करीब 31 लोग घायल हुए हैं। पाकुड़ SP एचपी जनार्दन ने कहा है कि 16 शव बरामद किए गए हैं। इसमें 12 की पहचान हो चुकी है। बस के अंदर से लोगों को निकालने का काम करीब 3 घंटे में पूरा हुआ। हादसे का कारण घने कोहरे को माना जा रहा है।...
राजस्थान में कोरोना की नई गाइडलाइन आएगी:जयपुर-जोधपुर में लग सकता है वीकेंड कर्फ्यू

राजस्थान में कोरोना की नई गाइडलाइन आएगी:जयपुर-जोधपुर में लग सकता है वीकेंड कर्फ्यू

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बाद अब सरकार पाबंंदियां बढ़ाने पर विचार कर रही है। एक्सपर्ट ने भी ​दिल्ली की तर्ज पर पाबंदियां लगाने का सुझाव दिया है। दोपहर 1 बजे से सीएम निवास पर बुलाई कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की वर्चुअली बैठक में नई पाबंदियों पर चर्चा की गई है। गृह विभाग पाबंदियों को लेकर नई गाइडलाइन जारी करेगा। संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए जयपुर, जोधपुर सहित ज्यादा संक्रमण वाले जिलों में दिल्ली की तर्ज पर वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा सकता है। वीकेंड कर्फ्यू के अलावा धार्मिक स्थलों को भी श्रद्धालुओं के लिए बंद किया जा सकता है। बड़े मंदिर अपने स्तर पर भी बंद करने का फैसला ले रहे हैं। खाटूश्यामजी मंदिर प्रबंधन ने इसकी शुरुआत कर दी है। बच्चों में संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्कूलों में ऑफलाइन क्लास बंद करने का फैसला सभी जिलों में लागू किया जा सकता है। कैबिनेट की वर्चु...
फिफ्टी लगाने के बाद आउट हुए कप्तान केएल राहुल

फिफ्टी लगाने के बाद आउट हुए कप्तान केएल राहुल

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
जोहानिसबर्ग भारतीय टीम अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरी है। भारतीय टीम ने अब तक दक्षिण अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। 
कोरोना का असर:कंपनियों ने फिर शुरू किया वर्क फ्रॉम होम, अप्रैल के बाद ऑफिस चालू होने की उम्मीद

कोरोना का असर:कंपनियों ने फिर शुरू किया वर्क फ्रॉम होम, अप्रैल के बाद ऑफिस चालू होने की उम्मीद

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई कोरोना की तीसरी लहर का असर कॉर्पोरेट जगत में दिखना शुरू हो गया है। कंपनियां धीरे-धीरे वर्क फ्रॉम होम को फिर से लागू करने में जुट गई हैं। इनका मानना है कि अब अप्रैल के बाद से ही ऑफिस के बारे में सोचा जा सकता है। सिप्ला ने लागू किया वर्क फ्रॉम होम पिछले हफ्ते फार्मा कंपनी सिप्ला ने सभी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कह दिया। कंपनी ने कहा कि जब तक अगला आदेश नहीं आता, तब तक वर्क फ्रॉम होम ही लागू रहेगा। उसके पहले दिसंबर के अंतिम हफ्ते में ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने भी इसी तरह का आदेश जारी किया था।...
अमेरिका के टेक्सास में अचानक हुई मछलियों की बारिश, जानिए इस दुर्लभ घटना के पीछे की साइंस

अमेरिका के टेक्सास में अचानक हुई मछलियों की बारिश, जानिए इस दुर्लभ घटना के पीछे की साइंस

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स
इस हफ्ते अमेरिका में एक अजीबो-गरीब घटना हुई है। पूर्वी टेक्सास के टेक्सरकाना शहर में अचानक आए तूफान के साथ मछलियों की बारिश हुई। इससे लोग हैरान रह गए। जब वे घरों से निकल कर सड़कों पर गए तो चारों तरफ मछलियां पड़ी हुई मिलीं। बाद में शहर के आधिकारिक फेसबुक पेज पर बताया गया कि यह कोई जादू नहीं था। इस दुर्लभ घटना को साइंस में 'एनिमल रेन' कहा जाता है। क्या होती है एनिमल रेन? एनिमल रेन का मतलब आसमान से जीवों का गिरना है। यह दुर्लभ घटना तब होती है, जब तालाब या झील जैसी जगहों के किसी हिस्से में बवंडर बनता है। अंग्रेजी में इसे वॉटर स्‍पाउट्स कहा जाता है। इस बवंडर में ऐसा साइक्लोन (चक्रवात) बनता है जो पानी के साथ-साथ उसमें मौजूद पौधों और छोटे जानवरों को भी खींच लेता है। जैसे-जैसे बवंडर शक्तिशाली बनता जाता है, वैसे-वैसे जानवरों को अपनी चपेट में लेता जाता है। इसके बाद ये तूफान के साथ जमीन की ओ...
बाइक का नंबर कॉपी करने पर हुई थी FIR, जांच में पता चला प्लेट पर लगे बोल्ट से हुआ कन्फ्यूजन

बाइक का नंबर कॉपी करने पर हुई थी FIR, जांच में पता चला प्लेट पर लगे बोल्ट से हुआ कन्फ्यूजन

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
लुका-छिपी-2 फिल्म की शूटिंग के दौरान सारा अली खान को बाइक पर घुमाने वाली फोटो के वायरल होते ही विक्की कौशल पर FIR दर्ज हो गई थी। विक्की जिस बाइक को इंदौर की सड़कों पर चला रहे थे उसके मालिक ने ही यह शिकायत दर्ज करवाई थी। अब इस मामले में एक्टर को क्लीन चिट मिल गई है। दरअसल सारा कन्फ्यूजन एक बोल्ट की वजह से हुआ था। बोल्ट लगने से 1 का अंक 4 की तरह दिखाई दे रहा था।...
श्रीनगर पुलिस ने लश्कर के खूंखार आतंकी सलीम पर्रे को मार गिराया, विदेशी दहशतगर्द भी ढेर

श्रीनगर पुलिस ने लश्कर के खूंखार आतंकी सलीम पर्रे को मार गिराया, विदेशी दहशतगर्द भी ढेर

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली श्रीनगर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी सलीम पर्रे को मार गिराया है। पर्रे के साथ एक विदेशी आतंकवादी भी मारा गया है। IGP कश्मीर ने इसकी जानकारी दी है।
IAS की बहू ने जहर खाकर सुसाइड किया:2 महीने पहले ही हुई थी शादी

IAS की बहू ने जहर खाकर सुसाइड किया:2 महीने पहले ही हुई थी शादी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जोधपुर विवाहिता ने सोमवार को जहर खाकर सुसाइड कर लिया। विवाहिता IAS अधिकारी की बहू है। 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। महिला ने घटना वाले दिन अपने पिता को फोन कर बोला था कि पेट में दर्द हो रहा है। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। रातानाडा थाना क्षेत्र के हाईकोर्ट कॉलोनी में आईएएस अधिकारी बीएल मेहरा का घर है, जो अजमेर में पोस्टेड हैं। उनके बेटे-बहू यहां रहते हैं। बेटा शिक्षा विभाग में एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क) के पद पर काम करता है।.रातानाडा थाना अधिकारी मूल सिंह के अनुसार, आईएएस अधिकारी की बहू प्रियंका (25) ने 1 जनवरी को जहर खाया था। उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया।...
CM गहलोत ने स्वीकृत किया ट्यूबवेल, अधिकारियों ने गांव से 6 किलोमीटर दूर बनाना शुरू कर दिया

CM गहलोत ने स्वीकृत किया ट्यूबवेल, अधिकारियों ने गांव से 6 किलोमीटर दूर बनाना शुरू कर दिया

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ के गजपुरा में रहने वाले किसानों के साथ सरकारी तंत्र ट्यूब वैल के नाम पर मखौल कर रहा है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में किसानों ने एकत्र होकर सोमवार को प्रधान के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया। दरअसल, ग्रामीणों के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सिफारिश पर एक ट्यूबवेल स्वीकृत किया गया। ये ट्यूबवेल लखासर ग्राम पंचायत के गजपुरा में बनना था। पिछले दिनों पता चला कि ट्यूबवेल तो बन रहा है लेकिन गांव से पांच किलोमीटर दूर बन रहा है। किसानों का कहना है कि पीने के पानी के लिए अगर पांच किलोमीटर दूर ही जाना है तो इस ट्यूबवेल की जरूरत ही क्या है? गांव के किसान सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति पहुंचे। यहां आपत्ति दर्ज करवाई है। प्रधान पति केसराराम गोदारा से बात कर ट्यूबवेल गांव में बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीणों की अनदेखी करते हुए गांव से 5 किलोमीटर दूर सड़क के प...
पूर्व मंत्री राधेश्याम गंगानगर ने राजनीति को कहा अलविदा : बोले,’ बेटा वीरेंद्र संभालेंगे राजनीतिक विरासत

पूर्व मंत्री राधेश्याम गंगानगर ने राजनीति को कहा अलविदा : बोले,’ बेटा वीरेंद्र संभालेंगे राजनीतिक विरासत

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर पूर्व आयुर्वेद राज्यमंत्री राधेश्याम गंगानगर ने राजनीति को अलविदा कह दिया है। अपने 87वें जन्मदिन के दो दिन बाद सोमवार को जी ब्लॉक स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, राजनीति में तमाम मुकाम देख लिए। विधायक और मंत्री तक का सफर तय कर लिया है। ऐसे में अब वे अपनी राजनीतिक विरासत बेटे वीरेंद्र राजपाल को सौंप रहे हैं। अब वीरेंद्र ही उनके सपनों को पूरा करेंगे। भाजपा टिकट देगी तो लड़ेंगे चुनाव वर्ष 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वीरेंद्र को टिकट देती है तो वे निश्चित रूप से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे पिछले काफी समय से इस बारे में विचार कर रहे थे। अपने नजदीकी लोगों के विचार विमर्श के बाद उन्होंने यह फैसला किया है। श्रीगंगानगर की राजनीति का बड़ा नाम हैं राधेश्याम राधेश्याम गंगानगर जिले की राजनीति का बड़ा नाम है।...