Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

विशाल ददलानी और मिथिला पालकर को भी हुआ कोरोना, स्वरा-कुब्रा समेत यह सेलेब्स भी आज कोविड पॉजिटिव आए

विशाल ददलानी और मिथिला पालकर को भी हुआ कोरोना, स्वरा-कुब्रा समेत यह सेलेब्स भी आज कोविड पॉजिटिव आए

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
देश में एक बार फिर तेजी से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में आए हैं। इन सेलेब्स की लिस्ट में अब सिंगर-म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी और एक्ट्रेस मिथिला पालकर का नाम भी जुड़ गया है। विशाल ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को दी है।...
महिलाओं की ऑनलाइन बोली लगाता था नागौर का युवक:बुल्ली बाई ऐप के मास्टर माइंड ने ली थी स्पेशल ट्रेनिंग, पकड़ा गया

महिलाओं की ऑनलाइन बोली लगाता था नागौर का युवक:बुल्ली बाई ऐप के मास्टर माइंड ने ली थी स्पेशल ट्रेनिंग, पकड़ा गया

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
नागौर देश के चर्चित बुल्ली बाई ऐप का कनेक्शन अब राजस्थान से निकला है। इस ऐप को डवलप करने वाला मास्टर माइंड 21 साल का नीरज विश्नोई नागौर के रोटू गांव का रहने वाला है। नीरज इंजीनियरिंग स्टूडेंट है, जो इस ऐप के जरिए महिलाओं की ऑनलाइन बोली लगवाता था। असम के जोरहाट से नीरज को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर दिल्ली कोर्ट में पेश किया है। वहीं कोर्ट ने पुलिस को इस मामले में नीरज के ठिकानों की तलाशी लेने की परमिशन भी दे दी है। दिल्ली पुलिस के DCP KPS मल्होत्रा ने बताया कि नागौर के रोटू गांव का रहने वाला नीरज अपने जन्म के बाद से ही अपने परिवार के साथ असम के जोरहाट में रह रहा था। अभी हाल ही में नवंबर महीने में अपने परिवार में किसी शादी में शामिल होने राजस्थान भी आया था। फिलहाल नागौर पुलिस इस मामले से पूरी तरह अनजान दिखाई दे रही है। इन्वेस्टिगेशन में खुलासा हुआ है कि नीरज ने ही बुल्ली...
आज कई जिलों में गिर सकती है बिजली:जयपुर, भरतपुर, बीकानेर सहित 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

आज कई जिलों में गिर सकती है बिजली:जयपुर, भरतपुर, बीकानेर सहित 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर राजस्थान के कई जिलों में तीन दिनों से बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। आज भी मौसम विभाग ने जयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, दौसा व भरतपुर में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कई जगहों पर शुक्रवार को मेघ गर्जना के साथ मध्यम दर्जे की बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। बिजली भी गिर सकती है। वहीं, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, राजसमंद, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, बूंदी, कोटा, झालवाड़, बारां, सवाईमाधोपुर, धौलपुर व करौली में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां भी मेघगर्जन व आकाशीय बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना नहीं है।...
बिना रिमांड लिए व बरामदगी किए बगैर जेसी करवाने का आरोप

बिना रिमांड लिए व बरामदगी किए बगैर जेसी करवाने का आरोप

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
जंक्शन के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में चोरी करने का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय चरण स्थित फैक्ट्री से दिनदहाड़े विद्युत मोटरें एवं अन्य सामान चोरी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से जांच अधिकारी की ओर से चोरीशुदा सामान की बरामदगी किए बगैर उन्हें रिमाण्ड पर लिए बगैर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्रियों के उद्यमी जंक्शन पुलिस थाना प्रभारी से मिले।...
जयपुर-जोधपुर में बढ़ी स्कूल की छुट्‌टी

जयपुर-जोधपुर में बढ़ी स्कूल की छुट्‌टी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर शिक्षा विभाग ने राज्य में जयपुर व जोधपुर के स्कूल्स में नौ जनवरी तक की गई छुटि्टयों की तारीख बढ़ाकर अब 17 जनवरी कर दी गई है। ये तारीख सत्रह के बाद फिर बढ़ सकती है। शिक्षा विभाग ने गुरुवार शाम नई एसओपी जारी कर दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी स्कूलों की नई SOP में छुटि्टयों की तारीख बढा़ दी है। इसमें जयपुर व जोधपुर के चार नगर निगम एरिया में स्कूल 17 जनवरी तक पूरी तरह बंद रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही ऑनलाइन क्लासेज लगातार जारी रखने के लिए कहा गया है। विभाग ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि राज्य के अन्य जिलों में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ने पर कलेक्टर स्वयं अपने स्तर पर निर्णय कर सकते हैं। हालांकि इस बारे में उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा से अनुमति लेनी होगी। सरकारी व प्राइवेट स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वो स्कूल में ऑनलाइन क्लासेज बंद नहीं करे...
कुई धंसने से महिला पंद्रह फीट गहराई में गिरी:ग्रामीणों ने सकुशल निकाला

कुई धंसने से महिला पंद्रह फीट गहराई में गिरी:ग्रामीणों ने सकुशल निकाला

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर ( पदमपुर) जिले के पदमपुर इलाके के गांव सोलह बीबी में गुरुवार सुबह शौच के लिए गई महिला कुईं धंसने से पंद्रह फीट गहराई में जा गिरी। महिला के परिवार के लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी तो उन्होंने महिला को संभाला। तब तक महिला पंद्रह फीट गहराई में गिर चुकी थी। तेज आवाज होने से आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक महिला को निकलने के प्रयास किए गए। ग्रामीणों ने मिलकर महिला को बाहर निकाला तथा पदमपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। घर के बाहर ही बनी है कुईगांव सोलह बीबी में महिला भागवंती (55 ) पत्नी नत्थूराम के घर के बाहर की कुई बनी हुई है। हादसा होते ही परिवार के लोग कुई की तरफ दौड़े जहां गहराई में महिला फंसी हुई थी। पंद्रह फीट गहराई से परिवार के लोग उसकी आवाज भी नहीं सुन पा रहे थे। मौके पर एकत्र हुए गांव ...
राजस्थान में नहीं लगेगा लॉकडाउन-वीकेंड कर्फ्यू:गहलोत बोले- इस बार कोरोना कम घातक, फिलहाल सख्ती का विचार नहीं, लोग सावधानी बरतें

राजस्थान में नहीं लगेगा लॉकडाउन-वीकेंड कर्फ्यू:गहलोत बोले- इस बार कोरोना कम घातक, फिलहाल सख्ती का विचार नहीं, लोग सावधानी बरतें

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लॉकडाउन लगाने से साफ इनकार कर दिया है। गहलोत ने फिलहाल वीकेंड कर्फ्यू से भी इनकार किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लॉकडाउन के सवाल पर कहा- राजस्थान में अभी सरकार लॉकडाउन का कोई विचार नहीं कर रही है। लोग सावधानी बरतें और इसे गंभीरता से लें।...
डिलीवरी स्टार्टअप डंजो में 25.8% हिस्सेदारी खरीदी, रिटेल स्टोर्स से प्रोडक्ट की तेज डिलीवरी हो सकेगी

डिलीवरी स्टार्टअप डंजो में 25.8% हिस्सेदारी खरीदी, रिटेल स्टोर्स से प्रोडक्ट की तेज डिलीवरी हो सकेगी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
बेंगलुरु बेंगलुरु की ऑन-डिमांड डिलीवरी स्टार्टअप डंजो के फंडिंग राउंड में रिलायंस रिटेल ने 25.8% हिस्सेदारी खरीदी है। ये हिस्सेदारी 200 मिलियन डॉलर (लगभग 1,488 करोड़ रुपए) में खरीदी गई है। रिलांयस रिटेल को इस पार्टनरशिप से प्रोडक्ट डिलीवरी तेजी से करने में मदद मिलेगी। फंडिंग राउंड में डंजो को कुल 240 मिलियन डॉलर (लगभग 1,786 करोड़ रुपए) का इन्वेस्टमेंट मिला है। डंजो की वैल्यू लगभग 800 मिलियन डॉलर (करीब 5900 करोड़ रुपए) है। 2016 में कबीर बिस्वास ने इसकी स्थापना की थी। बीते सालों में कंपनी करीब 140 मिलियन डॉलर (लगभग 1 हजार करोड़ रुपए) ही जुटा पाई थी। इस बार के फंडिंग राउंड में कंपनी 240 मिलियन डॉलर (लगभग 1,786 करोड़ रुपए) जुटाने में कामयाब रही है।...
मछलियों के लिए बनी अनोखी कार:पानी में तैरने वाली गोल्ड फिश ने सड़क पर चलाई कार, इजराइली वैज्ञानिकों का अद्भुत करिश्मा

मछलियों के लिए बनी अनोखी कार:पानी में तैरने वाली गोल्ड फिश ने सड़क पर चलाई कार, इजराइली वैज्ञानिकों का अद्भुत करिश्मा

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
इजरायल की बेन-गुरियॉन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी अनोखी कार बनाई है, जिसे पानी में तैरने वाली मछलियां जमीन पर चला सकती हैं। दरअसल, इस कार के जरिए वैज्ञानिक ये साबित करना चाहते थे कि मछलियां विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी दिशा नहीं भूलतीं। वे किसी भी स्थिति में अपने टारगेट को पहचान लेती हैं। इस प्रयोग में गोल्ड फिश ने सड़क पर कार चलाई और सफलता के साथ अपने टारगेट तक पहुंचीं। इससे पहले 2014 में नीदरलैंड्स के वैज्ञानिकों ने भी मछलियों के लिए कार बनाई थी। हालांकि, ये प्रोजेक्ट कंप्यूटर की संभावनाओं को प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया था। ऐसे डेवलप की गई मछलियों के लिए कार वैज्ञानिकों ने एक खास तरह की रोबोटिक कार बनाई। इस कार पर एक पानी का टैंक फिट किया गया जिसमें गोल्ड फिश रखी गई। मछली के मुंह की दिशा समझने के लिए एक कंप्यूटर संचालित डिवाइस लगाया गया। इस डिवाइस के ठीक नी...
बिना शादी किए बिछिया पहनने पर तनीषा मुखर्जी बोलीं- मुझे पसंद है इसलिए पहनती हूं, मैं अभी तक सिंगल हूं

बिना शादी किए बिछिया पहनने पर तनीषा मुखर्जी बोलीं- मुझे पसंद है इसलिए पहनती हूं, मैं अभी तक सिंगल हूं

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
गोवा में नया साल मनाकर लौटी तनीषा मुखर्जी ने कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। जिनमें उनके पैरों में बिछिया नजर आए थे। इसके बाद इस बात के कयास लगाए जाने लगे थे कि उन्होंने चुपके से शादी कर ली है। अब एक्ट्रेस ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि उनकी शादी नहीं हुई है और न ही अभी तक उन्हें कोई मिस्टर राइट मिला है। बिछिया पहनना उन्हें पसंद है, इसलिए वे पहनती हैं।...